एक कॉल, एक OTP या एक क्लिक और खाली हो सकता है बैंक खाता! साइबर ठगी के बढ़ते खतरे के बीच रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांव-गांव पहुंचकर बताएगी डिजिटल ठगी से बचने के तरीके

“साइबर जागृति अभियान” : मुख्य मार्ग पर लोगों को एकत्रित कर भूपदेवपुर पुलिस ने समझाए साइबर ठगी से बचाव के उपाय  “साइबर जागृति अभियान” के सातवें सप्ताह में ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में लगेगी साइबर चौपाल नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, OTP-फ्रॉड, UPI ठगी और सोशल मीडिया अपराधों से किया जाएगा जागरूक रायगढ़ : साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। रायगढ़…

Read More

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ ने दुनिया के पर्यटन बाजार से जोड़ा अपना कनेक्ट, ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट-2026’ में देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स की भागीदारी; पर्यटन कारोबार और नई साझेदारियों को मिली रफ्तार

विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा बीटूबी बैठक में पर्यटन कारोबारियों के बीच व्यावसायिक साझेदारी पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यटन हितधारकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – राजेश अग्रवाल रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं छत्तीसगढ़…

Read More

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे केदार कश्यप, जगदलपुर राहत शिविर में भोजन-पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा; बोले—हर प्रभावित तक समय पर पहुंचे सहायता

वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा घोटिया और नारायणपाल पहुंचकर देखी बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं होने के दिए निर्देश वन मंत्री कश्यप जगदलपुर के राहत शिविर में प्रभावित परिवारों से मिले, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित घोटिया और नारायणपाल क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली…

Read More

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, लखना-बेमता-बलौदीखुर्द में लिया नुकसान का जायजा; प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद और त्वरित राहत का भरोसा

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबल हर संभव मदद का दिया भरोसा ​रायपुर : प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन कार्यों को गति देने के लिए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज लखना, बेमता और बलौदीखुर्द गांवों का सघन दौरा किया। उन्होंने बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस विपदा की घड़ी में उनके साथ…

Read More

महानदी का जलस्तर बढ़ते ही प्रशासन अलर्ट, सूरजगढ़ और परसापाली के ग्रामीणों को राहत शिविरों में किया जा रहा शिफ्ट; तटीय गांवों में राहत-बचाव कार्य तेज

महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों में किया जा रहा शिफ्ट, अन्य तटीय क्षेत्रों में भी प्रशासन अलर्ट रायपुर : महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुसौर विकासखंड अंतर्गत महानदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। पुसौर विकासखंड में…

Read More

‘मन की बात’ से जुड़े कुंगारपाल के ग्रामीण, वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में सुना प्रधानमंत्री मोदी का 138वां संस्करण; जनसरोकारों और सकारात्मक बदलावों पर हुई चर्चा

कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुना ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण रायपुर : जिले के जनपद पंचायत बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंगारपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138 वां संस्करण पूरे उत्साह के साथ सुना गया। इस विशेष प्रसारण के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। ग्रामीणों ने वन मंत्री के साथ बैठकर देश के विभिन्न…

Read More

घर-घर पहुंचेगा मुनगा, पोषण की नई राह दिखाएगा छत्तीसगढ़; ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा ‘हर घर मुनगा’ अभियान, अब तक 10 लाख 29 हजार 831 पौधों का वितरण

मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख पोषक तत्वों से भरपूर मुनगा स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण प्रदेशभर में अब तक कुल 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा के पौधे का वितरण स्थानीय स्तर पर सहज उपलब्ध संसाधनों और जनभागीदारी को जोड़ने वाली पहल की प्रशंसा रायपुर : कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक स्थानीय पहल अब राष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’…

Read More

कोरबा की बेटी संजू देवी का एशियन गेम्स में स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका; अरुण साव ने दी बधाई, संजू ने जताया राज्य सरकार का आभार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एशियन गेम्स की कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी से बात कर दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान संजू देवी ने राज्य सरकार के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए जताया आभार रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने जापान में इन दिनों चल रहे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी से वीडियो कॉल पर बात कर बधाई दी। साव ने बातचीत के दौरान संजू देवी की स्वर्णिम सफलता पर…

Read More

नाट्य प्रशिक्षण ने बदली राह, पुनर्वासित युवाओं ने रंगमंच पर दिखाई प्रतिभा; नारायणपुर प्रशासन और NSD की पहल से 125 युवाओं को मिला कला का मंच, चक्रधर समारोह में बिखेरा हुनर

नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण प्रशिक्षण के बाद सरेंडर नक्सल युवाओं ने चक्रधर समारोह, रायगढ़ के समापन समारोह में दी प्रभावशाली प्रस्तुति हिंसा से प्रभावित अतीत से निकलकर इन युवाओं का रंगमंच से जुड़ना एक सकारात्मक कदम रायपुर : नारायणपुर जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वासित एवं मुख्यधारा से जुड़ रहे युवाओं को कला एवं रंगमंच के माध्यम से सशक्त करने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), नई…

Read More

महतारी वंदन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, सिलाई मशीन बनी लक्ष्मी मांझी की नई ताकत; योजना की सहायता से शुरू किया काम, बढ़ा आत्मविश्वास और परिवार की आमदनी में योगदान

सेवा की कहानी महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह महतारी वंदन की 31वीं किस्त से खरीदी सिलाई मशीन, घर बैठे सिलाई का काम कर परिवार की आर्थिक जरूरतों में निभा रहीं भागीदारी रायपुर : महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं।…

Read More