बोनस के ₹50 हजार ने संभाली किसान तुलसीराम की खेती और घर की जरूरतें! 7 एकड़ में धान की खेती करने वाले किसान को मिला आर्थिक संबल—कृषि खर्च से परिवार की जरूरतों तक बनी मदद, युवाओं में भी बढ़ा खेती का भरोसा

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी खेती का खर्च संभला, परिवार की जरूरतें भी हुईं पूरी किसान तुलसीराम बोले-शासन की सहायता से बढ़ा भरोसा, युवा भी ले रहे खेती में रुचि बिलासपुर : धान की खेती से परिवार का भरण-पोषण करने वाले किसान तुलसीराम मनहर के लिए शासन से मिली आर्थिक सहायता खेती और घर, दोनों की जरूरतें पूरी करने में मददगार बनी है। पचपेड़ी तहसील के ग्राम खपरी बेलपान निवासी तुलसीराम लगभग 7 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। धान विक्रय के बाद मिली लगभग 50…

Read More

बैलाडीला की पहाड़ियों के आखिरी छोर तक पहुंची ‘सेवा संकल्प’ की टीम! 8 किमी पैदल चलकर बेंगपाल में पहुंचाया इलाज—106 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, मोतियाबिंद मरीज चिन्हांकित, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन और बच्चों का टीकाकरण

8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच रायपुर : बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर पहुंचा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यहां पेड़ की छांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां ग्रामीणों को जांच, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा दी गई। शिविर में 106 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। मलेरिया की जांच के…

Read More

महतारी वंदन के ₹1000 से बदली ईश्वरी की जिंदगी! उधार मांगने की मजबूरी से निकलीं, घर के पीछे सब्जी-बाड़ी बनाकर बढ़ाई आमदनी—बच्चों की पढ़ाई में भी मिला आर्थिक सहारा

महतारी वंदन योजना से ईश्वरी ने बढ़ाए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से संवारी सब्जी-बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रहा सहारा कभी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लेना पड़ता था उधार, अब अपनी मेहनत से बढ़ा रही परिवार की आमदनी रायपुर : जीपीएम जिले के पेण्ड्रा विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के लिए हर महीने बैंक खाते में आने वाले एक हजार रुपये महज आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन…

Read More

एक खेत, कई फसलें और कमाई के कई रास्ते! आशीष राठौर ने अमरूद-नींबू-आम से लेकर हल्दी, अदरक, टमाटर तक अपनाई मिश्रित खेती—पहले ही साल ₹3.65 लाख की शुद्ध आमदनी, उद्यानिकी योजना बनी सहारा

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी धान की खेती से उद्यानिकी की ओर बढ़े आशीष राठौर, मिश्रित खेती से पहली ही वर्ष में कमाए 3.65 लाख रुपये समेकित उद्यानिकी विकास योजना ने दिखाई नई राह, फलदार पौधों के साथ अंतरवर्तीय फसलों से बढ़ी कृषि आय जांजगीर-चांपा : खेती में फसल विविधीकरण और नवाचार अपनाकर किसान अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम महंत निवासी कृषक आशीष राठौर, पिता श्री द्वारिका प्रसाद ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और समेकित उद्यानिकी विकास योजना का लाभ लेकर इसका…

Read More

जिस खेत में धान से मिलता था ₹32 हजार लाभ, वहीं बैंगन ने कर दी कमाई ₹1.07 लाख! उद्यानिकी योजना, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुदान से संतराम ने अपनाई फसल विविधीकरण की राह—अब आसपास के किसानों को भी दे रहे प्रेरणा

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी धान से बैंगन की ओर बढ़े संतराम, 0.400 हेक्टेयर में मिला 1.07 लाख रुपये का लाभ उद्यानिकी विभाग की योजना, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुदान से मिली नई राह, परंपरागत खेती की तुलना में बढ़ा लाभ जांजगीर-चांपा : परंपरागत खेती के साथ यदि किसान फसल विविधीकरण को अपनाएं तो कम रकबे में भी बेहतर आमदनी हासिल की जा सकती है। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुदान का लाभ लेकर विकासखण्ड मुख्यालय बलौदा निवासी कृषक संतराम, पिता सुनेराम ने इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है।…

Read More

अब प्रमाण पत्र के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं! ‘सेवा सेतु’ ने आसान की आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की राह—मोबाइल पर PDF के साथ जल्द मिली हार्ड कॉपी, हीरालाल का परिवार हुआ राहत महसूस

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी सेवा सेतु ने आसान की प्रमाण पत्र प्राप्ति की राह, मोबाइल पर पीडीएफ के साथ शीघ्र मिली हार्ड कॉपी जांजगीर-चांपा : सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरलता और सहजता से उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम नवागढ़ निवासी हीरालाल अपने पुत्र शौर्य कुमार के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय नवागढ़ स्थित सेवा सेतु केन्द्र पहुंचे। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। केन्द्र में आवेदन की जांच कर उसे स्वीकार…

Read More

बारिश में लीलागर नदी का कहर अब नहीं रोकेगा रास्ता! मस्तूरी-मुलमुला के बीच हाईलेवल पुल और पहुंच मार्ग के लिए ₹8.31 करोड़ स्वीकृत—पामगढ़-शिवरीनारायण क्षेत्र के आवागमन की बड़ी समस्या होगी दूर

लीलागर नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 8 करोड़ 31 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति पामगढ़-शिवरीनारायण क्षेत्र के आवागमन को मिलेगी बड़ी सुविधा, बारिश में आवागमन बाधित होने की समस्या होगी दूर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास को मिल रही गति जांजगीर-चांपा : राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में लीलागर नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 8 करोड़ 31 लाख 83 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्ष 2025-26 के…

Read More

बस्तर के 12वीं के छात्रों ने स्मार्टफोन पर सीखा AI का ‘पावर’! पढ़ाई से शोध तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल की मिली ट्रेनिंग—डिजिटल भविष्य के लिए तैयार हो रही नई पीढ़ी

बस्तर में डिजिटल क्रांति, 12वीं के विद्यार्थियों ने सीखे पढ़ाई में एआई के प्रभावी उपयोग के गुर अपने ही स्मार्टफोन पर लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण जगदलपुर : बस्तर जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत 1 अक्टूबर को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अध्ययन कार्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का  सुरक्षित और प्रभावी…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘सेवा संकल्प’ का रंग, पोषण जागरूकता से मुनगा पौधरोपण तक बढ़ी जनभागीदारी—कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनों का सम्मान; बच्चों-महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं और पोषण गतिविधियों का आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता के साथ सेवा गतिविधियां जारी केंद्रों में कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों के सम्मान के साथ दी जा रही विभागीय योजनाओं की जानकारी ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत जनभागीदारी की अपील रायगढ़ : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से पोषण जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां जारी हैं। सराईपाली, तमनार में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र एवं पौधे देकर सम्मानित किया। इस दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर…

Read More

सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का बड़ा लाभ! जुर्डा में 17 हितग्राहियों को आबादी पट्टा, किसानों को सम्मान निधि और पात्र परिवारों को आवास—12 हितग्राहियों को बांटे गए मुनगा पौधे

जुर्डा में सेवा संकल्प शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिला आवास, किसान सम्मान निधि और आबादी पट्टा मुनगा पौधों का भी किया गया वितरण रायगढ़ : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 17 लोगों को आबादी पट्टा का अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किया गया। वीबी-जी राम जी योजना के तहत 4 लोगों को…

Read More