’मोदी सरकार से गुहार, आम जनता का बजट तो लाओ एक बार’,’ठगी, जुमलेबाजी, लूटमार और अनियंत्रित मुनाफाखोरी बंद कर आमबजट में वास्तविक राहत दे मोदी सरकार’- कांग्रेस

’महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, घटते-इनकम से जनता त्रस्त है, पर मोदी सरकार के फोकस में केवल चंद कार्पोरेट “मित्रों“ का हित है’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विगत 7 वर्षों में मोदी सरकार की प्राथमिकताएं समाज कल्याण की  योजनाएं न होकर चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है। अमीरों से लिया जाने वाला वेल्थ टैक्स खत्म कर डीजल पर 10 गुना सेंट्रल एक्साइज बढ़ाना मंहगाई का सबसे बड़ा कारण है। शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, गैस सब्सिडी, खाद सब्सिडी जैसे…

Read More

भाजपा ने पूछा : प्रदेश में नई कोरोना गाइडलाइन प्रभावी होते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति किसने, कैसे और किनके इशारे पर दी?

प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा- दोहरे मापदंड अपनाकर बघेल कोरोना गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ा रहे, प्रदेश को फिर संक्रमण के भयावह दौर में ले जाने पर आमादा कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर के बीच भी प्रदेश सरकार सियासी लफ़्फ़ाज़ी व ‘ख़ानदानी शहज़ादे’ की चाटुकारिता के लिए अपनी ही बनाई गाइडलाइन को कूड़ेदान के हवाले कर बैठी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन की आड़ लेकर एक ओर जहाँ प्रदेश सरकार अपने ख़िलाफ़ उठ…

Read More

साबित हो गया बघेल सरकार का रेतखोरी का खेल – भाजपा, पकड़े गए वाहन राजसात किये जायें, मुनाफाखोरी बंद हो: साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अवैध रेत परिवहन करते पकड़े जा रहे वाहनों को राजसात करने की मांग करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार में तीन साल से चल रहा रेतखोरी का खेल उजागर हो गया है।  भाजपा इस सरकार के पहले ही दिन से चल रहे रेतमाफ़िया के कारोबार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रही, तब सरकार ने कोई कार्रवाई करने की बजाय रेतमाफ़िया को संरक्षण दिया और तीन साल में प्रदेश के सभी नदी, नालों, रपटों की रेत…

Read More

फरार आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना तोरवा जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 223/2021, धारा 363 भादवि. प्रकरण के आरोपी राजकुमार बर्मन पिता स्व. बिहारीलाल बर्मन, उम्र 41 वर्ष, निवासी दोमुहानी थाना तोरवा बिलासपुर फरार हो गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह घोषणा की गई है कि फरार आरोपी के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक…

Read More

मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे साईंस कॉलेज मैदान: सांसद श्री राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम एयरपोर्ट से सीधे साईंस कॉलेज मैदान पहुंचे और वहां लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की विभिन्न तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार उपस्थित…

Read More

शिक्षा विभाग ने शिक्षक के वायरल ऑडियों को लिया गंभीरता से : शिक्षक नंद कुमार साहू निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, शिक्षा विभाग ने बिलासपुर में शिक्षक पोस्टिंग के वायरल ऑडियों संबंधित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कठोर कार्रवाई की है। इसके तहत बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक नंदकुमार साहू को निलंबित कर दिया गया हैं। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि प्रेस मीडिया में दिनांक 29 जनवरी 2022 के द्वारा श्री नंद कुमार साहू शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहतराई…

Read More

सांसद राहुल गांधी का 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास, मुख्य सचिव ने साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना का करेंगे शुभारंभ गांधी सेवा ग्राम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का करेंगे भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, लोकसभा सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशीला रखेंगे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज साईंस कॉलेज मैदान में…

Read More

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की 72 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

18 वर्ष से अधिक के 99 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष के 60 प्रतिशत लोगों को पहला टीका 2.35 लाख लोगों को लगाया जा चुका है प्रिकॉशन डोज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 42 लाख 29 हजार 367 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक की आबादी का 72 प्रतिशत है। राज्य में…

Read More

स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए 5 फरवरी तक आवेदन, सिविल इंजानियरिंग से जुड़े सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता कर सकते हैं आवेदन

वांछित अनुभव और योग्यता वाले शैक्षणिक संस्थानों के पूर्व एवं वर्तमान फैकल्टी मेम्बर तथा केंद्र, राज्य या सार्वजनिक उपक्रमों के सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर भी पात्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,     रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एजेंसी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए कार्यपालन अभियंता या किसी सरकारी संस्था, केंद्र या राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या उनसे संबद्ध कार्यालयों में समकक्ष पद से सेवानिवृत्त सिविल अभियंताओं…

Read More

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की 51वीं बैठक वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं, विद्युत उत्पादन केन्द्रों और औद्योगिक संस्थानों को राज्य की विभिन्न नदियों से जल उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कांकेर जिला के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा की पंखांजूर आवर्धन जल प्रदाय योजना, जिला बस्तर के 201-कोबरा बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय-करनपुर को पेयजल हेतु जल प्रदाय आवर्धन योजना, रायगढ जिले के विकासखण्ड बरमकेला…

Read More