राज्यपाल श्री डेका ने 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश की पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड‘ का किया विमोचन

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का विमोचन किया। उन्होंने दिव्यांश के रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।  दिव्यांश ने अपने दादा की प्रेरणा से इस पुस्तक की रचना की है। पुस्तक में एक युवा छात्र के दृष्टिकोण से ईश्वर और आध्यात्मिकता से जुड़े विचारों, सवालों और उसकी अपनी समझ को सहज रूप में प्रस्तुत किया गया है। कम उम्र में गंभीर और विचारपरक विषय पर पुस्तक…

Read More

राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, उनके स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के लिए उन्होंने आजीवन कार्य किया। समाज के अंतिम व्यक्ति…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस ने छेड़ा सबसे बड़ा डिजिटल जागरूकता अभियान : डिजिटल अरेस्ट से यूपीआई फ्रॉड तक—हर साइबर खतरे पर पुलिस का वार ! 15 अगस्त से शुरू होगा सात सप्ताह का हाईटेक अभियान, एक सेल्फी बनेगी साइबर सुरक्षा की ढाल.

साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” : “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक. 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह में प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम होंगे आयोजित. एक सेल्फी बदलेगी साइबर सुरक्षा की तस्वीर ! साइबर ठगों की अब खैर नहीं ! लाखों सेल्फी से गूंजेगा “साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” का संदेश. रायगढ़ : साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस…

Read More

ग्रामीण अंचल के बच्चों से CM विष्णुदेव साय की सीधी मुलाकात, बोले—“बड़े सपने देखो और मेहनत से उन्हें साकार करो”, विद्यार्थियों को दिया सफलता का बड़ा मंत्र!

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा – सफलता केवल डॉक्टर-इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं, हर क्षेत्र में हैं आगे बढ़ने के अवसर आईआईएम, ट्रिपल आईटी सहित प्रतिष्ठित संस्थानों का विद्यार्थियों ने किया भ्रमण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में सरगुजा जिले के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक…

Read More

CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! 1 लाख रुपये का जुर्माना हुआ रद्द, हाईकोर्ट का फैसला पलटा—टेंडर प्रक्रिया में निगम की गलती नहीं, नियमों के मुताबिक हुआ था फैसला

CGMSC पर लगा 1 लाख का जुर्माना निरस्त : सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को पलटा रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) की कार्य शैली और नियम आधारित टेंडर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। अदालत ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें CGMSC पर 1 लाख का जुर्माना (हर्जाना) लगाया गया था। इस फैसले से साफ हो गया है कि कंपनी की टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह साफ-सुथरी और नियमों के हिसाब से थी। पूरा मामला यह था…

Read More

स्टाइपेंड बढ़ेगा या नहीं? मेडिकल इंटर्न्स की मांग पर सरकार का बड़ा आश्वासन, आयुक्त संग सकारात्मक बातचीत—हॉस्टल निर्माण से छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा रायपुर : आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इंटर्न्स की समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान निकालना था। स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग बैठक के दौरान इंटर्न्स ने अपनी प्रमुख माँग रखते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने की बात कही। इस…

Read More

1947 की वो दर्दनाक दास्तान फिर होगी याद! छत्तीसगढ़ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का बड़ा आयोजन, CM साय मुख्य अतिथि और ‘चाणक्य’ फेम डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे मुख्य वक्ता

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रख्यात फिल्मकार डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे मुख्य वक्ता विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और संघर्ष की स्मृतियों को किया जाएगा साझा, विशेष प्रदर्शनी भी होगी आयोजित रायपुर : भारत विभाजन की विभीषिका में असंख्य परिवारों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’…

Read More

छत्तीसगढ़ में तंबाकू पर अब चलेगा कानून का डंडा! कोटपा के कड़े अमल की तैयारी, नाबालिगों तक तंबाकू पहुंचाने वालों पर बढ़ेगी निगरानी—तंबाकू मुक्त राज्य बनाने का बड़ा अभियान

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर : तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और बहुक्षेत्रीय समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर में ‘सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003’ (कोटपा) के कड़े क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर…

Read More

बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों पर PWD का बड़ा एक्शन! सचिव मुकेश बंसल ने दिए युद्धस्तर पर मरम्मत के आदेश, गड्ढे-पेच रिपेयरिंग में देरी पर ठेकेदारों को नोटिस

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की बरसात के बाद अतिवृष्टि एवं बाढ़ से खराब हुए सड़कों-पुलों के निर्माण व सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश, टाइम-लाइन के अनुसार सभी निर्माण कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने कहा काम पूर्ण होने के 3 माह के भीतर सभी देयकों के भुगतान और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश, कार्यक्रमों के बिलों के भुगतान एक माह में करने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर रायपुर : लोक निर्माण विभाग…

Read More

श्यामगिरी में गूंजा शहादत का दर्द, भावुक हुए विजय शर्मा-केदार कश्यप! शहीद भीमा मंडावी समेत 13 बलिदानियों को नमन, डिप्टी CM बोले—“बस्तर की जनता जीत गई”

श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. श्री भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि बस्तर की जनता की जीत हुई, नक्सलावाद हार गया – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा के श्यामगिरी पहुंचे। जहां उन्होंने श्यामगिरी में हुई 2019 वे घटना स्थल पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्थानीय लोगों, चश्मदीदों और स्व.श्री भीमा मंडावी के सहयोगियों ने घटना की विभीषिका को बयां किया।  उप मुख्यमंत्री श्री…

Read More