पंजीयन प्रक्रिया बनी और सरल: बिल्ट-अप एरिया से फ्लैट मूल्यांकन, मुख्य मार्ग से 20 मीटर दूरी पर 25% दर कटौती; जिला समितियाँ 31 दिसंबर तक भेजेंगी प्रस्ताव

गाइडलाइन दरों पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्णय इंक्रीमेंटल प्रणाली समाप्त, मूल्यांकन प्रक्रिया हुई सरल जिला मूल्यांकन समितियाँ 31 दिसंबर तक भेजेंगी नए प्रस्ताव रायपुर : राज्य में 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और आपत्तियों पर विचार करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से कई…

Read More

स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत संरक्षण पर राज्यपाल डेका की बड़ी पहल: रायपुर कलेक्टर को दिए निर्देश, सेनानी रामकृष्ण तिवारी की स्मृतियों को संरक्षित कर स्मारक बनाने पर जोर

स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों की स्मृति संरक्षण के लिए राज्यपाल की पहल, सेनानी रामकृष्ण तिवारी के विरासत को सहेजने पर जोर रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल श्री डेका ने आज लोकभवन में राजधानी रायपुर के कलेक्टर श्री गौरव सिंह से इस संबंध में चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से स्वतंत्रता सेनानी श्री रामकृष्ण तिवारी का उल्लेख किया जिन्होंने आजादी…

Read More

विश्वविद्यालय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: राज्यपाल डेका ने मुख्य सचिव को दी त्वरित कार्रवाई की हिदायत, ‘शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की जमीन सुरक्षित रखी जाए’

राज्यपाल श्री डेका ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि को यथावत रखने के दिए निर्देश रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई करने और भूमि को यथावत रखने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल श्री डेका ने आज लोकभवन में मुख्य सचिव श्री विकास शील से इस संबंध में चर्चा की और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की जमीन पर कब्जा और अनाधिकृत…

Read More

पीएम जनमन योजना से बदली जिंदगी: सुदूर ग्राम कुर्रा के रतिराम को मिला सुरक्षित पक्का आशियाना, सम्मान और आत्मविश्वास से भर उठा जीवन

पीएम जनमन योजना ने बदली जिंदगी की तस्वीर सुदूर ग्राम कुर्रा के रतिराम को मिला सपनों का पक्का आशियाना सम्मान और सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ते कदम रायपुर : किसी भी सरकारी योजना का वास्तविक महत्व तभी सिद्ध होता है, जब उसका लाभ जमीनी स्तर पर आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाए। ऐसी ही एक सशक्त योजना है प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), जिसका प्रभाव रायगढ़ जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत लैलूंगा विकासखंड के सुदूर ग्राम…

Read More

रबी फसलों की आधुनिक तकनीक, सिंचाई व फसल विविधीकरण पर किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत लगेगा विशेष कृषि शिविर रबी क्षेत्र विस्तार एवं दलहन-तिलहन उत्पादकता बढ़ाने कृषि विभाग करेगा जागरूकता शिविरों का आयोजन रायपुर : प्रधानमंत्री धन.धान्य कृषि योजना (PMDDKY) 2025.26 से शुरू की गई एक सरकारी पहल है, जिसका लक्ष्य कम प्रदर्शन वाले कृषि जिलों में किसानों की आय और कृषि उत्पादकता बढ़ाना है, जिसके लिए 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को समन्वित किया गया है। इसमें सिंचाई, भंडारण, आसान ऋण तथा फसल विविधीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया हैए, ताकि किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और…

Read More

प्रदेश में गाइडलाइन दरों का बड़ा पुनरीक्षण: केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के अहम फैसले, रियल एस्टेट व आम नागरिकों को राहत देने वाले कई प्रावधान तत्काल लागू

प्रदेश में गाइडलाइन दरों एवं उपबंधों के पुनरीक्षण पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्णय रायपुर : प्रदेश में गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और प्रस्तावों पर व्यापक परीक्षण करने के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के नगरीय विकास, रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक…

Read More

भोपाल में प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क (PIN) तकनीक का सीएम विष्णुदेव साय ने किया गहन अवलोकन; जल दक्षता दोगुनी करने वाली प्रणाली को छत्तीसगढ़ में भी व्यापक रूप से लागू करने की तैयारी—कम लागत, न्यूनतम भूमि अधिग्रहण और अधिकतम सिंचाई क्षमता से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश में नई सिंचाई तकनीक ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ की प्रस्तुति का किया अवलोकन छत्तीसगढ़ में भी इस तकनीक के व्यापक उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने आज भोपाल में सिंचाई की नवीनतम तकनीक PIN (Pressure Irrigation Network) के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक सिंचाई पद्धतियों की तुलना में यह प्रणाली कहीं अधिक कुशल, आधुनिक और जल संरक्षण के अनुरूप…

Read More

रायपुर–भोपाल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मध्यप्रदेश दौरा—समत्व भवन में सीएम डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के बीच सहयोग को नई दिशा देने पर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर-भोपाल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार की शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की।

Read More

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुए शामिल राज्यपाल रमेन डेका : कहा- वीर सैनिकों के कारण ही हमारा जीवन और संपत्ति सुरक्षित है

झण्डा दिवस निधि में राज्यपाल ने दी 2 लाख की सहयोग राशि रायपुर : सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में गौरवपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि सैनिक निस्वार्थ भाव से हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहते है और अपना जीवन देश सेवा के लिए लगाते है। उनके कारण ही हमारा जीवन और संपत्ति सुरक्षित है। इस अवसर पर राज्यपाल ने सशस्त्र झण्डा दिवस निधि के…

Read More

नए आपराधिक कानूनों की व्यापक प्रदर्शनी का वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया गहन अवलोकन; भारतीय न्याय संहिता को बताया न्याय प्रक्रिया में ऐतिहासिक सुधार

जिला न्यायालय अंबिकापुर के कानून विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण ने सरगुजा पुलिस द्वारा नए कानूनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया जानता को भारतीय न्याय संहिता के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को पहले से आसान एवं तीव्र बताया अम्बिकापुर : नए आपराधिक कानून की पुलिस विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में दिनांक 06.12.2025 को अंबिकापुर जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गण सरगुजा पुलिस द्वारा लगाए गए नए क़ानून, भारतीय न्याय संहिता की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में महत्वपूर्ण आपराधिक प्रकरणों की धारा सहित जानकारी एवं संक्षिप्त व्याख्या की प्रशंसा की…

Read More