छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बिजलीकर्मियों के मंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की। साथ ही उच्च कार्यदक्षता को प्रोत्साहित करने के लिये 9000 रुपये बोनस/अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों को इस घोषणा का लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को माननीय मुख्यमंत्री से उनके निवास…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस का त्रिस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन रायपुर में संपन्न
प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी सचिवद्वय चंदन यादव सप्तगिरि शंकर उल्का हुए शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष सरपंच और पंचों का मानदेय बढ़ाया उनको अधिकार संपन्न बनाया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस का त्रिस्तरीय पंचायती सम्मेलन का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस…
Read Moreचीन की अरुणाचल में घुसपैठ मोदी सरकार की नाकामी – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, अरूणांचल प्रदेश के चीन के द्वारा कब्जा का 4 गांव बसाने पर कांग्रेस ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुये आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश की सुरक्षा और स्वाभिमान पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लक्षेदार भाषण देने वाले नरेन्द्र मोदी चीन के अवैध कब्जे का प्रतिकार करने में लाचार क्यों दिख रहे हैं? मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित होती जा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की सुरक्षा को मुद्दा बनाकर…
Read Moreमुख्यमंत्री के घोषणा का स्वागत करते हुए कहा छत्तीसगढ़ खिलखिला उठा-वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पंचायती राज के सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मजबूत और स्वावलंबी गांवों का सपना देखा था। उनका सपना आज छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा है। छत्तीसगढ़ के गांव आज स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने सरपंचों को बड़ा सौगात दिया है। सरपंचों के मानदेय को बढ़ाकर चार हजार कर दिया है जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और नवा छत्तीसगढ़ बनेगा। छत्तीसगढ़…
Read Moreआंदोलन में शहीद किसानों से मोदी माफी मांगे, मुआवजा दें- कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम
काले कृषि कानूनों को पहले वापस ले लेते को सैकड़ो किसानों की जान बच जाती – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र के इस निर्णय से देश की जनता और अन्नदाताओं की जीत हुई है। प्रजातंत्र में किसी भी अन्याय के विरोध में किया जाने वाला शांतिपूर्ण जनआंदोलन जरूर सफल होता है और आतातायी अन्यायी शासक को झुकना पड़ता है। जिन किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी समर्थक, न जाने क्या-क्या कहा गया अंततः उनके शांतिपूर्ण…
Read Moreधान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले की सीमावर्ती मार्गों में बनाए गए चेकपोस्ट,उड़नदस्ता दलों को भी किया गया सक्रिय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाली धान खरीदी को देखते हुए धान के अवैध परिवहन पर नकेल कसने के लिए अभी से तैयारियां शुरु हो गई हैं। पड़ोसी राज्य ओड़ीसा से धान की आवक को रोकने के लिए कलेक्टर रजत बंसल के निर्देष पर सीमावर्ती मार्गों में चेकपोस्ट बना दिए गए हैं। इसके साथ ही उड़नदस्ता दलों को भी सक्रिय कर दिया गया है। शुक्रवार को बकावंड विकासखण्ड के सीमावर्ती मार्गों में बनाए गए जांच नाकों का निरीक्षण अनुविभागीय दण्डाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा द्वारा…
Read Moreब्रेक्रिंग न्यूज : पंचायती राज सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के अधिकार के संबंध में की बड़ी घोषणा, जाने विस्तार से…..!!!
संदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के अधिकारों के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। 1. *छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य बजट की योजनाओं के क्रियान्वयन में नोटशीट जिला / जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे केन्द्र सरकार की योजनाओं के लिये यह लागू नहीं होगा। 2. जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष को…
Read Moreमुख्यमंत्री 21 नवम्बर को पशुपालक ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों और गौठानों को ऑनलाइन जारी करेंगे 2.35 करोड़ रूपए
गोधन न्याय योजना से अब तक पशुपालक किसानों को 109 करोड़ 52 लाख रूपए का भुगतान, गौठान समितियों को 41 करोड़ 46 लाख रूपए का भुगतान गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी है अब तक 46 करोड़ 22 लाख की आय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 नवम्बर को दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 2 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे।…
Read Moreतेलंगाना की सीमा से लगा बीजापुर का पामेड़ ईलाका जगमगाया, मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना: बीजापुर जिले के 105 गांव हुए रौशन, अंदरूनी इलाके के 4630 निर्धन परिवारों को निःशुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, तेलंगाना की सीमा से लगा पामेड़ ईलाका 15 सालों बाद फिर से जगमगा उठा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर यहां नई विद्युत लाईन पहुंचाई गई है। इससे इस ईलाके में जन-जीवन फिर दमक उठा है। शाम ढलते ही अब घर में दुबक जाने वाले ग्रामीण की अब गांव के गलियों और चौहारों में रात तक चहल-पहल बनी रहती है। पामेड़ ईलाके में बिजली पहुंचने यहां के लोगों के मन का भय और जीवन का अंधेरा दूर हो गया। घरों में बच्चें बल्ब की…
Read Moreकलेक्टर ने लिया चिराग परियोजना के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय पहुंचकर चिराग परियोजना के शुभारंभ और कृषि मेला की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि किसानों की आमदनी के अवसरों को बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों में पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय जलवायु पर आधारित पोषण-उत्पादन प्रणाली के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के समुचित प्रबंधन हेतु कार्यप्रणाली का विकास करने के लिए चिराग परियोजना का शुभारंभ शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना के शुभारंभ की तैयारियां शहीद…
Read More