बलौदाबाजार जिले की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 4 विधानसभा क्षेत्रों में 8.51 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल! 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति का मौका, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची

एसएसआर अंतर्गत मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन जिला अंतर्गत विधानसभा में कुल 8 लाख 51 हजार 47 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज बलौदाबाजार भाटापारा : भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार गुरूवार को एसएसआर के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किये जाने हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 जारी किया गया है। इसी क्रम में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार ने…

Read More

15 नवंबर से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 104 केंद्रों में शुरू होगी धान खरीदी, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य! छोटे किसानों को पहले मौका, कोचियों-बिचौलियों पर रहेगी कड़ी नजर… कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश

जिले में 15 नवंबर से 104 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में किसानों की सुविधा के लिए 9 नए केंद्रों को मंजूरी; वास्तविक किसानों को लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता—कलेक्टर छोटे किसानों को पहले अवसर, नोडल अधिकारी 36 बिंदुओं की जांच कर देंगे रिपोर्ट सारंगढ़–बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। वर्तमान में जिले में 95 धान उपार्जन केंद्र हैं। किसानों की मांग, उनके हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन…

Read More

जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, किसी ने जमीन सीमांकन तो किसी ने आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी की उठाई आवाज! कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश समय-सीमा बैठक के बाद हुआ जनदर्शन, नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सौंपे आवेदन सारंगढ़–बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने गुरुवार को समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों की बात सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार…

Read More

पिता की मौत के बाद आर्थिक संकट के बीच 20 रुपये के बीमे ने बदली तस्वीर! बेटे लक्की पटेल को मिले 2 लाख रुपये, अब बिलासपुर में जारी रख सकेंगे CGPSC की तैयारी

20 रुपये के वार्षिक बीमे ने दिया 2 लाख का संबल, लक्की पटेल अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे सड़क दुर्घटना में पिता को खोने के बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से मिली सहायता; बिलासपुर में कर रहे हैं सीजीपीएससी की तैयारी सारंगढ़–बिलाईगढ़ : पिता को खोने के बाद परिवार पर आए कठिन समय में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मिली सहायता राशि लक्की पटेल की पढ़ाई जारी रखने में मददगार होगी। ग्राम सालर, छोटे परसदा निवासी स्वर्गीय श्याम कुमार पटेल ने ग्रामीण बैंक सालार के माध्यम से इस योजना…

Read More

पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! 7 पटवारी निलंबित, 229 को नोटिस जारी… आखिर कब तक ठप रहेंगे राजस्व कार्य? आम जनता की परेशानी पर प्रशासन सख्त

रायपुर जिले में पटवारियों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 7 पटवारी निलंबित जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं तहसीलों में 229 पटवारियों को नोटिस जारी, कार्य पर वापस लौटने के निर्देश रायपुर, तिल्दा, आरंग और अभनपुर अनुविभाग में निलंबन की कार्रवाई राजस्व कार्यों में लापरवाही और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को लेकर प्रशासन सख्त रायपुर : रायपुर जिले में कार्य पर वापस नहीं लौटने वाले पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं तहसीलों में अब तक 7 पटवारियों…

Read More

जिस जवान ने कभी देश की रक्षा के लिए नक्सलियों से लोहा लिया, आज उसी ने खेल के मैदान में दुनिया को दिखाया दम! तोमन कुमार के स्वर्ण और अभिजीत के कांस्य पदक पर मुख्यमंत्री साय ने बरसाया सम्मान, 51 और 31 लाख रुपए देने का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा नक्सली हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार, पूर्व सीआरपीएफ जवान तोमन कुमार ने पैरा तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक बचपन से शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – दोनों खिलाड़ियों…

Read More

गीत-संगीत, नृत्य और सम्मान के बीच सजा लोक भवन का दीपावली समारोह! राज्यपाल ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, कर्मचारियों को भेंट किए उपहार… जानिए किन विशेष योगदानों के लिए योग संस्थान के सदस्यों को मिला सम्मान!

लोक भवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कर्मचारियों को दीपावली उपहार भेंट किए, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, सत्यम योग संस्थान के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित रायपुर : लोक भवन में आज राज्यपाल श्री रमेन डेका की उपस्थिति में दीपावली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में लोक भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लोक भवन परिवार के सदस्यों और उनके बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत-संगीत…

Read More

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार के दुख में सहभागी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भोपाल पहुंचकर स्वर्गीय काशी बाई को दी श्रद्धांजलि… त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस!

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल भोपाल पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के…

Read More

गांव के स्कूल की बदलने वाली है पूरी तस्वीर! 5 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से महलोई में बनेगा अत्याधुनिक मॉडल स्कूल, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर आधुनिक लैब तक होंगी सुविधाएं… अब ग्रामीण विद्यार्थियों को भी मिलेगा शहरों जैसा शैक्षणिक माहौल!

महलोई में 5 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, विद्यार्थियों से संवाद कर लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासन के साथ मेहनत करने की दी प्रेरणा आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम और कंप्यूटर कक्ष सहित बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित रायपुर : रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महलोई को आधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएसआर मद से 5 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन विद्यालय…

Read More

धान कम बेचने पर भी किसानों को मिलेंगे पूरे 13,839 रुपये प्रति एकड़! साय सरकार के नए फैसले से लाखों किसानों को राहत, गन्ने की कीमत में भी 70 रुपये का इजाफा… प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने किए कई बड़े ऐलान, जानिए किसानों और जनजातीय समाज के लिए क्या बदलेगा?

किसानों के हित में साय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, लघु-सीमांत एवं जनजातीय अंचलों के किसान होंगे विशेष रूप से लाभान्वित इस वर्ष लगभग 27.50 लाख किसानों से होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्रों के साथ प्रदेश में 3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी गन्ना किसानों को भी बड़ी सौगात, उपार्जन दर 355 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल, पेराई सत्र 2025-26 के…

Read More