मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न रायपुर : मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026 के अंतर्गत गठित कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित किए जा रहें सुधार प्रस्तावों, जोखिम-आधारित वर्गीकरण तथा ईओडीबी नियमों के चरणबद्ध क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 66 हजार कर्मचारी उतरेंगे मैदान में! घर-घर पहुंचकर जुटाएंगे परिवारों का पूरा ब्योरा, नवंबर में दूसरे चरण के प्रशिक्षण की तैयारी
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न 16 से 19 नवम्बर तक फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण हेतु दूसरे बैच का आयोजन राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य रायपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य में इस चरण का मैदानी कार्य 25 जनवरी से…
Read Moreखनन प्रभावित इलाकों की बदलेगी तस्वीर! राज्यपाल रमेन डेका ने डीएमएफ की राशि को लेकर तय की नई प्राथमिकताएं, बस्तर पर विशेष फोकस और दो साल का रोडमैप बनाने के सख्त निर्देश
डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए दो वर्ष का रोडमैप तैयार करने के दिए निर्देश, बस्तर में विकास कार्यों पर विशेष जोर रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास और वहां के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए किया जाना चाहिए। इसके तहत पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ…
Read Moreत्योहार से पहले किसके बैंक खाते में पहुंची लाखों की रकम? छत्तीसगढ़ के 302 बुनकर समितियों और 128 महिला समूहों को मिला 9.41 करोड़ का पारिश्रमिक, महिला आत्मनिर्भरता को भी मिली नई उड़ान
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात 9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्री गजेन्द्र यादव रायपुर : दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और सिलाई कार्य से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के विशेष…
Read Moreअब बदलेगी छत्तीसगढ़ की सड़कों और यातायात की तस्वीर? मुख्य सचिव ने खोला विकास परियोजनाओं का एजेंडा, लागत आकलन से लेकर निर्माण की समयसीमा तक अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव श्री विकासशील परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य में प्रस्तावित विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। लागत के स्पष्ट आकलन और समयबद्ध तैयारी पर जोर मुख्य सचिव श्री विकासशील ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि…
Read Moreरेलवे सुरक्षा बल की बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन, 12 क्षेत्रीय रेलों के 201 जवानों ने दिखाया हुनर! पूर्व रेलवे ने मारी बाजी, महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने विजेताओं को किया सम्मानित
15वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत 12 क्षेत्रीय रेलों एवं रेलवे सुरक्षा बल की विभिन्न इकाइयों के 201 प्रतिभागियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता बिलासपुर : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 15वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) बैंड प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को सौंपी गई थी। इस गौरवपूर्ण आयोजन का संयोजन रेलवे…
Read Moreराज्योत्सव में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का जलवा! आधुनिक तकनीक, VR गेम जोन और इंजन सिमुलेटर ने लूटी महफिल, शानदार प्रदर्शनी को मिला दूसरा पुरस्कार; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव–2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस्कार ‘हमर रेलवे, हमर छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी को सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उपक्रम श्रेणी में मिला सम्मान रायपुर स्टेशन पुनर्विकास मॉडल, इंजन सिमुलेटर, वीआर गेम जोन, रेलवे क्विज एवं 3डी एनामॉर्फिक डिस्प्ले रहे प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण बिलासपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव–2026 के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ‘हमर रेलवे, हमर छत्तीसगढ़’ थीम पर आयोजित आकर्षक एवं तकनीक आधारित प्रदर्शनी को सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उपक्रम श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।…
Read Moreप्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक रेलवे का खास अभियान, खाने की एक-एक बर्बादी रोकने के लिए क्यों किया जा रहा यात्रियों को जागरूक? ‘मिशन लाइफ’ के तहत बिलासपुर मंडल की बड़ी पहल
‘सतत खाद्य प्रणालियाँ अपनाएँ’ थीम पर चलाया गया जागरूकता अभियान भोजन की बर्बादी रोकने एवं स्वच्छता बनाए रखने के प्रति वेंडरों, रेलकर्मियों और यात्रियों को किया गया जागरूक बिलासपुर : पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में ‘मिशन लाइफ’ के तहत विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 04 नवम्बर को ‘सतत खाद्य प्रणालियाँ अपनाएँ’…
Read Moreजिन बच्चों के घरों में नहीं जल पाते थे दीप, उनके चेहरों पर खरसिया पुलिस ने बिखेरी मुस्कान! हेल्पिंग हैंड्स क्लब के साथ सैकड़ों बच्चों ने मनाई खुशियों भरी दीपावली
खुशियों की दीपावली खरसिया पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों साथ मनाई दिवाली खरसिया पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब की मुहिम में दिवाली विथ अपने में सैकड़ों बच्चों को दिवापली किट प्रदान रायगढ़ : मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने आज बुधवार को खरसिया पुलिस के साथ मिलकर जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियों की दीपावली मनाई। जिसमें सैकड़ों अंचल के बच्चों को जो आर्थिक स्थिति के कारण दीपावली का पर्व नहीं मना…
Read Moreजिनकी आवाज और सुरों ने देश-दुनिया में बनाई अलग पहचान, पुण्यतिथि पर लोकभवन में याद किए गए भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका, राज्यपाल रमेन डेका सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल श्री डेका ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में असम राज्य सहित देश-विदेश में सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे एवं लोकभवन के अधिकारियों. कर्मचारियों ने हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Read More