जगदलपुर में सोमवार से शुरू होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का एथलेटिक्स रोमांच रायपुर : छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक धरोहर के केंद्र बस्तर में सोमवार से खेलों का एक नया इतिहास लिखा जाने वाला है। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के प्रथम संस्करण के तहत रायपुर में हुए भव्य उद्घाटन के बाद अब खेल प्रेमियों की नजरें जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर पर टिकी हैं, जहाँ 30 मार्च से एथलेटिक्स की रोमांचक स्पर्धाएं शुरू होने जा रही हैं। इस आयोजन का शुभंकर ‘मोर वीर’ जनजातीय युवाओं के अदम्य साहस और…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: पांचवें दिन झारखंड-हिमाचल का दबदबा, कुश्ती में दो-दो स्वर्ण; कर्नाटक 15 गोल्ड के साथ शीर्ष पर कायम
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (पांचवा दिन राउंडअप) झारखंड और हिमाचल के पहलवानों ने जीते दो-दो स्वर्ण, छत्तीसगढ़ के वेटलिफ्टर्स ने जोड़े दो पदक मिजोरम के वेटलिफ्टर्स ने दो स्वर्ण के साथ अभियान समाप्त किया जम्मू-कश्मीर ने कुश्ती में एक स्वर्ण और एक रजत के साथ खाता खोला कर्नाटक 15 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर कायम, ओडिशा दूसरे और अरुणाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पांचवें दिन रविवार को अंबिकापुर में शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते…
Read Moreजांजगीर-चांपा पुलिस की पहल : एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी ! पुलिस ने गांव में खोले साइबर अपराध के राज, ग्रामीणों को नशे और ऑनलाइन ठगी से बचने का दिया संदेश.
नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बुडगहन में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित. जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस द्वारा सामुदायिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। ग्राम बुडगहन में आयोजित नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया गया, बल्कि डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह अभियान समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने…
Read Moreसूरजपुर में भव्य माँ कर्मा जयंती महोत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—माँ कर्मा के आदर्श समाज को एकजुट, संगठित और सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं
माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026 में शामिल हुए और भक्त माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने सूरजपुर रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त…
Read Moreसरगुजा के लिए ऐतिहासिक दिन: 30 मार्च से अंबिकापुर-Delhi और Kolkata के बीच हवाई सेवा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
अंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे वर्चुअल शुभारंभ रायपुर : उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली एवं कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होगी। इस पहल से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 मार्च को…
Read Moreफेक न्यूज और डिजिटल दौर की चुनौतियों के बीच पत्रकारिता की जिम्मेदारी और बढ़ी: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा—लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाना समय की मांग
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल श्री डेका छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि लोकतंत्र में व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बाद पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ माना गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक मिशन और साधना है। समाज का दर्पण कहलाने वाली पत्रकारिता ने सदैव जनता और सत्ता के बीच संपर्क-सेतु की भूमिका निभाई है और लोगों को जागरूक किया है।…
Read Moreकम जगह, ज्यादा सुंदरता : CSPTCL की मोनो पोल तकनीक से बदलेगा शहर का पॉवर नेटवर्क, सिर्फ 50 वर्गफीट में खड़ा होगा 100 फीट ऊंचा टावर ! CSPTCL का चौंकाने वाला प्रयोग सफल.
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) ने राजधानी में विशाल टावर की जगह लगाना शुरू किया मोनो पोल. कम जगह में सुंदर दिखेंगे बिजली के हाईटेंशन टावर. रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब बिजली ट्रांसमिशन के क्षेत्र में एक नई और आधुनिक तकनीक की ओर तेजी से बढ़ रही है। जमीन की कमी और बढ़ती शहरी आबादी के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) ने पारंपरिक विशाल टावरों की जगह “मोनो पोल” तकनीक को अपनाकर एक नई मिसाल पेश की है। यह तकनीक न केवल कम जगह में…
Read Moreखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल (पुरुष) और असम (महिला) बने ओवरऑल चैम्पियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी जीते पदक
वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में अरुणाचल पुरुष और असम महिला वर्ग में ओवरऑल चैम्पियन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी लहराया परचम, रिशिका कश्यप ने रजत और लकी बाबू मरकाम ने जीता कांस्य रायपुर : इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता समापन के साथ ही चैम्पियनशिप टीम के परिणाम भी घोषित किए गए, जिसमें पुरुष वर्ग में अरुणाचल प्रदेश ने ओवरऑल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं मिजोरम फर्स्ट रनरअप और असम सेकंड रनरअप रहा। महिला वर्ग में असम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम…
Read Moreकोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की मिसाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में की सराहना, जनभागीदारी से बदली जल संरक्षण की तस्वीर
जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना कोरिया मॉडल की देशभर में गुंज- प्रधानमंत्री ने बताया जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण का प्रेरक उदाहरण कोरिया का प्रयास बना राष्ट्रीय उदाहरण: जल संरक्षण को जनभागीदारी से सशक्त करना हमारा संकल्प- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर : कोरिया जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए “कैच द रेन” तथा राज्य शासन के मोर गाव मोर पानी महा अभियान अभियान के अंतर्गत में “आवा पानी झोंकी” अभियान संचालित किया गया। इस…
Read Moreमाता-पिता को खोकर भी नहीं टूटा हौसला: मिजोरम के इसाक मालसावमटलुआंगा ने दर्द को ताकत बनाकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता स्वर्ण
कम उम्र में अनाथ हुए मिजोरम के किशोर इसाक मालसावमटलुआंगा ने चोट की चिंता को पीछे छोड़कर जीता केआईटीजी स्वर्ण इसाक ने 2018 में अपने पिता और 2024 में अपनी मां को खो दिया उनके चाचा और बचपन के कोच ने व्यक्तिगत मुश्किलों के बावजूद खेल जारी रखने के लिए प्रेरित किया केआईटीजी से पहले पीठ की चोट से जूझने के बावजूद क्लीन एंड जर्क में शानदार प्रदर्शन कर जीता स्वर्ण पदक रायपुर : मिजोरम के युवा वेटलिफ्टर इसाक मालसावमटलुआंगा 16 साल की उम्र पूरी करने से पहले ही अपने…
Read More