महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर 24 अक्टूबर 2026 को महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं महिला थाना स्टाफ द्वारा स्थान- चंद्रा सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 4 जगतपुर रायगढ़ छत्तीसगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सायबर जागरूक, और यातायात नियमों एवं महिलाओं से संबंधित जानकारी दी गई कार्यक्रम में 40-50 महिलाएं उपस्थिति रही। महिला…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
शहीदों की शौर्यगाथा से लेकर मैदान में टीम भावना तक, सूरजपुर पुलिस मना रही झण्डा दिवस! रस्सा खींच प्रतियोगिता में अधिकारियों ने दिखाया उत्साह, विद्यार्थियों और आमजन तक पहुंचेगा पुलिस के योगदान का संदेश
सूरजपुर में मनाया जा रहा राष्ट्रीय पुलिस झण्डा दिवस, पुलिस अधिकारियों ने रस्सा खींच प्रतियोगिता में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा। पुलिस शहीदों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने के लिए होंगे विविध आयोजन। सूरजपुर : जिले में 21 से 31 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पुलिस झण्डा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा पुलिस शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ पुलिस की भूमिका एवं योगदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए…
Read Moreकृषि महाविद्यालय में रक्तदान के लिए उमड़े विद्यार्थी और कर्मचारी, 33 यूनिट रक्त संग्रहित! एनएसएस-एनसीसी की पहल से जरूरतमंदों को मिलेगी नई जिंदगी, मानव सेवा का दिया संदेश
कृषि महाविद्यालय सुरगी में रक्तदान शिविर संपन्न 33 यूनिट रक्त संग्रहित राजनांदगांव : पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालाजी ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल…
Read More30 अक्टूबर तक पूरा करना होगा पॉलीगॉन सर्वे, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी! राजनांदगांव में 913 और घुमका में 328 खसरों का सर्वे पूरा, अपर कलेक्टर ने दिए तेजी लाने के निर्देश
अपर कलेक्टर मारकण्डेय ने पॉलीगॉन सर्वे कार्य का किया निरीक्षण पॉलीगॉन सर्वे कार्य में तेजी लाकर 30 अक्टूबर के पूर्व पूर्ण करने के दिए निर्देश राजनांदगांव तहसील में 913 एवं घुमका तहसील में 328 खसरों का सर्वे पूर्ण राजनांदगांव : कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने आज राजनांदगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सोमनी एवं घुमका तहसील अंतर्गत ग्राम भरदाखुर्द में पॉलीगॉन सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं सर्वेयरों को कार्य में तेजी लाते हुए…
Read Moreसड़क-पुल निर्माण में लापरवाही नहीं चलेगी, कलेक्टर ने मौके पर कराई सड़क की माप! गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की जांच, अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया निर्माणाधीन सड़क और पुल का निरीक्षण मौके पर सड़क की कराई माप, परखी निर्माण कार्य की गुणवत्ता निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पालन अनिवार्य, तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश जांजगीर-चांपा : जिले में निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शनिवार को निर्माणाधीन सड़कों और पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोधना से कुकदा तक तथा मेन रोड राहौद से बालक छात्रावास तक निर्माणाधीन सीसी रोड का अवलोकन किया। साथ ही कुकदा-रिंगनी के बीच…
Read Moreबिलासपुर की सड़कों की बदलेगी सूरत! 30 करोड़ के फोरलेन से 17 करोड़ के गौरव पथ तक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा; निर्माण में देरी और गुणवत्ता पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के साथ किया सड़क विकास कार्यों का निरीक्षण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान बिलासपुर : शहर में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के साथ शहर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न सड़क विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान…
Read Moreअब स्कूलों में सिर्फ किताबों की पढ़ाई नहीं, मिट्टी से जुड़कर बच्चे सीख रहे जिंदगी के सबक! 100 शासकीय स्कूलों में लहलहा रही सब्जियों की बगिया, पालक और ग्रामीणों की भागीदारी से पोषण-पर्यावरण की अनूठी पाठशाला तैयार
स्कूलों में हरियाली के साथ पोषण की पाठशाला, किचन गार्डन से खेती के गुर सीख रहे बच्चे जिले के 100 स्कूलों में विकसित हुए किचन गार्डन, बच्चों को मिल रही व्यावहारिक शिक्षा पालकों और ग्रामीणों की सहभागिता से हरे-भरे हो रहे शाला परिसर बिलासपुर : जिले के शासकीय स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ बच्चों को प्रकृति, पोषण और खेती से जोड़ने की अनूठी पहल की जा रही है। स्कूलों की खाली जमीन पर विकसित किए जा रहे किचन गार्डन बच्चों के लिए पोषण के साथ व्यावहारिक शिक्षा का माध्यम…
Read Moreअब किताबों तक सीमित नहीं रहेगी पढ़ाई, डिजिटल लाइब्रेरी और AI टूल्स से शोध को मिलेगी नई रफ्तार! केटीयू में कार्यशाला के जरिए विद्यार्थियों को ई-रिसोर्स के इस्तेमाल और AI के जोखिमों की दी गई जानकारी
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) ई-रिसोर्स प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर केटीयु में कार्यशाला रायपुर : डिजिटल पुस्तकालय तथा ई-संसाधनों के प्रभावी उपयोग विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक केटीयु रायपुर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में आयोजित हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ई-संसाधनों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल पुस्तकालयों और ऑनलाइन अकादमिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना है। कार्यशाला के प्रथम दिवस के मुख्य वक्ता प्रवीण कुमार देवांगन ने डेलनेट नेटवर्क,…
Read Moreनन्हे दिलों को मिली जिंदगी की नई धड़कन, 2.58 लाख बच्चों की स्क्रीनिंग से खुली उम्मीद की राह! ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 29 बच्चों के हुए निःशुल्क हार्ट ऑपरेशन, कई परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
प्रोजेक्ट धड़कन से बच्चों को मिल रहा नया जीवन, 29 का हुआ निःशुल्क हृदय ऑपरेशन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से बच्चों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जिले में अब तक 2 लाख 58 हजार 838 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए नई उम्मीद बन रहा है। इस अभिनव पहल के अंतर्गत जिले में अब तक 2 लाख 58 हजार 838 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी…
Read Moreट्रैफिक संभालते-संभालते अपराधियों पर भी टूट पड़े रायपुर के ये पुलिसकर्मी! 28 किलो गांजा, चोरी की बाइक और ई-रिक्शा चोरों का किया पर्दाफाश, 13 जवानों को पुलिस कमिश्नर ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
सराहनीय सेवा का सम्मान: यातायात प्रबंधन के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 13 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से किया सम्मानित। यातायात स्टाफ की सूचना पर मादक पदार्थों की हुई जब्ती: 28 किलोग्राम गांजा ले जा रहे एक महिला व पुरुष आरोपी को दबोचकर भेजा गया जेल। सजगता से बरामदगी: चेकिंग के दौरान संदिग्ध व चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद, आरोपियों की धरपकड़ जारी। चोरी पर प्रहार: ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे दो शातिर आरोपियों को…
Read More