कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर पूरा! आवास दिवस पर डमरू लाल ध्रुव का सपना हुआ पूरा, प्रशासन ने किया सम्मानित

आवास दिवस पर डमरू लाल ध्रुव का आवास का सपना हुआ पूरा, किया गया सम्मानित रायपुर : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार जनपद पंचायत धरसींवा अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमरी में आवास दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आवास हितग्राही डमरू लाल ध्रुव का वर्षों पुराना पक्के आवास का सपना साकार होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीईओ आशीष केशरवानी ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आवासों में रेन वाटर…

Read More

फर्जी D.Ed. प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, जांच में खुली पोल; कलेक्टर के निर्देश पर सहायक शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित बलौदाबाजार :  जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर कसडोल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला कंजिया में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) रामेश्वर प्रसाद साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार पिसीद (कसडोल) निवासी हेमदास मानिकपुरी ने कलेक्टर जनदर्शन  में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था…

Read More

एयरपोर्ट के 10 किमी दायरे में कचरा डंप किया तो होगी कड़ी कार्रवाई! जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने सरपंच-सचिवों को दी सख्त चेतावनी

एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन रायपुर : जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने निर्देशित किया है कि एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कचरा डंप न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा कचरा प्रबंधन व्यवस्था…

Read More

विकास कार्यों में लापरवाही पर गिरेगी गाज! जिला पंचायत सीईओ ने टेमरी, बनारसी और माना बस्ती में लिया जायजा, सचिवों को सख्त चेतावनी

जिला पंचायत सीईओ ने टेमरी, बनारसी एवं माना बस्ती में विकास कार्यों का किया निरीक्षण रायपुर : जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन द्वारा आज ग्राम पंचायत टेमरी, बनारसी एवं माना बस्ती में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिका शौचालय, एफएसटीपी (FSTP), आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने सरपंच एवं सचिवों को सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यों की पूर्णता…

Read More

टेबल टेनिस में छत्तीसगढ़ का दबदबा ! तमिलनाडु को सेमीफाइनल में 3-1 से हराया, फाइनल में असम को शिकस्त देकर 48वां अखिल भारतीय विद्युत खिताब जीता, स्टेट पावर टीम बनी टेबल टेनिस चैंपियन.

छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को हराकर जीता 48वां अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड टेबल टेनिस खिताब. रायपुर : रायपुर में आयोजित 48वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। सेमीफाइनल में पिछली बार की विजेता तमिलनाडु को 3-1 से मात देने के बाद फाइनल में छत्तीसगढ़ ने पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची असम की टीम को भी 3-1 से शिकस्त दी। असम उपविजेता, तमिलनाडु तीसरे और KPTCL चौथे…

Read More

एजुकेशन किट वितरण- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी सौगात, कॉलेजों में विशाल डोम निर्माण की घोषणा

बेटियां जितना पढ़ेंगी, उतना ही सशक्त होगी परिवार, समाज और प्रदेश – श्री लखन लाल देवांगन रायपुर : शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया और अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की लगभग 1,500 छात्राओं को सीएसआर (CSR) मद के माध्यम से एजुकेशन किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत अति विशिष्ट अतिथि तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत विशिष्ट अतिथि के…

Read More

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

धान खरीदी, चावल भंडारण, किसान पंजीयन और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश रायपुर : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में खाद्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । उक्त बैठक में सचिव खाद्य श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक खाद्य डॉ. फरिया आलम, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम श्री विलास भोसकर संदीपन, प्रबंध संचालक विपणन संघ श्री जितेन्द्र शुक्ला, महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम श्री दीपक शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। मंत्री श्री…

Read More

समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज : कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जन-उपयोगी बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा गठित UCC समिति ने जन-परामर्श और विचार-विमर्श की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में समान नागरिक संहिता (UCC)प्रारूप समिति द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री एम. के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार और सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती ज्योति रानी सिंह के समक्ष विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और भरण-पोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए कुलपति ने खुलकर अपनी राय रखी। बैठक में पारंपरिक सामाजिक मान्यताओं…

Read More

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार किए गए नए वेब पोर्टल cgpurc.cgstate.gov.in का क्लिक कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री वी. के. गोयल सहित आयोग के अन्य सदस्य उपस्थित थे।  नए पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित महत्वपूर्ण एवं अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इसमें अध्यादेश के आधार पर संचालित पाठ्यक्रमों का विवरण, अकादमिक कैलेंडर, प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी, विद्यार्थियों की अंकसूची ,डिग्री तथा…

Read More

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

एफआईआर और चार्जशीट के ऑनलाइन प्रेषण, ई-साक्ष्य, नाफिस तथा ई-समन के त्वरित क्रियान्वयन पर विशेष बल रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने नवीन आपराधिक कानूनों के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों तथा अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक त्वरित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाना है तथा इसके लिए कानून में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जानी चाहिए।  नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय…

Read More