तालाबों से खुलेगी महिलाओं की कमाई की राह, 55 महिलाएं मछली-झींगा पालन से जुड़ीं! धमतरी में आजीविका डबरियों से आत्मनिर्भरता की पहल, प्रति डबरी छह माह में औसतन ₹50 हजार लाभ का अनुमान; 90 और डबरियां बनाने की तैयारी

आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं छह माह में प्रति डबरी औसतन 50 हजार रुपये लाभ का अनुमान वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत जल संसाधनों का आजीविका के साधन के रूप में उपयोग रायपुर : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका डबरियों (वर्षा जल संरक्षण हेतु बनाई गई छोटी संरचनाओं या तालाबों) और अमृत सरोवरों में मछली पालन से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और समृद्ध हो रही हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में अब खेतों और तालाबों के…

Read More

सरगुजा ओलंपिक में खिलाड़ियों का महाकुंभ, 4.16 लाख ने कराया पंजीयन! महिलाओं ने पुरुषों को 69 हजार से ज्यादा से पछाड़ा, 12 खेलों में अब जिला और संभाग स्तर पर दिखेगा दमखम

सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न 12 खेलों में दमखम दिखा रहे सरगुजावासी, संभाग स्तरीय आयोजन 15-20 नवम्बर तक प्रस्तावित युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने की पहल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर : प्रदेश में दूसरी बार हो रहे सरगुजा ओलंपिक में सरगुजा संभाग के 6 जिलों के कुल 4 लाख 16 हजार 813 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें महिला खिलाड़ियों की संख्या पुरुषों से 69 हजार 45 अधिक है।…

Read More

बस्तर में बदलेगी तस्वीर, 2,323 पुनर्वासितों के हाथों में अब हुनर! कौशल प्रशिक्षण से रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह, हिंसा छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर

बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण नियद नेल्ला नार योजना 2.0 से रोजगार और स्वरोजगार के खुल रहे नए अवसर बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शांति, विकास और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर उभर रही है। कभी नक्सल हिंसा और चुनौतियों से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब युवाओं के हाथों में हुनर और…

Read More

बाढ़ में लोगों की जान बचाने तैयार होंगे 57 जल मित्र, डूबते लोगों को बचाने से लेकर मोटर बोट चलाने तक का प्रशिक्षण! बिलासपुर में पांच दिवसीय विशेष ट्रेनिंग, कोटवारों, मछुआरों और गोताखोरों को सिखाए जा रहे बचाव के गुर

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण डूबते लोगों को बचाने से लेकर मोटर बोट संचालन तक सिखाए जा रहे बचाव के गुर पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कोटवार, मछुआरे, गोताखोर और कुशल तैराक शामिल बिलासपुर : बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जनहानि रोकने और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर जल मित्रों की टीम तैयार की जा रही है। इसके लिए जिले के विभिन्न अनुभागों एवं तहसीलों से चयनित 57 कोटवारों,…

Read More

पीएम आवास के अधूरे कामों पर सख्ती, जी राम जी योजना में भी तेजी लाने के निर्देश! जांजगीर-चांपा में जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और समय-सीमा में पूर्णता पर जोर

जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक पीएम आवास के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश विकसित भारत जी राम जी के कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश जांजगीर-चांपा : जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम जनपद पंचायत पामगढ़ के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेकर विकसित भारत जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के…

Read More

प्रवासी पक्षियों के लिए माना बस्ती में बनेगा खास ठिकाना, तालाबों को पक्षी विहार बनाने की तैयारी! जनपद सीईओ ने किया निरीक्षण, शौचालय निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

माना बस्ती के तालाब बनेंगे पक्षी विहार, प्रवासी पक्षियों को मिलेगा सुरक्षित प्राकृतिक आवास धरसींवा जनपद सीईओ ने विद्यालय, पंचायत भवन एवं तालाबों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा बालिका शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण विकास कार्यों की नियमित निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम…

Read More

बरसों से सुनने को तरस रहे बुजुर्ग को 5 मिनट में मिली मदद, चेहरे पर लौटी खुशी! जनदर्शन में कलेक्टर ने तत्काल दिलाया श्रवण यंत्र, चोवा राम की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद बलौदाबाजार-भाटापारा : जनदर्शन केवल आवेदन देने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित समाधान करने का एक सशक्त मंच है। इसका भावनात्मक उदाहरण ग्राम डोंगरा निवासी बुजुर्ग  चोवा राम के मामले में देखने को मिला, जिन्हें लंबे समय से कानों से सुनाई नहीं देने की समस्या से राहत पाने की उम्मीद उस समय मिली, जब कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने उनकी समस्या को गंभीरता…

Read More

बस्तर में सरकारी योजना की सुस्ती पर बड़ा एक्शन, दो ने छोड़ी नौकरी, एक बर्खास्त! वीबी-जी रामजी योजना के कार्यों में लापरवाही पर सीईओ का सख्त रुख, चार तकनीकी सहायकों पर हुई कार्रवाई

वीबी-जी रामजी योजना क्रियान्वयन में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ का सख्त रुख दायित्व निर्वहन में गंभीर कोताही बरतने के कारण दो तकनीकी सहायकों ने दिया त्यागपत्र, दो की सेवा समाप्त जगदलपुर : बस्तर जिले में वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत कुल 1,807 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनके लिए 5,561.34 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। पर्याप्त संख्या में कार्यों की स्वीकृति एवं राशि उपलब्ध होने के बावजूद जिले में योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की स्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर सीईओ जिला पंचायत तन्मय खन्ना…

Read More

बस्तर में चक्रवात का खतरा, 80 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं! प्रशासन हाई अलर्ट पर, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को सुरक्षित केंद्रों में शिफ्ट करने की तैयारी; राहत-बचाव दल भी मुस्तैद

जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना ने समय-सीमा की बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य को प्राथमिकता देकर तेजी के साथ संचालित करने पर बल चक्रवात और भारी बारिश की आशंका से बस्तर में हाई अलर्ट, प्रशासन सक्रिय जगदलपुर : मौसम विभाग द्वारा 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मूसलाधार बारिश और जलभराव की चेतावनी जारी करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सजगता बरतने सहित किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर…

Read More

विकसित भारत की कमान संभालेंगे आज के युवा, देश को उनकी प्रतिभा से बड़ी उम्मीदें! एनआईटी रायपुर के यूथ कॉनक्लेव में अरुण साव ने तकनीकी विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित, शोध और नवाचार को राष्ट्रहित में लगाने का संदेश

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन रायपुर : विकसित भारत का सपना आज के युवाओं के लिए है और आने वाले समय में वही इसका नेतृत्व करेंगे। देश को युवाओं की प्रतिभा, ज्ञान और सामर्थ्य से बड़ी उम्मीदें हैं। इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे युवाओं को अपने ज्ञान, अध्ययन…

Read More