मांग बढ़ने से पूरे देश में बिजली खरीदी हुई महंगी, फिर भी छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रही सतत बिजली समदर्शी न्यूज़ रायपुर प्रदेश में किसानों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए बिजली के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए गए हैं। जिसमें एक ओर 20 हजार कृषि पंपों को स्थायी कनेक्शन दिया गया है वहीं एक साल में 79 पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है, ताकि पावर सबस्टेशन में ओवरलोडिंग की स्थिति न बने, और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके। राज्य में 5.86 लाख कृषि…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री ने निवास पर इन खास बच्चो के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व…….देखे विडियो
भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में कोपलवाणी मूकबधिर विद्यालय के बच्चे शामिल हुए कार्यक्रम में समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री निवास में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के कोपलवाणी विद्यालय के मूक-बधिर बच्चे श्री कृष्ण और राधा की…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और सही रास्ता दिखाती हैं।
Read Moreराज्यपाल ने कृष्ण जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल सुश्री उइके ने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भागवद् गीता के माध्यम से मानव को जीने की सही राह दिखाई। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश जनमानस के लिए युगों-युगों से पथ प्रदर्शक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी प्रासंगिक है। यह हमें कर्म एवं ज्ञान का पथ दिखाता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली…
Read Moreमुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश स्तरीय केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन महासमुंद में 25 और 26 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वश्री वतन चंद्राकर, खेमराज चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, उल्लास चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर,…
Read Moreछत्तीसगढ़ में यात्रा करना हुआ महँगा, यात्री किराया में इतने प्रतिशत की हुई वृद्धि….पढ़े पूरी ख़बर…..
मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की दी सहमति समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा उपरान्त इसमें 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी। इस अवसर…
Read Moreगुजरात विधानसभा का प्रतिनिधिमण्डल मिला छ.ग. मुख्यमंत्री से जानिए किस किस विषय पर हुई चर्चा……पढ़िए पूरी ख़बर
छत्तीसगढ़ विधानसभा की परम्पराओं की प्रतिनिधिमंडल ने की सराहना छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्ता से हुए प्रभावित मुख्यमंत्री ने बस्तर आने का दिया न्योता मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की स्टैचू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को अगली बार बस्तर आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का महत्व हर युग…
Read Moreबड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा, जानिए किसानो को कितनी मिलेगी मदद……
सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए की मदद पंडवानी कलाकार स्व. पुनाराम निषाद एवं स्व. मदन कुमार निषाद की जीवनी के प्रकाशन की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अभी राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ की सरकार विपदा की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है । जिन किसान भाइयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो -कुटकी, अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा के…
Read Moreदिल्ली से रायपुर लौटकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक निवास स्थान पर बैठक में प्रबंधन समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा समदर्शी न्यूज़ रायपुर दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सिविल लाइन्स स्थित निवास स्थान पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कोरोना संक्रमण के घटते मामलों और टीकाकरण की स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर भी विभाग के अधिकारियों से…
Read Moreपोषण वाटिका की हरी सब्जियों से नन्हे-मुन्हें बच्चों को भोजन में मिल रहा है पौष्टिक आहार
आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषण वाटिका में लगाई गई है हरी सब्जियां समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के मार्गदर्शन में महिलाओं और बच्चों के विकास और उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लगातार पोषण स्तर में सुधार और सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिकाएं बनाई जा रहीं हैं। इन पोषण वाटिकाओं में आंगनबाड़ी परिसर में ही मुनगा, लाल भाजी, पालक भाजी, सहित अन्य पौष्टिक साग-सब्जी व फल उत्पादित किया…
Read More