राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किए महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के दर्शन

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं पूजन कर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

Read More

संपत्ति खरीदारों के लिए बड़ी खबर: रायगढ़, बालोद और महासमुंद में 20 फरवरी से लागू होंगी नई गाइडलाइन दरें

रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें 20 फरवरी से लागू रायपुर : प्रदेश में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के तहत आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश दिए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप संशोधन प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में रायगढ़, बालोद और महासमुंद जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की…

Read More

प्रेस क्लब क्रिकेट में छाया रोमांच: टंकराम वर्मा की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन बनी चैम्पियन, खेल भावना को मिला सलाम

खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट स्पर्धा: इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन बनी चैम्पियन रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने अपने नाम कर लिया।  समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा…

Read More

जल संचय-जन भागीदारी 2.0 को मिली नई गति: विष्णुदेव साय और सी. आर. पाटिल की संयुक्त समीक्षा, 31 मई तक 10 लाख जल संरचनाओं का लक्ष्य

राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री साय जल संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने, जल संरचनाओं की रक्षा और जल के प्रति जिम्मेदार सोच अपनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के क्रियान्वयन की हुई गहन समीक्षा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और नवाचारों की सराहना की 31 मई तक 10…

Read More

वायरल वीडियो के बाद बड़ी कार्रवाई: खाद्य नियमों की खुली धज्जियां, कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर फैक्ट्री सीलनुमा पर कार्रवाई, लाइसेंस तत्काल निलंबित

बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की द्वारा जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को फर्म अविनाश इन्डस्ट्रीज खोखली, भाटापारा जांच किया। फर्म द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 व विनियम का पालन नहीं करने पर लाइसेंस निलंबित किया गया।  अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि ऑनलाइन वायरल विडियो का संज्ञान में लेते हुये फर्म अविनाश इन्डस्ट्रीज खोखली, भाटापारा का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में फूड हेंडलरों के द्वारा…

Read More

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, आंशिक रद्दीकरण भी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन में लाइन संख्या-06 में वॉशेबल एप्रन का कार्य किया जाएगा वॉशेबल एप्रन का कार्य होने से परिचालन दक्षता, स्वच्छता तथा संरचनात्मक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनायेगा इसके कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत स्थित गोंदिया स्टेशन एक महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन है, जहाँ यात्री एवं कोचिंग ट्रेनों का ठहराव एवं प्राथमिक अनुरक्षण कार्य नियमित रूप से किया जाता है । इसी क्रम में स्टेशन की लाइन…

Read More

छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा से गूंजा रायपुर: ‘जाणता राजा’ के भव्य मंचन में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले— युवाओं के लिए आदर्श है शिवाजी का जीवन

महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा: मुख्यमंत्री श्री साय छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा से आलोकित हुआ रायपुर:‘जाणता राजा’ का मंचन शुरू रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, धैर्य, रणनीति और आदर्श नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण है, इसलिए हम सभी को अपने जीवन में शिवाजी जैसा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्भुत साहस…

Read More

15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का बड़ा घोटाला उजागर: पंचायत के पूर्व सरपंच, सचिव और कोटवार पर एफआईआर, पुलिस जांच शुरू

15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला : ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्ज बिलासपुर : जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में भारी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायतों के संज्ञान में आने के बाद जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। जांच दल की प्रस्तुत रिपोर्ट में आवेदक तथा संबंधित सरपंच, सचिव एवं अन्य व्यक्तियों के बयानों में…

Read More

बड़े शहरों की निर्भरता खत्म: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में नियमित डायलिसिस सेवा से गरीब मरीजों को मिला नया जीवन संबल

निरंतर डायलिसिस सेवाओं से किडनी मरीजों को राहत, निःशुल्क योजना बनी संबल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में 10 दिनों में 95 सत्र, ग्रामीण क्षेत्रों में उपचार हुआ सुलभ रायपुर : प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण अंचलों में भी दिखाई देने लगे हैं। विशेष रूप से किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए संचालित निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपचार का महत्वपूर्ण आधार बनकर उभर रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को नियमित उपचार उपलब्ध…

Read More

जोड़ों के दर्द से राहत का नया भरोसा बना रायगढ़: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई हाईटेक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, मरीज दूसरे दिन से चलने लगे

मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध निजी अस्पतालों में लाखों का खर्च, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना से निःशुल्क सर्जरी रायपुर : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में अब घुटना प्रत्यारोपण एवं कूल्हा प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी की सुविधा सफलतापूर्वक शुरू कर दी गई है। अब तक जिन मरीजों को ऐसे ऑपरेशन के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था और लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे, उन्हें अपने ही जिले…

Read More