‘वंदे मातरम्’ से सैनिकों के शौर्य तक मंच पर दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा, 850 स्कूली विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल; सरगुजा ने मारी बाजी, दुर्ग दूसरे स्थान पर

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे रायपुर : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों के बीच हुई स्पर्धा में छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग के स्कूली विद्यार्थियों को पहला, छत्तीसगढ़ पश्चिम क्षेत्र दुर्ग संभाग के विद्यार्थियों को दूसरा और मध्य क्षेत्र रायपुर संभाग को…

Read More

घोड़ों की रफ्तार, महिला बैगपाइपर बैंड की गूंज और श्वान दल के हैरतअंगेज करतबों ने लूटी महफिल, रायपुर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा साहस, अनुशासन और हुनर का शानदार संगम

घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में घुड़सवार दलों ने अपने अदम्य साहस और ऊर्जा का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिला बैग बाईपर बैंड की लयबद्ध प्रस्तुति ने उपस्थित जनों की सराहना पाई। इसके साथ ही आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस के श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन में दर्शकों को बेहद उपयोगी जानकारी भी दी। घुड़सवार…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय के हाथों पुलिस जवानों का सम्मान, धमतरी के ASI रामावतार सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक; IG रामगोपाल समेत 10 पुलिस अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक से नवाजा गया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी पदक व राज्य स्तरीय पुरस्कारों से हुए अलंकृत धमतरी के एएसआई रामावतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक आईजी श्री रामगोपाल सहित 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामय राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों तथा जवानों को…

Read More

कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर CM विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले—राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा पूरा जीवन; सादगी, अनुशासन और सेवाभाव ने बनाया सार्वजनिक जीवन का आदर्श

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सादगी, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता ने उन्हें बनाया सार्वजनिक जीवन का आदर्श : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने श्री ठाकरे के व्यक्तित्व एवं…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण : रिकॉर्ड बिजली उत्पादन से देश में तीसरे पायदान पर पहुंचा छत्तीसगढ़, अब 1235 पदों पर होगी भर्ती; पावर कंपनी ने विकसित छत्तीसगढ़ का खींचा बड़ा खाका.

पावर कंपनी में सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण : विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को दे रहे गति – अध्यक्ष. बिजली के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ ने रचा नया रिकॉर्ड ! देश में तीसरा स्थान, 40% बढ़ी ट्रांसमिशन क्षमता और 1235 नौकरियों के ऐलान से उत्साह. रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज मुख्यालय में राष्ट्रभक्ति के साथ विकास और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प भी गूंजा। अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली और प्रदेश की ऊर्जा उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं का…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का बड़ा विजन और बड़े ऐलान—नक्सलमुक्त बस्तर से उद्योग, निवेश, रोजगार और आधुनिक तकनीक तक छत्तीसगढ़ के विकास की नई तस्वीर; अग्निवीरों को 10% आरक्षण, 24.50 लाख आवास और 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से समृद्धि की राह

प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं… स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व माँ भारती की वंदना का दिन है। आज हम भारत माता के उन सभी महान सपूतों को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज का दिन देश की एकता, अखण्डता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का है। भारत का महान स्वतंत्रता संग्राम महात्मा गांधी, नेताजी…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दिखाया ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का रोडमैप, बोले—नक्सलवाद से मुक्त बस्तर अब शांति और समृद्धि की राह पर, किसान-महिला-युवा से लेकर उद्योग और आधुनिक तकनीक तक सरकार का बड़ा फोकस

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास: मुख्यमंत्री श्री साय किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज की समृद्धि के साथ आधुनिक अधोसंरचना और नई अर्थव्यवस्था पर सरकार का फोकस मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की घोषणा, 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए…

Read More

15 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर : जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी ‘आजादी का गौरव – विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त पूर्वान्ह 11 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन, संघर्ष और योगदान को छायाचित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका, विभिन्न आंदोलनों तथा जननायकों के योगदान को…

Read More

कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा, कहा – मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन

बस्तर में नक्सलवाद समाप्ति के बाद जन मन के भय और भ्रम को दूर करने के लिए 3 दिन की तिरंगा यात्रा पर निकले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कर्रेगुट्टा पर विजय के प्रतीक के रूप में तिरंगा लहराकर यात्रा का हुआ समापन यात्रा के अंतिम दिन यात्रा बीजापुर से निकल पहुंची आवापल्ली, गलगम, उसूर, नम्बी, ताड़पाला, कर्रेगुट्टा रायपुर : बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के साथ शुरुआत की। बीजापुर से निकल…

Read More

सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ में सोनार समाज के सामुदायिक भवन का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण रायपुर : वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ में सोनार समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों और विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। समाज के बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के समान अवसर मिलेंगे  वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार उसकी…

Read More