सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। ऑडिटोरियम…

Read More

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 की घोषणा: 312 प्रविष्टियों में से 10 नवाचार चयनित, छत्तीसगढ़ में तकनीक-सक्षम और नागरिक-केंद्रित सुशासन को नई गति

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26: नवाचार से सार्वजनिक सेवा को नई दिशा छत्तीसगढ़ के श्रेष्ठ प्रशासनिक नवाचारों को मिलेगा सम्मान लोक प्रशासन में उत्कृष्टता को मान्यता: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 की घोषणा जिलों और विभागों से प्राप्त 312 प्रविष्टियों में से 10 नवाचारों का चयन — तकनीक, परिणाम और नागरिक-केंद्रित सेवा पर विशेष जोर “नागरिकों की बेहतर सेवा के लिए शासन का निरंतर विकसित होना आवश्यक है” — मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में हो रहे परिवर्तन और प्रशासनिक…

Read More

26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस का भव्य आयोजन, गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को समर्पित होंगे राज्यभर के कार्यक्रम

वीर साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस का राज्यव्यापी आयोजन रायपुर : भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में किया जाएगा।  26 दिसंबर को दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वीर बाल दिवस 2025 का राष्ट्रीय स्तर…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की पुस्तक ‘सफलता का सफरनामा’ को पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार, 47वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस में मिला तीसरा स्थान

ऊर्जा विकास पर केन्द्रित पुस्तक ‘सफलता का सफरनामा’ को पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 47 वीं नेश्नल कांफ्रेंस में पॉवर कंपनी की पुस्तक ने हासिल किया तीसरा स्थान रायपुर : छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा प्रकाशित पुस्तक “सफलता का सफरनामा” ने इस वर्ष के पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय पुरस्कारों के प्रेस्टीजियस एडिशन (विशेषांक) श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया है। देहरादून में आयोजित पीआरएसआई की 47 वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पॉवर कंपनी की ओर से प्रबंधक जनसंपर्क विकास शर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। पीआरएसआई रायपुर चैप्टर के…

Read More

अटलजी के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ का सुशासन मॉडल — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जयंती पर किया नमन, लोकहित को बताया शासन का आधार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकहित के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण – मुख्यमंत्री रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, कहा— प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश देता है यह पर्व

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्रिसमस पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, करुणा, त्याग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।  मुख्यमंत्री ने कामना की कि क्रिसमस का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति लेकर आए तथा सभी के प्रयासों से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

Read More

छत्तीसगढ़ के खेतों में धान के साथ खिल रही खुशबू: 12 हजार हेक्टेयर में पुष्प खेती, दो साल में 3405 हेक्टेयर रकबा बढ़ा, किसानों की आय में आया बड़ा बदलाव

खेतों में अब सिर्फ धान नहीं, खुशबू भी उग रही है छत्तीसगढ़ में पुष्प खेती से बदल रही किसानों की तकदीर राज्य में 12 हजार हेक्टयेर में फूल की खेती दो साल में बढ़ा 3405 हेक्टेयर रकबा रायपुर: छत्तीसगढ़ के खेतों में अब धान की फसल के साथ-साथ खुशबू और रंग भी लहलहाने लगे हैं। परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए प्रदेश के किसान तेजी से पुष्प खेती की ओर रुख कर रहे हैं। बीते ढाई वर्षों में राज्य में फूलों की खेती का रकबा 3405 हेक्टेयर बढ़ा है और…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201वें शहादत दिवस समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री श्री साय से अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की परलकोट क्रांति के नेतृत्वकर्ता अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201 वी शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 20 जनवरी 2026 ग्राम खैरवाही जिला बालोद में आयोजित होने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद गैंदसिंह जी…

Read More

छत्तीसगढ़ में खत्म हुई गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक परंपरा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से मंत्रीगणों व पुलिस अधिकारियों को अब सामान्य दौरों में नहीं मिलेगी सलामी

छत्तीसगढ़ में मंत्रीगणों एवं पुलिस अधिकारियों को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की परंपरा समाप्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से औपनिवेशिक परंपरा में ऐतिहासिक बदलाव प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रीगणों और पुलिस के आला अधिकारियों को सामान्य दौरे, निरीक्षण, भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में संशोधन किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से…

Read More

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर सुशासन दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा— अटल जी के सुशासन के आदर्श आज भी देश और छत्तीसगढ़ के लिए पथप्रदर्शक

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन अटल जी के सुशासन के आदर्श आज भी देश और प्रदेश के लिए पथप्रदर्शक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस 25 दिसंबर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटलजी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री…

Read More