नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा रायपुर : बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में घोटुल परंपरा आदिवासी संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक शिक्षा का एक अनूठा और जीवंत केंद्र है। अब अबूझमाड़ के अंदरूनी गांवों (जैसे झारावाही) में ग्रामीण अपनी प्राचीन संस्कृति को सहेजने के लिए स्थानीय लकड़ियों और प्राकृतिक सामग्रियों से दोबारा पारंपरिक घोटुल तैयार कर रहे हैं। बुजुर्गों द्वारा युवाओं को समाज के नियम, परंपराएं, संगीत, नृत्य और जीवनोपयोगी दायित्व सिखाए जाते हैं। ‘चेलिक-मोटियारिन’ के सुरीले लोकगीत गूंजने लगे…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : राजेश अग्रवाल
पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं रायपुर : रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास, अपनत्व और आत्मीयता का पावन पर्व है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान तथा आपसी विश्वास के रिश्तों को और अधिक मजबूत करने का संदेश देता है। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी एवं पंथी गायिका डॉ. उषा बारले ने पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल को राखी बांधी और भाई-बहन के स्नेह के इस पवित्र रिश्ते…
Read Moreकभी आर्थिक तंगी, आज खुद का कारोबार और सालाना 1 लाख से ज्यादा आय! स्व-सहायता समूह से जुड़कर सुमन लता ने बदली किस्मत, बनीं गांव की मिसाल
विष्णु भैया के सुशासन ने बदली सुमन लता कीजिंदगी किराना दुकान से सालाना एक लाख रुपये से अधिक आय स्व-सहायता समूह से जुड़कर सुमन लता बनीं ‘लखपति दीदी’ रायपुर : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूहों की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। ‘विष्णु के सुशासन’ में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के अवसर देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर गांवों में दिखाई दे रहा है। इसकी प्रेरणादायी मिसाल मरवाही विकासखंड के ग्राम…
Read MoreUCC को लेकर रायपुर में मची हलचल! एक कानून, समान अधिकार पर खुलकर हुई चर्चा, महिलाओं के उत्तराधिकार से जनजातीय परंपराओं तक समिति ने मांगी राय
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव रायपुर : समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री शत्रुघ्न सिंह और श्री एम.के.राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिवृत्त श्रीमती ज्योति रानी सिंह और सदस्य सचिव श्री श्याम धावड़े के समक्ष आज राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव लिए गए।…
Read More2036 ओलंपिक की तैयारी से नशामुक्ति तक, रायपुर में युवाओं ने भरी हुंकार! खेलो इंडिया संवाद में खेल सुविधाओं और युवा नेतृत्व पर खुलकर रखे सुझाव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल खेल सुविधाओं के विस्तार, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, नशामुक्ति, युवा नेतृत्व, शासन में युवाओं की भागीदारी तथा युवा सशक्तीकरण पर युवाओं ने रखे अपने विचार और सुझाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया संवाद’ को वर्चुअली संबोधित किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ-आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में आयोजित ‘खेलो…
Read Moreगांव-गांव पहुंचा साइबर जागृति अभियान: साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा वार, कोटवारों को बनाया साइबर सुरक्षा का प्रहरी, रायगढ़ पुलिस ने खोली साइबर ठगों की पूरी पोल ग्रामीणों को ठगी से बचने के बताए आवश्यक तरीके.
“साइबर जागृति अभियान” के तहत घरघोड़ा, लैलूंगा और भूपदेवपुर पुलिस की जागरूकता पहल. कोटवारों की बैठक लेकर साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी, ग्रामीणों को भी किया गया जागरूक. रायगढ़ : रायगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने जागरूकता का मोर्चा संभाल लिया है। “साइबर जागृति अभियान” के तहत घरघोड़ा, लैलूंगा और भूपदेवपुर पुलिस ने गांव-गांव तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। कोटवारों की बैठक लेकर ठगों के नए हथकंडों, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, KYC लिंक, QR कोड और UPI ठगी से बचने के तरीके बताए गए। पुलिस…
Read Moreपुरातात्विक खजाने को मिलेगी नई पहचान! धनपुर से शहरखेरवा तक विशेषज्ञों ने किया गहन सर्वे, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और विरासत पर्यटन का बनेगा रोडमैप
धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर विशेषज्ञ दल ने धनपुर, बेनीबाई, भस्मासुर एवं शहरखेरवा का किया व्यापक सर्वेक्षण रायपुर : संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर से पहुंचे चार सदस्यीय विशेषज्ञ दल ने जिले के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों का…
Read Moreराखी बांधते ही बहनों से बोले ‘विष्णु भैया’—आपका सिर हमेशा ऊंचा रहेगा! केरसई में CM साय ने खोला विकास का पिटारा, मिनी स्टेडियम से नए स्कूल तक कई घोषणाएं
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ —मुख्यमंत्री श्री साय राखी के धागे में विश्वास, बहनों के साथ ‘विष्णु भैया’ का संकल्प केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास का दिया वचन ‘विष्णु भैया’ ने बहनों के बीच केरसई को दी विकास की नई सौगातें घासीमुंडा में नया प्राथमिक शाला भवन, केरसई में मिनी स्टेडियम और तालाब सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्यों की घोषणा जशपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित…
Read Moreएलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को दिए सफलता, अनुशासन, समय प्रबंधन और जीवन निर्माण के प्रेरक मंत्र
एलसीआईटी कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल – द वेलकम गाला‘ का भव्य आयोजन ; मुख्य अतिथि आईजी रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को दिए सफलता व जीवन निर्माण के मूल मंत्र बिलासपुर : आज दिनांक 25.08.2026 को एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस (संबद्ध: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर) के कला एवं मानविकी विभाग (Department of Arts & Humanities) द्वारा नवागत विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ‘वेनिस कार्निवल – द वेलकम गाला’ (Venice Carnival – The Welcome Gala) का गरिमामयी एवं भव्य आयोजन कॉलेज के सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य…
Read Moreदेशी कट्टा लहराकर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने दबोचा! खुर्सीपार की त्वरित कार्रवाई पर छह अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, टीम को मिला ₹1100 का नगद पुरस्कार
देशी कट्टा बंदूक के साथ आरोपी को पकड़ने वाली खुर्सीपार पुलिस टीम के सभी छह अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित खुर्सीपार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा बंदूक लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ते हुए उसके कब्जे से 12 बोर की कंट्रीमेड पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। उक्त त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना खुर्सीपार के छह अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सराहनीय कार्य के लिए…
Read More