बस्तर के 800 युवाओं के भविष्य को मिली नई उड़ान, जिला प्रशासन और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल; अब 13 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी खुद तय करेंगे अपने करियर की नई राह!

भविष्य की नई राह: बस्तर जिला प्रशासन और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की अनूठी पहल से संवर रहा 800 छात्रों का भविष्य जगदलपुर : दूरस्थ अंचलों के युवाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा और रोजगार के बेहतरीन अवसरों से जोड़ने की दिशा में बस्तर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत प्रभावी और दूरगामी पहल की है। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में हाल ही में एक व्यापक करियर मार्गदर्शन अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से क्षेत्र के 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों के लगभग…

Read More

जांजगीर की सड़कों को जाममुक्त बनाने प्रशासन का बड़ा एक्शन, संयुक्त टीम ने किया सीमांकन; सड़क पर बोर्ड-बैनर और सामान रखने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई

सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए जांजगीर के BTI चौक से कलेक्ट्रेट तिराहा तक प्रशासन ,पुलिस, पालिका और पीडब्लूडी की संयुक्त टीम द्वारा किया गया सर्वे निर्माणाधीन डिवाइडर के दोनों ओर 12-12 मीटर की चौड़ाई का किया गया सीमांकन/मार्किंग, दुकानदारों को निर्धारित सीमा क्षेत्र से अपने बोर्ड,फ्लेक्स और बैनर को हटाने की दी गई समझाइश जांजगीर-चांपा : कलेक्टर जांजगीर चांपा एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, जांजगीर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने तथा सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के…

Read More

सालों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे वारंटियों पर टूटा कानून का शिकंजा! बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ से मचा हड़कंप, एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील, कई पुराने फरार आरोपियों तक पहुंची पुलिस

स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज के चलाया गया “ऑपरेशन बाज” पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिलों के चलाया गया विशेष वारंट तामीली अभियान। एक माह में एक हज़ार से अधिक वारंटों की तामीली की गई। सालों से लंबित पड़े वारंट हुए तामील। बिलासपुर ,मुंगेली, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ ने किया अच्छा प्रदर्शन रायगढ़ : बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा रेंज के आठों जिलों में लंबित स्थाई वारंटों की समीक्षा के दौरान पाया गया था, कि जिलों में…

Read More

दीपावली-छठ पर रेलवे का बड़ा सुरक्षा प्लान! स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक 24 घंटे निगरानी, भीड़ संभालने अतिरिक्त स्टाफ तैनात, यात्रियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के लिए डिजिटल वार रूम तैयार

त्यौहार एवं पूजा के दौरान यात्रियों की संरक्षा  एवं सुगम यात्रा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किये गये हैं व्यापक प्रबंध । प्रमुख स्टेशनों एवं यात्री गाड़ियों में भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती, 24 घंटे निगरानी एवं त्वरित शिकायत निवारण की व्यवस्था । बिलासपुर : त्योहारों एवं पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।  इस दौरान सभी प्रमुख…

Read More

धान बेचने केंद्र पहुंचने से पहले किसान जरूर जान लें ये नियम! नमी 17% से ज्यादा हुई तो अटक सकती है खरीदी, 15 नवंबर से 154 केंद्रों में शुरू होगा उपार्जन, ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य

किसान साफ और सूखा धान लेकर पहुंचें केंद्र, नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत जिले के 154 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी बिलासपुर : जिले के 154 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन के लिए गुणवत्ता और तौल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप साफ और सूखा धान उपार्जन केंद्रों में लेकर आएं।…

Read More

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा जमावड़ा! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से पहले कर्मवीर सिंह ने संभाली तैयारियों की कमान, सफलता के लिए बनाई गई रणनीति

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक संपन्न भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के निमित्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रवास के मद्देनजर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक ली। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह ने बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित सभी लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…

Read More

15 नवंबर से धान खरीदी का आगाज, उससे पहले किसानों ने पकड़ी ऑनलाइन सुविधा की राह! ‘तुंहर टोकन’ ऐप से 719 क्विंटल से अधिक धान बेचने के लिए बुकिंग, 21 नए केंद्रों से मिलेगी बड़ी राहत।

धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह, 184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन 719.40 क्विंटल से अधिक धान विक्रय के लिए टोकन बुक, किसानों को मिल रही ऑनलाइन सुविधा 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले के 160 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में 21 नए उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी सुविधा, 1 लाख 39 हजार 854 किसानों का पंजीयन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान…

Read More

बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में जुटेगा जनजातीय गौरव का बड़ा संगम! नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि, स्मृति ईरानी ने आयोजन स्थल पहुंचकर परखी तैयारियां, कई दिग्गज नेताओं की रहेगी मौजूदगी!

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि, जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया जाएगा रेखांकित राज्य प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी ने दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की लगेगी विशेष प्रदर्शनी रायपुर : महान जनजातीय स्वतंत्रता…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा सम्मान! बिल्हा बना देश का नंबर-1 शहर, बिलासपुर ने नदी तट स्वच्छता में हासिल किया दूसरा स्थान, रायपुर भी पुरस्कृत!

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा व महापौरों ने ग्रहण किया राष्ट्रीय पुरस्कार 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देश में हासिल किया प्रथम स्थान स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान रायपुर : स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन की दिशा में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि…

Read More

बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ में गूंजेगी आदिवासी वीरों की शौर्यगाथा! धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, 8 दिनों तक प्रदेशभर में दिखेगी जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की भव्य झलक!

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह : शिक्षण संस्थानों में गूंजेंगी जनजातीय वीरों की शौर्यगाथाएं जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत और परंपरागत ज्ञान से परिचित होगी युवा पीढ़ी विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी के माध्यम से सामने आएगी जनजातीय विकास की बदलती तस्वीर रायपुर : देश के स्वाधीनता…

Read More