पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने अपराध समीक्षा बैठक ली, लंबित मामलों के निराकरण के दिए कड़े निर्देश। बीट पुलिसिंग मजबूत करने और सीसीटीव्ही नेटवर्क बढ़ाने पर जोर। सिर्फ एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं, आरोपी को सजा दिलाना हमारा लक्ष्य-पुलिस अधीक्षक सूरजपुर। सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में अपराध की स्थिति, लंबित प्रकरणों एवं पुलिसिंग की विस्तृत समीक्षा कर प्रत्येक प्रकरण में गंभीरता से कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
साय कैबिनेट के 5 बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव की तैयारी! युवाओं के लिए ₹500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 वर्ष, नवा रायपुर में बनेगा ₹200 करोड़ का NSTI
रायपुर : छत्तीसगढ़ में युवाओं के रोजगार से लेकर सरकारी कर्मचारियों के करियर और प्रदेश की आर्थिक तरक्की तक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े और दूरगामी फैसलों पर मुहर लगी है। सरकार ने पांच वर्षों के लिए 500 करोड़ रुपये के ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी देकर युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वहीं नवा रायपुर में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना, नई…
Read Moreई-रिक्शा-ऑटो में QR कोड से मिलेगी वाहन और चालक की जानकारी, रायपुर पुलिस ने डीलर्स संग बनाई नई व्यवस्था; सितंबर तक पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क
ई-रिक्शा एवं ऑटो में QR कोड व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पुलिस एवं ई-रिक्शा डीलर्स की संयुक्त बैठक आयोजित रायपुर : डॉ. अर्चना झा, पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल, कमिश्नरेट रायपुर के निर्देशन पर रायपुर शहर में संचालित ई-रिक्शा एवं ऑटो वाहनों में लगाए जा रहे QR कोड की व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 08 सितंबर 2026 को शाम 04:00 बजे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, रायपुर के कार्यालय स्थित सभागार में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट एवं ई-रिक्शा डीलर्स की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक…
Read Moreकीटनाशक बिक्री में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा! निरीक्षण टीम ने कृषि केंद्र पर जड़ा ताला, दो दुकानों की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध; स्टॉक, बिल और जरूरी दस्तावेजों में मिली गंभीर अनियमितताएं
जांच टीम की कार्यवाही,अनियमितता पर एक कीटनाशक विक्रय केंद्र सील एवं 2 मे विक्रय प्रतिबंधित बलौदाबाजार : कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक के मार्गदर्शन में जिले के किसानो को गुणवत्ता युक्त कीटनाशक दवाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि केन्द्रों में सघन निरिक्षण की कार्यवाही जारी है।इसी तारतम्य में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा अलग अलग विकासखंडो मे कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें गंभीर अनियमितता पर एक केन्द्र को सिलबंद एवं 2 केन्द्र मे विक्रय प्रतिबंधित किया गया। प्राप्त जानकारी…
Read Moreकला भवन में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, 200 से ज्यादा नागरिकों को ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक; नुक्कड़ नाटक से समझाया साइबर अपराधियों का खेल
छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान के तहत कला भवन में कार्यक्रम, 200 से अधिक नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत कला भवन, भिलाई नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के 50 से अधिक सदस्य तथा 10 से अधिक सामाजिक फाउंडेशनों से जुड़े लगभग 200 नागरिक एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगी के सामान्य तरीकों को…
Read Moreआतंकवादी मामले में फंसाने’ की धमकी देकर साइबर ठगी की कोशिश, रिटायर्ड शिक्षक ने ठगों का खेल समझा और पुलिस को दी सूचना; ‘साइबर जागृति अभियान’ का दिखा असर
साइबर जागृति अभियान का असर: ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, पुलिस को दी सूचना फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आतंकवादी मामले में फंसाने की धमकी, जागरूक नागरिक ने नहीं खोया धैर्य घरघोड़ा, खरसिया और तमनार क्षेत्र में भी चला जागरूकता अभियान पूंजीपथरा पुलिस ने गांवों से लेकर क्रिकेट मैदान तक पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश रायगढ़ : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान का जिले में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन…
Read Moreन्यू कल्पना होटल आगजनी मामले में बड़ी मदद, विजय शर्मा की संवेदनशील पहल से संचालक को मिला 3 लाख का चेक; बोले—मुश्किल वक्त में मिला संबल
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की संवेदनशील पहल से आगजनी पीड़ित होटल संचालक को मिली 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता संचालक रबी नारायण पात्रों ने जताया उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा का जताया आभार रायपुर : विगत माह कवर्धा शहर स्थित न्यू कल्पना होटल में हुई आगजनी की घटना में होटल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया था। आगजनी की इस घटना से होटल संचालक रबी नारायण पात्रों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ था। आर्थिक संकट की इस घड़ी में होटल संचालक रबी नारायण पात्रों…
Read Moreबृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, हिन्दी सलाहकार समिति में मिली जगह; राजभाषा हिन्दी के प्रसार पर रहेगा जोर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘हिन्दी सलाहकार समिति’ के सदस्य नियुक्त रायपुर : रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं वरिष्ठ जननेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार द्वारा एक और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ‘हिन्दी सलाहकार समिति’ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सदस्य मनोनीत किया गया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष तथा अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन इसके उपाध्यक्ष हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य एवं दायित्व भारतीय संविधान, राजभाषा…
Read Moreसतनामी महासभा के भवन की मांग, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात; 10 हजार वर्गफीट जमीन आवंटन के लिए सौंपा पत्र
अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमहंत दसेराम खाण्डे के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बृजमोहन से की भेंट नई दिल्ली में महासभा भवन के लिए भूमि आवंटन के लिए सौंपा पत्र रायपुर : अखिल भारतीय सतनामी महासभा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में में महासभा के भवन हेतु जमीन आवंटन के लिए मांग पत्र सौंपा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमहंत दसेराम खाण्डे के नेतृत्व में पहुँचे प्रतिनिधिमंडल का…
Read Moreजटिल हार्ट केस में डॉक्टरों की बड़ी सफलता, PLSVC वाली महिला में अल्फा लूप तकनीक से सफल पेसमेकर इम्प्लांटेशन; आयुष्मान योजना से हुआ इलाज
दिल की नसों की दुर्लभ बनावट बनी चुनौती, अल्फा लूप तकनीक से लगाया डुअल चैंबर पेसमेकर रायपुर में पहली बार परसिस्टेंट लेफ्ट सुपीरियर वेना कावा (PLSVC) वाली 41 वर्षीय महिला में सफल प्रक्रिया, पूर्ण हृदय अवरोध (Complete Heart Block/CHB) के इलाज के लिए लगा पेसमेकर ( Pacemaker) आयुष्मान योजना के तहत हुआ उपचार रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में परसिस्टेंट लेफ्ट सुपीरियर वेना कावा (Persistent Left Superior Vena Cava/PLSVC) वाली 41 वर्षीय महिला मरीज…
Read More