बघेल वेतन से वंचित कर्मचारी नहीं, धान भिगोने के जिम्मेदार मंत्री को बर्खास्त करें- कौशिक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान भीगने के लिए छोटे कर्मचारियों के निलंबन का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा है कि छह माह से तनख्वाह से वंचित छोटे कर्मचारियों को निलंबित करने से कुछ नहीं होगा। इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को तत्काल बर्खास्त करें।   नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धान खरीदी से लेकर तिरपाल ,बारदाना और मजदूरी तक का पैसा केंद्र सरकार देती है और भूपेश…

Read More

मुख्यमंत्री के नाम भाजपा का पैगाम, बापू के राम को गाली देने वाले बापूजी को बघेल क्या नाम देंगे – विष्णुदेव साय

कालीचरण गालीचरण तो ठीक है, घर से निकलने वाली गाली क्यों सुनाई नहीं देती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने गांधी हमारे अभिमान कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सत्ता अभिमान कार्यक्रम ठहराते हुए कहा है कि बापू के नाम पर राजनीतिक पाखंड रचने वाले भूपेश बघेल को बापूजी की गालियां क्यों नहीं सुनाई देतीं? खुद को गांधी जी के रास्ते पर चलने वाला बताने से कोई गांधीवादी नहीं हो जाता। बघेल जी खुद गांधीवादी न होकर गालीवादी संस्कृति के अंश हैं जिन्हें…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं, नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कामना की है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। श्री बघेल ने कहा है कि हम वर्ष 2021 के अंतिम पायदान पर खड़े हैं। यह समय बीते वर्ष के आकलन और उससे सीख लेकर आगे बढ़ने का है। इस साल कोरोना महामारी की दूसरी लहर की विभीषिका से सभी ने डटकर मुकाबला किया। कोरोना महामारी ने हमसे कई अपनों को छीना…

Read More

मुख्यमंत्री शामिल हुए जामगांव-आर में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में, सभी पंजीकृत किसानों से खरीदेंगे धान, निश्चिंत रहें किसान: भूपेश बघेल

सेलूद और जामगांव-आर में बनेगा सभागार भवन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश में धान खरीदी तेजी से हो रही है, अब तक लगभग 58 प्रतिशत किसानों का धान खरीदा जा चुका है, हम सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदने प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात दुर्ग जिले के पाटन ब्लाॅक के जामगांव-आर में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सभी सोसाइटी में किसानों के लिए धान खरीदी के अच्छे प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं और इसके…

Read More

ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, नवागढ़ नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा: भूपेश बघेल

नवागढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल, जोड़ा जैतखाम विकसित करने एक करोड़ रुपये, संबलपुर में पुलिस चैकी की घोषणा की राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह एवं ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत नवागढ़ को नगर पालिका का दर्जा प्रदान करने की…

Read More

कम होंगी दूरियां, नये साल में बनेंगे सड़कों के साथ पुल-पुलिया, कोरोना से प्रभावित सड़कों सहित पुलों के कार्यों को मिलेगी गति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सड़कें वह नहीं जो किसी मुसाफिर को सिर्फ मंजिल तक पहुचायें। सड़कें तो विकास का वह माध्यम भी है, जो मंजिल पर पहुचने वाले मुसाफिरों को विकास से जोड़कर उनकी समस्याएं दूर कर दें। आवागमन का जरिया और मुसाफिरों को मंजिल पर पहुचाने से लेकर उन्हें विकास की सीढ़ी चढ़ाने और विश्वास कायम करने वाली सड़कें यदि खराब हो तो सफर बोझिल और पीड़ादायक बन जाता है, साथ ही मंजिल तक सही सलामत और समय पर पहुचने का अविश्वास भी मन में उत्पन्न हो जाता है।…

Read More

मुख्यमंत्री ने धान और दाल की देसी किस्मों की मार्केटिंग के लिए स्टार्टअप शुरु करने वाले युवा तरुण साहू की सराहना की, सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के मुंगेली निवासी युवा कृषि स्नातक तरुण साहू ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उन्होंने कुछ युवाओं के साथ मिलकर ‘कृषि युग’ नाम से एक स्टार्टअप प्रारंभ किया है, यह स्टार्टअप धान और दालों की देसी किस्मों को सहेजने, उनके संरक्षण और जैविक तरीके से उनका उत्पादन करने का काम कर रहा है। साथ ही देसी उपजों का परम्परागत रुप से प्रसंस्करण कर उन्हें मार्केट में उपलब्ध करा रहा है।…

Read More

कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि धरमलाल कौशिक अधर्म की राजनीति कर रहे हैं उनका बयान इसका साक्षी है। उन्होंने कहा कि कौशिक जी रमन राज की दास्तान याद करें। झीरम घाटी के षड्यंत्र को याद करें। यह दुर्भाग्य जनक है कि अंतागढ़ में लोकतंत्र की हत्या करने वाले, 15 साल तक छत्तीसगढ़ को पुरखौती समझ कर रेत, खेत, खलिहान, खदान खा जाने वाले, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबकर जनता…

Read More

राहुल गांधी सत्य के साथ खड़े हैं और डॉक्टर रमन सिंह झूठ के साथ, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह धर्म संसद में किसके बुलावे में गए थे?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा से हिन्दू होने का प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है पहले खुद ही डॉक्टर रमन सिंह तय कर ले कि वह गांधीवादी विचारधारा को मानते हैं कि गोडसेवादी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी गांधीवादी हैं सत्य के साथ खड़े हैं और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा…

Read More

पहले भूपेश बघेल ही समझ लें कि राहुल क्या हैं, फिर हिन्दू और हिन्दुत्व पर व्याख्यान दें – डॉ. रमन

कोट के ऊपर जनेऊ पहनने से कोई हिन्दू नहीं हो जाता, भगवान राम को गाली देने वालों पर कब होगी कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पहले भूपेश बघेल ही यह समझ लें कि उनके नेता राहुल गांधी आखिर क्या हैं, उसके बाद वे हिन्दू और हिंदुत्व पर व्याख्यान दें। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल का अपना कोई मत, विचार, दर्शन नहीं…

Read More