स्वस्थ समाज की दिशा में पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बलौदाबाजार में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन में शामिल होने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन का आमंत्रण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में विधायक श्री मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया तथा आयोजन की प्रतीकात्मक टी-शर्ट भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़े जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बताया भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

Read More

छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: किसानों, महिलाओं, उद्योग और अधोसंरचना के लिए साय सरकार का निर्णायक रोडमैप

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर विकास, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी शासन की स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह अनुपूरक बजट केवल संसाधनों की व्यवस्था नहीं, बल्कि निरंतर आर्थिक प्रगति और संतुलित विकास की मजबूत दिशा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों और निगमों पर छोड़े गए ₹45,000 करोड़ से अधिक के लंबित ऋण ने इन संस्थानों को लगभग निष्क्रिय स्थिति में…

Read More

रेबीज़ पर सतर्कता ही सबसे मजबूत सुरक्षा कवच: समय पर इलाज से टाली जा सकती है हर मृत्यु, शासन का लक्ष्य—एक भी जान न जाए

रेबीज़ पर सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय लापरवाही नहीं, जागरूकता और समय पर इलाज ही जीवन की गारंटी शासन की प्रतिबद्धता है कि रेबीज़ से होने वाली हर एक मृत्यु को रोका जाए- श्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर : रेबीज़ कोई सामान्य रोग नहीं, बल्कि लापरवाही की स्थिति में निश्चित मृत्यु का कारण बनने वाली गंभीर बीमारी है। पशु काटने या खरोंचने जैसी घटनाओं को प्रायः मामूली समझ लिया जाता है, जबकि यही चूक कई बार जानलेवा साबित होती है। यह तथ्य जितना डराने वाला है, उतना ही…

Read More

‘पूना मारगेम’ नीति की बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री साय ने बताया शांति की जीत

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

लाला जगदलपुरी जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन, कहा—बस्तर की आत्मा को शब्दों में जीवंत करने वाले महान साहित्यकार

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान साहित्यकार लाला जगदलपुरी की जयंती (17 दिसम्बर) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लाला जगदलपुरी जी ने साहित्य को माध्यम बनाकर बस्तर की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को देशभर में पहचान दिलाई। हिन्दी के साथ-साथ हल्बी, भतरी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में किया गया उनका सृजन बस्तर की आत्मा और संवेदनाओं का सशक्त साहित्यिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि “बस्तर : इतिहास एवं संस्कृति” और “बस्तर की लोक कथाएँ” जैसी कृतियाँ…

Read More

दुर्ग यातायात पुलिस की सराहनीय पहल : बेहोश पड़ा था युवक, सड़क पर गिरी सोने की अंगूठी—पुलिस ने निभाया इंसानियत का फर्ज, दुर्घटना के बाद भी सुरक्षित रही कीमती संपत्ति.

यातायात पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा के तहत मानवीय संवेदनशीलता का दिया गया परिचय, दुर्घटना पीड़ित की संपत्ति लौटाई गई सुरक्षित. दुर्ग : सड़क पर केवल नियम ही नहीं, संवेदनशीलता भी ज़रूरी होती है—और इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है यातायात पुलिस दुर्ग ने। ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में बेहोश पड़े युवक की कीमती संपत्ति को न केवल सुरक्षित रखा गया, बल्कि विधिवत उसके परिजनों को लौटा कर पुलिस ने मानवीय कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल कायम की। इस पूरी कार्रवाई में एक महिला नगर सैनिक की तत्परता…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया अब तकनीकी रूप से सक्षम और पूरी तरह ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाते हुए इसे पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। राज्य में अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। भारत सरकार के महापंजीयक कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल के सफल क्रियान्वयन से यह व्यवस्था प्रभावी हुई है। संशोधित जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के…

Read More

बैंकिंग से खेतों तक: जल संकट में फसल विविधीकरण की नई राह दिखा रहे विवेक धर दीवान

रायपुर : लगभग दो दशकों तक बैंकिंग क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर सेवाएँ देने के बाद विवेक धर दीवान ने जीवन का ऐसा मोड़ लिया, जो आज जल संरक्षण और टिकाऊ खेती की मिसाल बन गया है। रायपुर में उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) जैसे वरिष्ठ पद पर रहते हुए उन्होंने नवंबर 2024 में स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़कर अपने पैतृक गाँव ताला (विकासखंड बेमेतरा) लौटने का निर्णय लिया और कृषि को अपना नया लक्ष्य बनाया। गाँव लौटकर उन्होंने देखा कि क्षेत्र में खरीफ और रबी—दोनों मौसमों…

Read More

धान से हटकर समृद्धि की राह: जेवरा के किसान दिलीप सिन्हा ने दलहन-तिलहन से कमाए 25 लाख रुपये

फसल विविधीकरण की प्रेरक कहानी — कम पानी, कम लागत और अधिक लाभ का सफल मॉडल रायपुर : जिला बेमेतरा के ग्राम जेवरा के प्रगतिशील कृषक श्री दिलीप सिन्हा ने ग्रीष्मकालीन धान की परंपरागत खेती को छोड़कर दलहन-तिलहन फसलों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। वैज्ञानिक खेती, सही फसल चयन और बाजार की समझ के बल पर उन्होंने लगभग 25 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। क्षेत्र में वर्षों से ग्रीष्मकालीन धान की खेती प्रचलित रही है, जिसमें अधिक पानी, बिजली, उर्वरक और…

Read More