थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों को मिली सुरक्षित यातायात एवं अपराधों से बचाव की सीख जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे के नेतृत्व में चांपा पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराधों, बालक-बालिकाओं से संबंधित अपराधों तथा नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
सरिया में बिजली, पानी, सड़क और 100 बिस्तरों के अस्पताल पर मंत्री ओपी चौधरी की नजर! विकास कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा के सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की सारंगढ़–बिलाईगढ़ : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सारंगढ़ –बिलाईगढ़ जिले के रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया अंचल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। श्री चौधरी ने स्वीकृत कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता…
Read Moreएक क्विंटल काले चावल के मिल सकते हैं ₹35 हजार तक! सारंगढ़ में 200 किसान कर रहे ‘कुरो’ की खेती, कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर जाना क्या है खास।
कलेक्टर ने दानसरा में काले चावल की खेती और मुड़ियाडीह में भौतिक सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण सारंगढ़–बिलाईगढ़ : किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में काले चावल की खेती का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने दानसरा पहुंचकर काले चावल की खेती का अवलोकन किया और उत्पादक किसानों से चर्चा की। जिले के लगभग 200 किसान करीब 340 एकड़ में ‘कुरो’ किस्म के काले चावल की खेती कर रहे हैं। किसानों ने कुरो…
Read Moreधान के साथ सूरजमुखी, सरसों और दलहन-तिलहन की खेती ने दिलाया बड़ा सम्मान! सारंगढ़ के किसान खीरसागर पटेल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान’ से नवाजा।
दलहन-तिलहन उत्पादन और कृषि विविधीकरण के लिए किसान खीरसागर पटेल को मिला ‘उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान’ सारंगढ़–बिलाईगढ़ : सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम मानिकपुर निवासी प्रगतिशील किसान खीरसागर पटेल, पिता राम दयाल पटेल, को दलहन-तिलहन फसलों के उत्पादन और कृषि विविधीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। 27 अक्टूबर को श्रद्धेय मनहरण लाल पाण्डेय की 88वीं जयंती के अवसर पर रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में…
Read Moreकला के रंगों से मेडिकल छात्रों ने दिया मानसिक स्वास्थ्य और जिंदगी का संदेश! रायपुर मेडिकल कॉलेज के ‘अद्वैत’ में ‘स्टिग्मा टू स्ट्रेंथ’ से लेकर ‘जर्नी ऑफ लाइफ’ तक की प्रस्तुतियों ने खींचा ध्यान।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर मेडिकल कॉलेज रायपुर के वार्षिक उत्सव के अंतर्गत फाईन आर्ट्स कार्यक्रम “अद्वैत: छठा चरण(THE SIXTH STROKE)” में कला के जरिए दिया जागरूकता और जीवन का संदेश ‘स्टिग्मा टू स्ट्रेंथ’, ‘मगल मैजिक’ और ‘इटेर विताए’ थीम पर आधारित कलात्मक प्रस्तुतियों ने खींचा ध्यान कैलीग्राफी, टैटू, पोस्टर, रंगोली, मेहंदी और लाइव स्केचिंग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव के फाईन आर्ट्स कार्यक्रम “अद्वैत: छठा चरण(THE SIXTH STROKE)” में चिकित्सा छात्रों ने कला, रचनात्मकता और…
Read Moreरेलवे की खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़ा मंथन! बिलासपुर में सतर्कता संगोष्ठी, महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने तकनीक के इस्तेमाल पर दिया अहम संदेश।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक ‘सतर्कता जागरूकता’ सप्ताह का आयोजन । “सार्वजनिक खरीद एवं परिवर्तन : सतर्कता के परिप्रेक्ष्य में” (Public Procurement & Transformation with Vigilance Perspective) के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन । बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को “सार्वजनिक खरीद एवं परिवर्तन : सतर्कता के परिप्रेक्ष्य में”, इस विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार 26…
Read Moreछत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगा 2 महीने का बड़ा जांच अभियान! किराए के मकानों से लेकर फैक्ट्रियों और निर्माण स्थलों तक होगी पड़ताल, फर्जी दस्तावेजों से लेकर अवैध प्रवासियों को शरण देने वालों तक पर कार्रवाई के निर्देश—गृह मंत्री विजय शर्मा ने क्या-क्या बदला?
छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 15 नवंबर से 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में चलेगा दो माह का सघन जांच अभियान अवैध प्रवासियों को शरण देने वाले ठेकेदारों, नियोक्ताओं और फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर भी होगी कार्रवाई गांवों में ग्राम सभाओं और शहरों में पार्षदों के सहयोग से होगी संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान किराएदारों का सत्यापन होगा अनिवार्य, फेरी लगाकर कारोबार करने वालों के पंजीयन की भी होगी व्यवस्था अवैध प्रवासियों की जानकारी के लिए बनेगा विशेष सॉफ्टवेयर, फर्जी आधार…
Read Moreकैंसर से जंग जीतने वालों की देखभाल के लिए छत्तीसगढ़ में नई पहल! NHM और ECHO India ने शुरू किया विशेष कार्यक्रम, 8 मॉड्यूल की ट्रेनिंग से 49 डॉक्टर सीखेंगे इलाज के बाद मरीजों की देखभाल का तरीका
कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण NHM और ECHO India की पहल से कैंसर सर्वाइवरशिप केयर कार्यक्रम शुरू, इलाज के बाद नियमित फॉलो-अप और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जाएगा जोर रायपुर : छत्तीसगढ़ में कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और ECHO India ने संयुक्त पहल की है। इसके तहत चिकित्सा अधिकारियों के लिए Cancer Survivorship CCB ECHO Program का प्री-लॉन्च एवं ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 49…
Read Moreछत्तीसगढ़ में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में हजारों करोड़ का भुगतान, एकल ग्राम योजनाओं को मिले 4,985 करोड़! अब चालू वित्तीय वर्ष के 612 करोड़ के आबंटन पर टिकी निगाहें
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में किया गया भुगतान चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त, भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी रायपुर : छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के लिए विगत तीन वर्षों में कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। मिशन के अंतर्गत एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित अन्य मदों…
Read Moreबारिश के बीच डिफेंडर्स का दम, आखिरी क्वार्टर में मैनपाट टाइटन्स की जोरदार वापसी! न्यायधानी नाइट्स से 1-1 का ड्रॉ, सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए अब 29 अक्टूबर को करो या मरो जैसी चुनौती
न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के कम स्कोर वाले पहले मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। केतन की बदौलत नाइट्स ने दूसरे क्वार्टर में खाता खोला, जबकि चौथे क्वार्टर में मोहित नायक ने टाइटन्स की वापसी कराई। इस नतीजे का मतलब है कि टाइटन्स को छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। सांसद संतोष पाण्डेय, न्यूज़24…
Read More