जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बारीउमराव की तस्वीर, हर घर पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल दूर के हैंडपंप और लंबी कतारों से मिली मुक्ति, घर-आंगन में पहुंचा पानी तो ग्रामीणों के जीवन में आया सुकून रायपुर : जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बारीउमराव में भी इस योजना का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। योजना के तहत गांव के शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन पहुंचने से अब ग्रामीणों…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
रानीझाप एनीकट में स्वच्छता से जल संरक्षण तक चला जागरूकता अभियान, जल स्रोतों की सफाई के साथ लोगों को पानी बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित
सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए जुटे अधिकारी-कर्मचारी, जनभागीदारी से जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गौरेला पेन्ड्रा जिले में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज रानीझाप एनीकट में स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं…
Read Moreबारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त, 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सभी क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत के निर्देश
बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के दिए निर्देश राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने कहा, नए कार्यों को 15 अक्टूबर से युद्धस्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश उप मुख्यमंत्री ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर प्रदेशभर…
Read Moreसौर ऊर्जा बनी किसान नेतराम की बचत का आधार, 2,200 से 2,300 रुपए का बिजली बिल घटकर 250-300 रुपए हुआ, बची रकम अब खेती में आ रही काम
सौर ऊर्जा से रोशन हुआ किसान नेतराम का घर पीएम सूर्य घर योजना से हर माह 2000 रुपए की बचत खेती-किसानी को मिला नया बल रायपुर : प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से न केवल आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिल रही है। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गोबरसिंहा निवासी किसान नेतराम पटेल का…
Read Moreबारिश से तर हुआ छत्तीसगढ़, मानसून सीजन में अब तक सामान्य के करीब 996.5 मिमी वर्षा; बलरामपुर में 169.7% बारिश ने बनाया रिकॉर्ड, कांकेर 67% के साथ सबसे पीछे
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 19 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू मानसून सीजन में 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 96.4 प्रतिशत (996.5 मि.मी.) बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस अवधि के लिए राज्य की औसत वर्षा 1033.6 मि.मी. निर्धारित है। प्रदेशभर के जिलों में वर्षा का रुख मिश्रित रहा है। सरगुजा संभाग की बात करें…
Read Moreचिरायु योजना ने नन्हे भाव्यांश को दी नई धड़कन, समय पर हुई पहचान और सफल हृदय सर्जरी से जन्मजात हृदयरोग पर मिली जीत, लौटी मासूम की खिलखिलाती मुस्कान
नन्हे दिल को मिली नई धड़कन चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन रायपुर : समय पर ली गई एक सही स्वास्थ्य जांच किसी मासूम का पूरा भविष्य संवार सकती है, इसका जीवंत उदाहरण धमतरी के नन्हें भाव्यांश साहू की यह सफलता की कहानी है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित ‘चिरायु योजना’ ने जन्मजात हृदयरोग से जूझ रहे इस बच्चे को न केवल समय पर सही इलाज दिलाया, बल्कि उसके परिवार के जीवन में खुशियों की एक नई रोशनी भी बिखेर दी। कहानी की…
Read Moreफसल नुकसान के बाद पीएम फसल बीमा बना तरुण चंदेल का सुरक्षा कवच, 28 हजार रुपये की बीमा राशि से मिला आर्थिक संबल और अगली फसल की तैयारी का भरोसा
सफलता की कहानी जोखिम से सुरक्षा तक आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा PM फसल बीमा योजना से किसान तरुण चंदेल को मिला 28 हजार रुपए का आर्थिक संबल रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि और जोखिम प्रबंधन के लिए संचालित योजनाएं धरातल पर सार्थक परिणाम दे रही हैं। नारायणपुर जिले के ग्राम बिंजली निवासी कृषक तरुण चंदेल की कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विपरीत परिस्थितियों में किसानों के लिए सुरक्षा कवच और आर्थिक संबल बनकर उभरी है। 4…
Read Moreउतरा बाई की बदली जिंदगी की तस्वीर, पक्के घर से मिला सुकून, उज्ज्वला से धुआंमुक्त रसोई और महतारी वंदन से हर माह ₹1,000 का आर्थिक संबल
उतरा बाई की जिंदगी में आया उजाला: पक्के घर से धुएं से मुक्ति और आर्थिक संबल तक का सफर प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया सुरक्षित आशियाना, उज्ज्वला से रसोई हुई धुआंमुक्त महतारी वंदन योजना से हर माह मिल रहा 1,000 रुपये का आर्थिक संबल सरकारी योजनाओं ने बदली रोजमर्रा की जिंदगी, उतरा बाई के चेहरे पर लौटी खुशियों की मुस्कान रायपुर : कभी बारिश की हर बूंद के साथ कच्चे मकान की चिंता, रसोई में लकड़ी के धुएं के बीच खाना पकाने की मजबूरी और घरेलू जरूरतों के लिए सीमित…
Read Moreपीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना हुआ साकार, सुरक्षित छत मिलने से मौसम की मार से राहत और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद
सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिया सुरक्षा और सम्मान का आधार पीएम जनमन योजना से साकार हुआ वर्षों पुराना आवास का सपना, मौसम की मार से मिली राहत कच्चे घर की परेशानियां हुईं दूर, अब सुरक्षित छत के नीचे बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे परिवार रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। सरगुजा जिले के जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत…
Read Moreविशेष लेख – “सेवा_संकल्प_अभियान” : डिजिटल पंख: क्रेडिट बैंक और डिजीलॉकर से गढ़ी ‘कहानी बदलाव की’, पूरा हुआ ‘सेवा का संकल्प’
विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक रायपुर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से शुरू हुई ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ (ABC) और डिजीलॉकर एकीकरण योजना ने राज्य में शिक्षा का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया है। सत्र 2023-24 से लागू हुई यह व्यवस्था वर्ष 2026 में पूरी तरह परिपक्व हो चुकी है, जिससे राज्य के 6.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित और सुगम हो गया है। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुदूर वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक…
Read More