जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्टॉफ आवास का होगा निर्माण स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में शासन द्वारा कारगर पहल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में शासन द्वारा कारगर पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्टॉफ आवास निर्माण के लिए 5 करोड़ 96 लाख 19 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
एनसीसी कैडेटों का सात दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल के यूनिट में शामिल विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेटों का सात दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल में किया जाएगा। इस संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में इस यूनिट में शामिल बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, दन्तेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी गर्ल्स कैडेट शामिल होंगे। कमाण्ड अधिकारी कर्नल संजय चावला ने बताया कि इस शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों को एनसीसी का सैन्य प्रशिक्षण…
Read Moreमुख्यमंत्री आज करेंगें राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 18 सितंबर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ करेंगे। श्री बघेल इसके बाद 12:40 बजे अपने निवास में तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों के लिए आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Read Moreराज्य शासन की विशेष पहल : घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच के साथ ही लोगों को कर रहे हैं जागरूक
विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य 21 गांवों में लगा वृहद स्वास्थ्य शविर 516 लोगों को जांच कर दी गई दवाईयां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य शासन की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा बलरामपुर जिले के पण्डो व पहाड़ी कोरवा बाहुल्य विकासखण्डों में विशेष स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस तारतम्य में आज बलरामपुर जिले में प्रमुख रूप से विशेष पिछड़ी जनजातियों के बसाहटों में 21 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 516 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गई तथा 8 लोगों को…
Read Moreपॉवर कंपनी में लाईन परिचारकों के आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर
अब तक एक लाख से अधिक आवेदन हो चुके हैं प्राप्त छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से भरे जायेंगे रिक्त पद-न्यूनतम योग्यता 10वीं पास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में परिचारक (लाईन) के पदों के लिये अंतिम तिथि 20 सिंतबर है। कंपनी ने पदों की संख्या दोगुनी कर दी है। 3000 पदों पर भर्ती के लिये आनलाईन आवेदन सोमवार 20 सितंबर को रात्रि 11.59 बजे तक ही जमा किये जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद बिजली विभाग में पहली बार एकसाथ इतने अधिक पदों पर सीधी भर्ती की…
Read Moreप्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में मिला द्वितीय पुरस्कार
जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दोनों ही श्रेणी में मिला द्वितीय पुरस्कार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. रोगी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दोनों ही श्रेणी में वर्ष 2018-19 से 2020-21 के बीच प्रदेश के अस्पतालों के हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य को द्वितीय पुरस्कार…
Read Moreब्रेकिंग: राज्य सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 17 सितम्बर को लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के उपरांत राज्य सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राज्य सेवा परीक्षा 2019 की समेकित मेरिट सूची आयोग के वेबसाईट http://psc.cg.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है।
Read Moreमुख्यमंत्री ने राज्य सेवा परीक्षा में सभी सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 2019 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 17 सितम्बर को लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के उपरांत राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 2019 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि परीक्षा में असफल हुए अभ्यर्थी किसी तरह निराश न हो, अधिक लगन तथा उत्साह के साथ सफलता के लिए निरंतर प्रयास में जुटे रहें।
Read Moreछत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय दर से हुई आधी, राष्ट्रीय औसत दर 7.6 प्रतिशत की तुलना में छत्तीसगढ़ में 3.8 प्रतिशत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ में उद्यम, रोजगार और अर्थव्यवस्था की स्थिति अब और अधिक बेहतर होने लगी है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधन से बाजारों में रौनक और व्यवसाय में तेजी बनी रही। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ राज्य में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय दर की तुलना में मात्र आधी है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआई) द्वारा 16 सितंबर 2021 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर 3.8 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 7.6 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ राज्य…
Read Moreआमचो बस्तर मीट : आदिवासी समुदाय के रहन-सहन और संस्कृति से परिचित हुए युवा इंफ्लुएंसर्स
आमचो बस्तर में अतिथियों ने देखी बस्तर की बदलती तस्वीर, बस्तर के क्षेत्रीय व्यंजन के हुए मुरीद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, आमचो बस्तर मीट में देशभर से पहुंचे पत्रकार, युट्यूबर्स, इंफ्लुएंसर्स ने बस्तर पहुंचकर सबसे पहले क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की और बस्तर के कुछ पर्यटन क्षेत्र गए। इस दौरान बातचीत के दौर में उन्होंने अलग-अलग जनजातिय समुदाय के लोगों से उनके अनुभव जाने, उनकी जीवनशैली, रहन-सहन, खान-पान, संस्कृतिक विविधता के बारे में जाना। बस्तर पधारे मेहमानों ने बस्तर के विशेष व्यंजनों का भी आनंद उठाया, उन्होंने अपने अनुभव साझा…
Read More