देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन! भिलाई में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, IG अभिषेक शांडिल्य ने परेड की सलामी लेकर किया पुष्पचक्र अर्पित।

पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने परेड की सलामी लेकर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों का साहस, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा सदैव स्मरणीय रहेगा। दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई परिसर स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग अभिषेक शांडिल्य, भा.पु.से. द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा शहीद स्मारक पर…

Read More

क्या आपके उत्पाद भी पहुंचेंगे विदेशी बाजारों तक? RAMP योजना से खुलेगी निर्यात की राह, रायपुर में MSME उद्यमियों को मिलेगी IEC कोड, विदेशी खरीदारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी।

छत्तीसगढ़ में RAMP योजना के अंतर्गत MSME उद्यमियों के लिए एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप, आगामी 12 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन आमंत्रित रायपुर  :  छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा निर्यात के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से RAMP योजना के अंतर्गत Export Procedures & Schemes for MSMEs विषय पर एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं। इस पहल के अंतर्गत 13 अक्टूबर 2026 को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से…

Read More

बैंक में जमा आपकी पुरानी रकम से लेकर पेंशन और बीमा तक… धरसींवा के शिविर में खुले कई जरूरी राज! बैंक ऑफ बड़ौदा की पहल से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी, कई विभागों ने एक साथ लगाया स्टॉल।

धरसींवा में बैंक संतृप्ति शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली बैंकिंग एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर बैंकिंग, बीमा, पेंशन, कृषि एवं आजीविका संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक रायपुर  :  ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वावधान में रायपुर जिले के धरसींवा में बैंक संतृप्ति शिविर (सैचुरेशन…

Read More

22 अक्टूबर को रेलवे स्टेशनों पर होगा कुछ खास! 216 स्टेशनों पर एक साथ जुटेंगे रेल अधिकारी, यात्रियों को मिलेगा अपनी समस्याएं बताने का बड़ा मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 216 रेलवे स्टेशनों पर 22 अक्टूबर को होगा ‘रेल जनसंवाद’ कार्यक्रम। बिलासपुर स्टेशन पर प्रातः 10 बजे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की उपस्थिति में होगा आयोजन। यात्रियों की समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों के निराकरण के साथ स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे और कार्यालयों के बेहतर प्रबंधन पर रहेगा जोर। बिलासपुर  :  रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर के कुल 216 रेलवे स्टेशनों पर 22 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय…

Read More

छत्तीसगढ़ के सेवारत शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, अब साल में कम से कम दो बार होगी विशेष टीईटी परीक्षा; कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों को पात्रता हासिल करने का मिलेगा अवसर

सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित करने राज्य सरकार ने दी सहमति कक्षा पहली से आठवीं तक के सेवारत शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने का मिलेगा अवसर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से सीबीटी पद्धति से होगी परीक्षा, वर्ष में कम से कम दो बार आयोजन के निर्देश रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विशेष आयोजन के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) के माध्यम से कंप्यूटर आधारित टेस्ट…

Read More

बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ को साकार करने की दिशा में सरकार के प्रयास, भण्डारपुरी धाम में CM विष्णु देव साय ने की 29 करोड़ के सड़क कार्यों की शुरुआत, 40 स्थानों पर बनेंगे लकड़ी के जैतखाम

बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे लकड़ी के जैतखाम मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपए के तीन सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन सतनामी समाज सहित सभी वर्गों के सम्मान, सशक्तीकरण और चहुंमुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़ में हॉकी के नए युग का आगाज, देश की पहली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग शुरू; ओलंपियन खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर निखारने का मौका, ‘चलो रे संगी, हॉकी खेलबो’ के गूंजेंगे नारे

देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में चलो रे संगी हॉकी खेलबो के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव छत्तीसगढ़ में हॉकी के नए युग का आगाज़ दिग्गजों के मार्गदर्शन और युवा जोश से सजी देश की पहली अनोखी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य शुभारंभ रायपुर : राज्य सरकार की एक अनूठी और दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ की खेल…

Read More

नगर सैनिकों को बड़ी राहत, मानदेय में बढ़ोतरी से हर महीने मिलेंगे ₹30,870; गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार प्रस्ताव से प्रदेश के हजारों सैनिकों और उनके परिवारों को मिलेगा आर्थिक संबल

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा रायपुर : छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य शासन द्वारा नगर सैनिकों के मानदेय में एक बार फिर से भारी बढ़ोतरी की गई है। नए प्रस्ताव के अनुसार, अब सैनिकों का कुल मानदेय बढ़ाकर 30,870 रूपए प्रतिमाह (यानी…

Read More

सरकारी सेवा हुई आसान, सुकमा में सेवा सेतु से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र; ऑनलाइन व्यवस्था से ग्रामीणों को राहत, त्वरित सेवा के लिए हितग्राही ने जताया आभार

सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत रायपुर : सुकमा जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय-सीमा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम चिड़पाल निवासी श्री मनीराम समरथ को आवेदन के महज पांच दिनों के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनकर मिल गया। प्रमाण पत्र शीघ्र मिलने से उन्हें राहत मिली और शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ भी मिला। श्री…

Read More

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जगदलपुर में भव्य आयोजन की तैयारी तेज; वन मंत्री केदार कश्यप ने सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं का लिया जायजा

23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।…

Read More