रायपुर साहित्य उत्सव: ‘ट्रैवल ब्लॉग: पर्यटन के प्रेरक’ विषय पर लाल जगदलपुरी मंडप में परिचर्चा आयोजित

“हमारी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, संवर्धन और उत्सव मनाना अत्यंत आवश्यक,” — कैनात काज़ी “भारतीय यात्रियों के यात्रा-वृत्तांत और संस्मरण युवा पीढ़ी को प्रेरित और शिक्षित करते हैं,” — शिखा वर्शनी रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे और समापन दिवस पर लाल जगदलपुरी मंडप में प्रथम सत्र के रूप में “ट्रैवल ब्लॉग: पर्यटन के प्रेरक” विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस सत्र में प्रसिद्ध यात्रा पत्रकार, ब्लॉगर एवं एकल यात्री सुश्री कैनात काज़ी तथा “देसी चश्मे से लंदन डायरी” की लेखिका सुश्री शिखा वर्शनी…

Read More

रायपुर साहित्य महोत्सव : ‘पत्रकारिता और साहित्य’ पर पैनल चर्चा आयोजित, वरिष्ठ पत्रकारों और साहित्यकारों ने साझा मूल्यों पर किया विमर्श

रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे एवं समापन दिवस पर ‘पत्रकारिता और साहित्य’ विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह सत्र लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित दूसरे सत्र के रूप में सम्पन्न हुआ। यह चर्चा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री बबन प्रसाद मिश्र की स्मृति को समर्पित रही। पैनल में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुश्री स्मिता मिश्र, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, श्री अवधेश कुमार और श्री गिरीश पंकज शामिल रहे, जबकि सत्र का संचालन श्री विभाष झा ने किया। चर्चा के दौरान अपने विचार रखते हुए…

Read More

गमेकेला में पुलिस चौपाल का असर : अब गांव बोलेगा—न अपराध, न नशा ! महिलाएं बनीं नशे के विरूद्ध ढाल, चौपाल में गूंजा ‘शराब नहीं, संस्कार चाहिए’.

ग्राम गमेकेला में थाना प्रभारी लैलूंगा ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों को अपराधों की जानकारी देकर नशा-मुक्ति के लिये किया प्रेरित. रायगढ़ : पुलिस और जनता के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी बनाते हुए थाना लैलूंगा ने ग्राम गमेकेला में जन चौपाल लगाकर जागरूकता का संदेश दिया। अपराधों से सतर्कता, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर संवाद हुआ, जिसमें ग्रामीणों—खासतौर पर महिलाओं—ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस चौपाल ने साफ कर दिया कि अब अपराध और नशे के खिलाफ लड़ाई में गांव खुद आगे आ रहे हैं। दिनांक…

Read More

सरगुजा में बदला पुलिस का रुतबा ! SSP राजेश अग्रवाल बने और भी ताकतवर, 14 साल की बेदाग सेवा का मिला पुरस्कार, कॉलर बैच के साथ प्रमोट हुए आईपीएस राजेश कुमार अग्रवाल.

आईजी सरगुजा रेज सरगुजा ने कॉलर बैच लगाकर आईपीएस राजेश कुमार अग्रवाल को दी पदोन्नति. भारतीय पुलिस सेवा के आवंटन वर्ष से 14 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर हुए पदोन्नत. डीआईजी व एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल पूर्व में जिला रायगढ़, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कवर्धा में पुलिस अधीक्षक के पद पर दे चुके है अपनी सेवाएं. सराहनीय सेवा हेतु डीआईजी व एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल को राष्ट्रपति जी द्वारा सराहनीय सेवा पदक से पूर्व में सम्मानित किया गया है. अंबिकापुर : सरगुजा रेंज में पुलिस नेतृत्व को…

Read More

रायपुर साहित्य उत्सव में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में भावपूर्ण काव्य संध्या: देशभर के कवियों ने रचनाओं से अर्पित की काव्यांजलि

रायपुर साहित्य उत्सव में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में हुआ काव्य पाठ गीतकार, कवि बुद्धिनाथ मिश्र, ग़ज़लकार श्री अजय साहेब की रचनाओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध रायपुर :  साहित्य महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस की संध्या को विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में काव्य पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न शहरों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देहरादून के…

Read More

रायपुर साहित्य महोत्सव में ‘आज की हिंदी कहानियाँ’ पर गंभीर विमर्श: समकालीन समाज, बदलते कथ्य और नए शिल्प पर साहित्यकारों ने रखे विचार

रायपुर साहित्य महोत्सव में “आज की हिंदी कहानियाँ” विषय पर पैनल चर्चा आयोजित रायपुर : रायपुर साहित्य महोत्सव के अंतर्गत आज पुरखौती मुक्तांगन, रायपुर स्थित लाला जगदलपुरी मंडप में “आज की हिंदी कहानियाँ” विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह सत्र महोत्सव के दूसरे दिन मंडप में आयोजित दूसरा सत्र था। इस पैनल चर्चा में प्रख्यात साहित्यकार श्री परदेशी राम वर्मा, वरिष्ठ लेखिका सुश्री जयश्री राय, प्रसिद्ध लेखक श्री सतीश जायसवाल तथा साहित्य विदुषी डॉ. अंशु जोशी ने सहभागिता की। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने समकालीन हिंदी…

Read More

राष्ट्रीय मीडिया की बहसों की दिशा पर रायपुर साहित्य उत्सव में गंभीर विमर्श: वरिष्ठ पत्रकारों ने राजनीति केंद्रित कवरेज को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ा, मीडिया आयोग गठन और पत्रकार प्रशिक्षण पर दिया जोर

राष्ट्रीय मीडिया की बहसों पर रायपुर साहित्य उत्सव में मंथन राजनीति के बढ़ते कवरेज को वरिष्ठ पत्रकारों ने बताया सकारात्मक संकेत, मीडिया आयोग की उठी मांग जमीनी पत्रकारिता, प्रशिक्षण और संतुलन पर वक्ताओं ने रखे विचार रायपुर :  रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे दिन आज लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित परिचर्चा ‘राष्ट्रीय मीडिया में बहस के मुद्दे’ ने मीडिया की मौजूदा दिशा, चुनौतियों और संभावनाओं पर गंभीर विमर्श को मंच दिया। सूत्रधार श्री वरुण सखा के सवालों के जवाबों के रूप में वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय मीडिया…

Read More

डिजिटल युग में बदला लेखक–पाठक का रिश्ता: रायपुर साहित्य उत्सव में इंटरनेट, किंडल और ऑडियो बुक्स के दौर में रचनात्मकता पर सार्थक संवाद

डिजिटल युग में लेखक और पाठक के रिश्ते पर रायपुर साहित्य उत्सव में सार्थक संवाद किंडल और ऑडियो बुक्स के दौर में भी रचनात्मकता की भूख ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण इंटरनेट ने साहित्य को दिया नया लोकतांत्रिक मंच, डिजिटल मंचों पर बढ़ रही पाठकों–लेखकों की सक्रियता रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे दिन आज लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित परिचर्चा ‘डिजिटल युग के लेखक और पाठक’ में बदलते समय के साथ साहित्य, लेखन और पाठकीय संस्कृति में आ रहे बदलावों पर गंभीर और सकारात्मक विमर्श हुआ। सूत्रधार पत्रकार श्री अनिल…

Read More

लोकगीतों में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा—रायपुर साहित्य उत्सव 2026 में लाला जगदलपुरी मंडप बना लोक-संस्कृति और जनजीवन के जीवंत विमर्श का केंद्र

लोकगीतों में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा, लाला जगदलपुरी मंडप में लोकगीतों का जीवंत विमर्श रायपुर :  रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के दूसरे दिन लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित परिचर्चा “छत्तीसगढ़ के लोक गीत” प्रदेश की लोक-संस्कृति, भाषा और जनजीवन के गहन संवाद का सशक्त मंच बनी। परिचर्चा में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लोकगीत छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक स्मृति और जीवन-दृष्टि की आत्मा हैं। लोकगीत सामूहिक स्मृति का जीवंत दस्तावेज : डॉ. पी.सी. लाल यादव लोक साहित्य के प्रख्यात लेखक डॉ. पी.सी. लाल यादव ने कहा…

Read More

रायपुर साहित्य उत्सव में ‘जशप्योर’ का जलवा: महुआ और मिलेट्स से बने जशप्योर उत्पादों को मिली शानदार प्रतिक्रिया

महिला स्वावलंबन की सशक्त कहानी लिख रहा जशप्योर रायपुर : रायपुर में आयोजित भव्य साहित्य उत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति के साथ-साथ जशपुर जिले का गृह ब्रांड ‘जशप्योर’ (Jashpure) आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री के आदिवासी एवं महिला उत्थान के विजन से प्रेरित यह ब्रांड पारंपरिक स्वादों को आधुनिक बाजार से जोड़ते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रहा है। उत्सव परिसर में लगाए गए जशप्योर के स्टॉल पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। विशेष रूप से…

Read More