रायपुर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन तथा छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में नशामुक्त भारत सप्ताह और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी विरोधी सप्ताह पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला जेल में हुआ विशेष आयोजन,नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ अभियान के समापन पर जिला जेल रायगढ़ में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यहां बंदियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में सभी बंदियों को…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
रायगढ़ के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में शुरू किया गया ‘सेवा सेतु’ पोर्टल आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। पोर्टल के जरिए विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं। घर बैठे मिला प्रमाण पत्र, बची भागदौड़ रायगढ़ जिला के रायगढ़ विकासखंड के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार इसका उदाहरण हैं। विभिन्न शासकीय योजनाओं…
Read Moreसेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा : एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वंदना हेमला बोलीं— अब सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान
रायपुर : जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु’ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए सुशासन का प्रभावी माध्यम बन रही है। सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से अब नागरिकों को विभिन्न शासकीय प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बच रहे हैं तथा शासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हो रहा है। एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र विकासखंड भैरमगढ़ की ग्राम पंचायत तड़केल निवासी वंदना हेमला ने सेवा…
Read Moreकिसान क्रेडिट कार्ड से बदली किस्मत: मुर्गी पालन बना आत्मनिर्भरता की उड़ान, सदाशिव कड़गुड़ को हर साल 80 हजार की आय
पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी किसान क्रेडिट कार्ड से मिला 30 हजार रुपए का ऋण, मुर्गी पालन से हर वर्ष 80 हजार रुपये का शुद्ध लाभ रायपुर : शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम उल्लूर निवासी सदाशिव कुरगुड़ इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। उन्होंने पशुधन विकास विभाग की किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू किया और आज अपने परिवार की आर्थिक…
Read Moreमनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
कलेक्टर ने बोथापारा और चनागांव का किया जमीनी निरीक्षण वैज्ञानिक मत्स्य पालन और बागवानी के इंटीग्रेटेड मॉडल से किसानों की आय होगी दोगुनी कॉर्पोरेट पार्टनरशिप (एबिस कंपनी) से इनपुट कॉस्ट में 25% की छूट, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष फोकस रायपुर : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में आर्थिक स्वावलंबन और जल संरक्षण को लेकर एक बेहद अनूठा और सफल प्रयोग सामने आ रहा है। धमतरी जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) और ‘जल निधि परियोजना’ के बेहतरीन तालमेल ने पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने वाले…
Read Moreमुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की जनसेवा, सुशासन और जवाबदेही के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को त्वरित राहत मिल रही है। इसी क्रम में विकासखंड डभरा के ग्राम खोंधर निवासी श्रीमती संजुक्ता पटेल का आधार…
Read Moreबस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
मर्दापाल क्षेत्र को मिली 8.63 करोड़ रूपए की विकास कार्यों की सौगात वन मंत्री श्री कश्यप ने सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार को मिलेगी नई गति रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम मड़ागांव में लगभग 8 करोड़ 63 लाख 78 हजार रुपये…
Read Moreखरीफ सीजन 2026 : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण
कृषि विभाग ने किसानों से की समय पर उठाव करने की अपील रायपुर : खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले की समस्त सेवा सहकारी समितियों में किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद और प्रमाणित बीज का भंडारण सुनिश्चित कर लिया गया है। उप संचालक कृषि ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे ऐन वक्त पर होने वाली भारी भीड़भाड़ से बचने और समय पर बोनी का कार्य संपन्न करने के लिए अपने…
Read Moreविदेश में उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार: जिला प्रशासन और एडु एक्सेस संस्था मिलकर देंगे निःशुल्क मार्गदर्शन एवं सहयोग
रायपुर : जिला प्रशासन सक्ती द्वारा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था के साथ सहयोग (कोलेबोरेशन) स्थापित किया है, जिसके तहत जिले के विद्यार्थियों को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययन हेतु आवेदन प्रक्रिया, करियर मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को…
Read Moreनारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा, वितरण में आई तेजी
रायपुर : खरीफ सीजन 2026 को सफल बनाने और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग नारायणपुर द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिले में किसानों को समय पर खाद और उन्नत बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भंडारण और वितरण के कार्य में तेजी आई है, ताकि मानसूनी बुवाई के दौरान अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कृषि विभाग द्वारा जारी ताजा प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जिले में खाद और बीज की उपलब्धता तथा वितरण की…
Read More