आईआईएम रायपुर का ‘युक्ति 3.0 बिज़नेस कॉन्क्लेव’ प्रस्तुत करेगा धर्म नीति के माध्यम से नेतृत्व की नई परिभाषा रायपुर : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, जो बिल्डिंग बिज़नेस ओनर्स की अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाना जाता है, अपने प्रमुख बिज़नेस कॉन्क्लेव युक्ति (YUKTI) 3.0 के तीसरे संस्करण का आयोजन 10–11 जनवरी, 2026 को करेगा। संस्थान के अकादमिक क्लबों द्वारा, स्टूडेंट्स अफेयर्स कमेटी के सहयोग से आयोजित यह कॉन्क्लेव उद्योग जगत के नेताओं, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और छात्रों को नेतृत्व, रणनीति और सामाजिक उत्तरदायित्व पर केंद्रित सार्थक संवाद के लिए एक…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
रजत जयंती वर्ष 2025-26 : अब चुप नहीं, जागरूक बनें ! महिला थाना पुलिस ने बच्चों और महिलाओं को बताए सुरक्षा के हर पहलू, एक कॉल और मिलेगी मदद—112 और 1098 की जानकारी के साथ सशक्तिकरण का संदेश.
रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित. महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालिका गृह एवं शक्ति सदन में महिलाओं एवं बच्चों के बीच पहुंच कर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम. बालिकाओं को गुड टच बैड टच, मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल विवाह, बालश्रम के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी. बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर, सड़क सुरक्षा माह एवं यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरूक. अंबिकापुर : महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के…
Read Moreदंतेवाड़ा में ऐतिहासिक बदलाव: 36 इनामी सहित 63 माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—“बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान”
दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं — ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का…
Read Moreराष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर : छत्तीसगढ़ का बालोद जिला आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा और गौरव का नया केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिला बालोद के ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार रोवर-रेंजर अपनी सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक जंबूरी छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा अवसर है।…
Read Moreमहिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता : सोशल मीडिया की एक गलती और हो सकता है बड़ा नुकसान ! रायगढ़ पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, तेज रफ्तार, साइबर ठगी और महिला अपराध—रायगढ़ पुलिस ने गांव-गांव दी जानकारी.
महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर जिले में जन-जागरूकता अभियान, स्कूल व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित. रायगढ़ : महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने जागरूकता की कमान संभाली है। स्कूलों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक चलाए जा रहे इस अभियान में महिलाओं और छात्राओं को न केवल उनके अधिकार बताए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सतर्क रहने का संबल भी दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत की आत्मीय मुलाकात, साझा हितों और सहयोग पर हुआ संवाद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से की सौजन्य भेंट रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
Read Moreदेश में किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर बड़ा मंथन: Estimates Committee की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बजटीय व नीतिगत सुधारों पर दिए अहम सुझाव
देश में किफायती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु बजटीय व नीतिगत पहलुओं पर Estimates Committee की बैठक सांसद बृजमोहन ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव CBSE की मजबूती और गुणवत्ता शिक्षा पर फोकस: एस्टीमेट कमेटी बैठक में सांसद बृजमोहन ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव राष्ट्र निर्माण की आधारशिला शिक्षा: बृजमोहन अग्रवाल की बजटीय प्रावधानों पर जोरदार अपील नई दिल्ली/रायपुर : “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है।” यह कहना है रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार का, जिन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली लोकसभा सचिवालय में आयोजित Estimates Committee…
Read Moreराज्य के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को बड़ी मजबूती: 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी, 144 पदों की स्वीकृति से मिलेगा बेहतर इलाज
राज्य में खुलेंगे 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 144 नए पदों की मिली स्वीकृति एक चिकित्सा अधिकारी समेत प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में होंगे 12 मेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है।वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट के प्रावधान अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई थी। घोषणा के अनुसार…
Read Moreनववर्ष में अम्बेडकर अस्पताल रायपुर का मेडिकल चमत्कार: वाल्व प्रत्यारोपण के दौरान बंद हुईं हृदय की नसें, “चिमनी स्टेंट तकनीक” से बचाई गई बुजुर्ग महिला की जान
वाल्व प्रत्यारोपण के दौरान बंद हुईं हृदय की नसें, स्टेंट से “चिमनी” बनाकर बचाई मरीज की जान कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने अल्ट्राथिन (अत्यंत पतले) डिलीवरी सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए स्टेंट लगाकर बनाई “चिमनी” संरचना पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक केयर पर लोगों का बढ़ता भरोसा रायपुर : पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) ने नववर्ष 2026 की शुरुआत एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ की है। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा…
Read Moreगुडरूमुड़ा से निकला देश को रोशन करने वाला मॉडल : जहां चाह, वहां राह ! अब न अंधेरा, न बिजली बिल ! पहाड़ी कोरवा परिवारों के घर सोलर ऊर्जा से रोशन.
गुडरूमुड़ा में पहाड़ी कोरवा परिवारों को निःशुल्क रूफटॉप सोलर प्लांट, आवास-बिजली निःशुल्क, योजनाओं के अभिसरण से देश में ऐसा पहला कार्य. रायपुर : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देश को नई राह दिखाने वाला मॉडल प्रस्तुत किया है। अत्यंत पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को अब न सिर्फ पक्का आवास, बल्कि निःशुल्क और स्थायी बिजली भी मिल रही है। योजनाओं के अभिनव अभिसरण से कोरबा जिले के गुडरूमुड़ा गांव में शुरू हुई यह पहल देश में अपनी तरह की पहली मिसाल बन गई है, जो सामाजिक समावेशन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता…
Read More