शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय कोरबा : शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता और लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पटवारी मिथलेश वर्मा, प.ह.नं. 40 भैरोताल, तहसील दर्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील अजगरबहार निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कार्यालयीन पत्र क्रमांक 1673/भू.अ./पट.स्था./2026, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 के माध्यम…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
अब रेलवे स्टेशनों पर भी गूंजेगा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश! बिलासपुर मंडल में 7 दिनों तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान, योगाभ्यास से लेकर पौष्टिक आहार तक पर रहेगा फोकस!
बिलासपुर मंडल में ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ का शुभारंभ । मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जाएगा जागरूक। बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण अनुकूल एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 01 से 07 नवम्बर 2026 तक ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय रेलवे की ‘मिशन लाइफ’ (Lifestyle for Environment) की भावना के अनुरूप आयोजित इस सप्ताह के दौरान…
Read Moreदेश के लिए जान न्यौछावर करने वाले वीरों को दुर्ग ने किया याद, पुलिस बैंड के साथ निकला श्रद्धांजलि मार्च! युवाओं और नागरिकों ने कैंडल जलाकर शहीदों को दी भावभीनी विदाई!
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, सिविक सेंटर में पुलिस बैंड की देशभक्तिमय प्रस्तुति, कैंडल जलाकर नागरिकों ने किया शहीदों को नमन। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों की शहादत को समर्पित पुलिस बैंड का आयोजन सिविक सेंटर पार्क में आयोजन। अर्जुन रथ पार्क से पुलिस बैंड द्वारा पैदल मार्च निकालकर मार्केट क्षेत्र का किया गया भ्रमण। पैदल मार्च में युवाओं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आम नागरिकों ने एक-एक कैंडल जलाकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को…
Read Moreभारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर सामने आई ऐसी चौंकाने वाली खूबियां, दुनिया की हाई-स्पीड ट्रेनों को देगी टक्कर! 280 किमी की रफ्तार, 557 यात्रियों की क्षमता और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी स्वदेशी ट्रेन!
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का निर्माण बिलासपुर : मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के लिए भारत की पहली बुलेट ट्रेन में हाई-स्पीड परफॉरमेंस, स्वदेशी इंजीनियरिंग और यात्रियों के लिए विश्व स्तरीय आराम का बेहतरीन संगम है। भारत, अपनी खुद की बुलेट ट्रेन के साथ स्वदेशी हाई-स्पीड रेल तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। इसे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित BEML की फैसिलिटी में तैयार किया जा रहा है। एडवांस्ड इंजीनियरिंग और स्वदेशी विशेषज्ञता को मिलाकर, इस ट्रेन को भारतीय परिस्थितियों…
Read Moreदीपावली से पहले मिठाइयों और खाद्य सामग्री पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा! कई दुकानों से पेड़ा, लड्डू, रसगुल्ले समेत खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त, अव्यवस्था मिलने पर सुपर मार्केट को नोटिस जारी!
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाई जांच अभियान,अव्यवस्था पर नोटिफिकेशन जारी बलौदाबाजार भाटापारा : आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा जिले के हॉटल, मिष्ठान्न भंडारों का सघन जांच किया जा रहा है। इसी कड़ी मे खाद्य सुरक्षा दल द्वारा नई काशीराम सुपर मार्केट के निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों को गैर-खाद्य वस्तुओं के साथ सम्मिलित रूप से रखे जाने तथा व्यवस्थित ढंग से नहीं रखे जाने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस…
Read Moreदीपावली-छठ पर ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी के बीच रेलवे का बड़ा धमाका! अचानक घोषित हुई गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन 9 स्टेशनों पर होगा ठहराव, जानिए कब और कितने बजे मिलेगी ट्रेन!
दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल गोंदिया-पटना- गोंदिया के मध्य 3-3 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों से मिलेगी इस गाड़ी में यात्रा करने की सुविधा बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध…
Read Moreराष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण देखते हुए सरगुजा पुलिस ने लिया बड़ा संकल्प! एसएसपी राजेश अग्रवाल ने जवानों को किया संबोधित, देश की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा का दिलाया संकल्प!
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा की गरिमामयी उपस्थिति में सरगुजा पुलिस बल ने राष्ट्रीय एकता परेड का देखा लाईव प्रसारण, देश की सुरक्षा एवं अखंडता का दिया संदेश। अम्बिकापुर : गुजरात केवड़िया/राष्ट्रीय एकता स्थल में आयोजित भव्य ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड का सीधा प्रसारण रक्षित केंद्र अंबिकापुर में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ऑनलाइन माध्यम देखा गया। इस अवसर पर रक्षित केंद्र में उपस्थित जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं जवान भी डिजिटल माध्यम से इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने। गुजरात में आयोजित इस राष्ट्रीय परेड का…
Read Moreसरगुजा के 43 नागरिकों ने एकतानगर में देखा राष्ट्रीय एकता का भव्य नजारा! प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में परेड के बने साक्षी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लेकर नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कामयाबी तक देखी ऐतिहासिक झलकियां
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के साक्षी बने सरगुजा के 43 नागरिक, राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश लेकर वापस लौट रहा दल। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी निर्देशों के अनुपालन में सरगुजा जिले के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों से 43 सदस्यीय दल किया गया था रवाना। माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में दल एकतानगर में आयोजित भव्य राष्ट्रीय एकता परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हुए शामिल। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ दर्शन, वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ व नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की सफलताओं के बने प्रत्यक्ष साक्षी। अम्बिकापुर : पुलिस मुख्यालय…
Read Moreसरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में दिखा एकता का जोश! 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर यूनिटी’ में सैकड़ों पुलिसकर्मी, छात्र और युवाओं ने लगाई दौड़!
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सूरजपुर पुलिस ने आयोजित की रन फॉर यूनिटी, सैकड़ों पुलिसकर्मी, छात्र एवं युवाओं ने लगाई एकता की दौड़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 5 किलोमीटर की दौड़ में उत्साहपूर्वक शामिल हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं ग्रामीणजन। सूरजपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सूरजपुर पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देशानुसार आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों पुलिस अधिकारी-कर्मचारी,…
Read Moreछत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने देशभर में बनाई पहचान! केंद्रीय मंत्री मांडविया ने बताया राष्ट्रीय रोल मॉडल, मुख्यमंत्री साय बोले—गांवों की प्रतिभाएं अब चमकेंगी अंतरराष्ट्रीय मंच पर!
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, हॉकी देश का गौरव : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन से गांवों और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल बस्तर से सरगुजा तक की खेल प्रतिभाओं को अपनी…
Read More