रसोईयों की हड़ताल से जुड़ी खबरें भ्रामक और तथ्यहीन : लोक शिक्षण संचालनालय ने कहा तूता धरना स्थल का दो रसाईयों मृत्यु से कोई वास्ता नहीं रायपुर : कुछ ऑनलाइन न्यूज चैनलों द्वारा यह भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है कि तूता धरना स्थल पर हड़ताल में बैठे रसोईयों में से दो की तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि यह जानकारी पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है। लोक शिक्षण संचालनालय…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से क्रेडाई–रियल एस्टेट प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात, ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर राष्ट्रीय कन्वेंशन के लिए दिया आमंत्रण
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्रेडाई प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को आने वाले माह में विकसित भारत 2047 की थीम पर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले नेशनल कन्वेशन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्रेडाई के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी, श्री संजय रहेजा, श्री अभिषेक बछावत सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण बड़ी संख्या…
Read Moreपुलिस से सीधा संवाद : छात्राओं को दी गई महिला सुरक्षा, साइबर और कानून संबंधी अहम जानकारी, थाना पहुंचीं छात्राएँ, सीसीटीएनएस से लेकर हवालात तक देखा पुलिस का पूरा सिस्टम.
पुलिस टीम द्वारा बच्चों को सीसीटीएनएस सिस्टम, रोजनामचा, बंदीगृह, शास्त्रागार की व्यवस्था को दिखाते हुए विभिन्न जानकारियों से कराया गया अवगत. पुलिस टीम द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट के प्रावधान, जे. जे. एक्ट, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी किया गया प्रदान. अंबिकापुर : कानून को किताबों से निकालकर व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर जब मिलता है, तो सीख और भी प्रभावी हो जाती है। इसी उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर की छात्राओं ने थाना कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान…
Read Moreराष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला का गौरवपूर्ण सम्मान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर भावविभोर हुए झांकी कलाकार
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सराही जनजातीय कला, कलाकार हुए भावविभोर नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति से स्नेहपूर्ण मुलाकात के दौरान कलाकार भावविभोर और अभिभूत नजर आए। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की झांकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि झांकी के माध्यम से देश की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का…
Read Moreछत्तीसगढ़ के किसानों और ग्रामीण विकास पर मंथन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सौजन्य मुलाकात
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री चौहान का बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान के मध्य छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में …
Read Moreयुवाओं की ऊर्जा से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र : डीके कॉलेज बलौदाबाजार में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के समापन पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का संदेश
युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की असली ताकत – उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा डीके कॉलेज बलौदाबाजार में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन रायपुर : दाऊ कल्याण शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित 7 दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का मंगलवार को गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। राज्य स्तरीय इस शिविर में प्रदेश के 9 विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों…
Read Moreखरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी का नया रिकॉर्ड : 23.48 लाख किसानों से खरीदी, ₹29,597 करोड़ का सीधा भुगतान, 48 घंटे में राशि खातों में
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : 23.48 लाख किसानों से धान खरीदी, ₹29,597 करोड़ का भुगतान धान खरीदी में रिकॉर्ड प्रगति : 48 घंटे में भुगतान, प्रतिदिन 3 लाख मीट्रिक टन की खरीदी रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य में धान खरीदी सुचारू, तेज़ और पारदर्शी ढंग से जारी है। अब तक प्रदेश के 23.48 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचकर इस व्यवस्था का प्रत्यक्ष लाभ लिया है। सरकार द्वारा अपनाई गई डिजिटल और समयबद्ध प्रणाली के चलते किसानों में उत्साह है और खरीदी केंद्रों…
Read Moreसरगुजा पुलिस का बड़ा फैसला : अब बिना वर्दी और नेम प्लेट नहीं चलेगा ऑटो ! यातायात व्यवस्था सुधारने ऑटो-ई रिक्शा चालकों को किया गया जागरूक, दिए गए सख्त निर्देश.
बैठक में ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को 37 वें सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर किया गया जागरूक. पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों के योगदान के बारे में की गई चर्चा. ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को ऑटो चालन के समय निर्धारित वर्दी धारण करने सहित नो पार्किंग जोन का सख़्ती से पालन करने किया गया निर्देशित. अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क सुरक्षा के प्रति…
Read Moreई-मंडी में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा : 5,600 क्विंटल धान के अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख़्त कार्रवाई, फर्म सील, संचालक पर FIR
ई-मंडी में फर्जीवाड़ा उजागर : 5,600 क्विंटल धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, फर्म सील, FIR दर्ज रायपुर : कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता, कर अनुशासन और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख़्त रुख अपनाया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी शिवम ट्रेडर्स के विरुद्ध गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…
Read Moreगौमाता के संरक्षण-संवर्धन के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौमाता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च कर छत्तीसगढ़ में किया टैक्स फ्री
गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का किया ट्रेलर लॉन्च मुख्यमंत्री ने की फिल्म-‘गोदान’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गौमाता ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से पूजनीय हैं बल्कि गाय का आर्थिक…
Read More