छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: लीथियम खदान की नीलामी करने वाला देश का पहला राज्य बना, सचिव पी. दयानंद ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

सचिव भौमिकी एवं खनिकर्म श्री पी. दयानंद की पत्रकार वार्ता : छत्तीसगढ़ लीथियम खदान की नीलामी करने वाला देश का पहला राज्य बना रायपुर : छत्तीसगढ़ ने खनिज क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और योजनाबद्ध प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ लीथियम खदान की नीलामी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी सचिव भौमिकी एवं खनिकर्म श्री पी. दयानंद ने राजधानी रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने…

Read More

मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ, ₹667 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ तातापानी महोत्सव के लिए हर साल ₹25 लाख: आस्था, पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को मिला स्थायी संबल 667 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ  लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य…

Read More

सरायपाली में धान भंडारण में बड़ी अनियमितता: भौतिक सत्यापन में 61,203 बोरा धान की कमी उजागर, प्रशासन ने राइस मिल का संपूर्ण स्टॉक किया जब्त

सरायपाली में राइस मिल पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई : भौतिक सत्यापन में 61,203 बोरा धान की कमी, उपलब्ध संपूर्ण स्टॉक जब्त रायपुर : धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा राइस मिलों का सतत भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के इसी क्रम में सरायपाली विकासखंड अंतर्गत बालोदिया राइस मिल में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। भौतिक सत्यापन में 61,203 बोरा धान की कमी पाए जाने पर राइस मिल में उपलब्ध संपूर्ण धान एवं चावल के स्टॉक को…

Read More

सुकमा के गोण्डा क्षेत्र में शांति की बड़ी पहल: 29 भटके युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़कर चुना सम्मानजनक जीवन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—विकास ही भविष्य

सुकमा के गोण्डा क्षेत्र में 29 भटके युवाओं ने चुना शांति और सम्मान का मार्ग हिंसा नहीं, विकास ही भविष्य है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर : छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। सुकमा जिले के गोण्डा क्षेत्र में सक्रिय रहे 29 भटके युवाओं ने हिंसा और भटकाव का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि उस भरोसे, सुरक्षा और स्थिरता का प्रमाण है जो…

Read More

धान खरीदी में नया रिकॉर्ड: 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचा ₹23,448 करोड़

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे धान खरीदी महाअभियान ने इस वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। दिनांक 13 जनवरी 2026 तक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह अब तक के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की सबसे अधिक खरीदी और सबसे अधिक भुगतान है। यदि पिछले वर्षों…

Read More

धान भंडारण में सूखत व कीट-जनित क्षय वैज्ञानिक प्रक्रिया, भ्रम फैलाने वाले दावे निराधार — डिजिटल निगरानी से सुरक्षित और पारदर्शी बनी धान खरीदी व्यवस्था

धान भंडारण में सूखत एवं कीट-जनित क्षय: वैज्ञानिक एवं स्वाभाविक प्रक्रिया सूखत और कीट-क्षति पर शासन की व्यवस्था से सुरक्षित हुई धान खरीदी प्रणाली रायपुर : धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था में सूखत एवं चूहा आदि कीटों के द्वारा धान के नुकसान को लेकर कुछ स्थानों पर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह तथ्यों से परे है। वस्तुस्थिति यह है कि धान भंडारण के दौरान नमी में कमी के कारण वजन में आंशिक गिरावट (सूखत) एक स्वाभाविक और तकनीकी प्रक्रिया है, जो वर्षों से चली आ रही है और…

Read More

रायपुर: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रेस वार्ता, दो वर्षों में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन, 804 करोड़ से अधिक की सहायता राशि वितरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कदम उठा रही है। इसी कड़ी में श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान श्रम विभाग की विगत दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में 11.40 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किया गया है तथा विभाग के अधीन संचालित 71 योजनाओं के माध्यम से लगभग 29.55 लाख श्रमिकों को 804.77 करोड़…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात, प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को वीर अमर शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वीर शहीद दीपक भारद्वाज के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ में वनों की अहम भूमिका पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षु अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं दंतेवाड़ा जिले के दो अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां…

Read More

छसबल भर्ती 2023-24 में बड़ा अपडेट : दस्तावेज सत्यापन 12 जनवरी से शुरू, 2 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया, सुबह 8 बजे हाजिरी अनिवार्य, हजारों अभ्यर्थियों की नजरें रायपुर पर, छसबल भर्ती का अहम चरण हुआ शुरू.

छसबल भर्ती का दस्तावेज सत्यापन 12 जनवरी से हो गया है प्रारंभ, 2 फरवरी तक चलेगा सत्यापन. रायपुर: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती 2023-24 की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया रायपुर के माना स्थित 4वीं वाहिनी भर्ती केंद्र में प्रारंभ हो गई है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए तिथियां तय की गई हैं, जिनमें समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यह चरण अभ्यर्थियों के अंतिम चयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। छत्तीसगढ़…

Read More