पशु चिकित्सा पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में विद्यार्थियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का लिया संकल्प ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का दिया संदेश राजनांदगांव : पशु चिकित्सा पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में विद्यार्थियों को ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के प्रति जागरूक करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संस्थान के अधिकारी-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर जीवन के प्रत्येक…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
कुपोषण से जंग के लिए गांव में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, गंभीर कुपोषित बच्चों की हुई जांच और मिलीं दवाइयां; ‘हमर स्वस्थ लइका’ कार्यक्रम से हर तीन महीने होगी बच्चों की सेहत की निगरानी
हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत बाल संदर्भ शिविर का हुआ आयोजन राजनांदगांव : महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिन्हांकित एसएएम एवं एमएएम बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को पोषण परामर्श दिया गया।…
Read Moreराष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसान अमरनाथ साहू को मिली नई राह, 10 एकड़ में कर रहे 7.50 एकड़ में सब्जियों-फूलों और 2.50 एकड़ में केले की खेती; मल्चिंग तकनीक अपनाकर बने फसल विविधीकरण की मिसाल
सफलता की कहानी: राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसान अमरनाथ साहू की खेती को मिली नई दिशा शासकीय योजना के सहयोग और आधुनिक तकनीक से 10 एकड़ में कर रहे विविध उद्यानिकी फसलों की खेती राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मल्चिंग तकनीक का मिला लाभ, परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़कर बनाई नई पहचान राजनांदगांव : राष्ट्रीय बागवानी मिशन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी खेती को अधिक उन्नत एवं लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन से लाभान्वित होकर राजनांदगांव विकासखंड…
Read Moreजिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी का बड़ा फैसला, अब हर महीने लगेगा सरपंचों के लिए विशेष शिविर; धान खरीदी केंद्रों में CCTV-एटीएम सुविधा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर अधिकारियों की बढ़ेगी जवाबदेही
जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित जिला पंचायत से संबंधित कार्यों के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक माह सरपंचों के लिए आयोजित किया जाएगा विशेष शिविर ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विभाग की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण एवं बालिकाओं की शिक्षा के संबंध में दिए निर्देश जांजगीर-चांपा : जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की…
Read Moreदीपावली पर स्थानीय कुम्हारों और ग्रामीण शिल्पकारों के लिए कलेक्टर की विशेष पहल, मिट्टी के दीये बेचने में नहीं होगी परेशानी; न देना होगा कोई शुल्क और न ही बाजारों में जगह के लिए होना पड़ेगा परेशान
दीपावली पर मिट्टी के दीये बेचने वाले कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों को विक्रय में न हो असुविधा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश किसी प्रकार की कर अथवा शुल्क अधिरोपित नहीं करने के निर्देश कलेक्टर ने जिलेवासियों से मिट्टी के दीये एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीद करने की अपील की जांजगीर-चांपा : स्थानीय कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने तथा उनके स्वनिर्मित उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर…
Read Moreत्योहारों में मिठाइयों के नाम पर कहीं परोसा तो नहीं जा रहा मिलावट का जहर? खाद्य विभाग की सघन जांच से मचा हड़कंप, लैब रिपोर्ट के बाद होगी बड़ी कार्रवाई
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच, मिठाइयों के 20 नमूने लिए 30 कलाकंद मौके पर ही नष्ट कराए, मिलावट की आशंका पर विभाग की पैनी नजर सारंगढ़-बिलाईगढ़ : आगामी त्योहारी सीजन में आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सारंगढ़, बिलाईगढ़ एवं बरमकेला विकासखंड के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों…
Read Moreस्कूलों के बाहर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन! बच्चों की जान जोखिम में डालकर दौड़ रहे वाहन निशाने पर, दो दिन में 32 पर कार्रवाई; अब तक 392 वाहन चालकों पर शिकंजा
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष स्कूल वाहन चेकिंग एवं सुरक्षा अभियान दो दिवसीय अभियान में 32 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई, पूर्व की कार्रवाई सहित अब तक कुल 392 कार्रवाई रायपुर : स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्कूल वाहन चेकिंग एवं सुरक्षा अभियान के तहत दिनांक 04 एवं 05 नवंबर को दो दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया गया। यह अभियान पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं डीसीपी यातायात…
Read Moreदीपावली पर बिलासपुर पुलिस ने लौटाई 150 परिवारों की खुशियां, 30 लाख के गुम मोबाइल पाकर खिले चेहरे; मोबाइल रिकवरी में पूरे छत्तीसगढ़ में फिर नंबर-1 बना बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस के ‘चेतना अभियान’ के तहत ‘अर्पण कार्यक्रम’ का आयोजन: दीपावली के अवसर पर 150 लोगों को लौटाए गए उनके गुम हुए मोबाइल रिकवर किए गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये वर्ष 2026 में अब तक करीब 1500 मिसिंग मोबाइल ढूंढकर बिलासपुर पुलिस राज्य में प्रथम स्थान पर बरकरार कार्यक्रम में आमजन को ‘संचार साथी’ ऐप और साइबर फ्रॉड के प्रति किया गया जागरूक बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) बिलासपुर, रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर आज दिनांक 05-11-2026 को चेतना…
Read Moreबिजली आपूर्ति में बड़ा बदलाव लाने वाली 50.7 किमी लंबी नई लाइन शुरू, रायपुर समेत छह जिलों को मिलेगा सीधा लाभ; 286 करोड़ की परियोजना हुई पूरी
रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला द्वारा 400 केवी धरदेही-बिलासपुर पुल पारेषण लाइन का ऊर्जीकरण रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा तथा भाटापारा-बलौदाबाजार होंगे लाभान्वित रायपुर : रायपुर सहित छह जिलों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 286 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 400 केवी डीसीडीएस क्वाड मूस धरदेही-बिलासपुर पूल (पावरग्रिड-पीजीसीआईएल) पारेषण लाइन को आज दोपहर 12:34 बजे…
Read Moreधनतेरस और दीपावली पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने कसी कमर, बाजारों से लेकर सराफा दुकानों तक रहेगी कड़ी निगरानी; चौक-चौराहों पर तैनात होंगे पुलिस जवान
धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट जिले के सभी थाना/चौकियों क्षेत्र के बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी चौक-चौराहों एवं सराफा बाजारों में फिक्स पॉइंट पर पुलिस बल तैनात, लगातार पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर जांजगीर- चांपा : धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। दिनांक 06 नवंबर 2026 को धनतेरस एवं 08 नवंबर 2026…
Read More