चक्रवात ने उजाड़ी किसानों की फसलें तो मदद के लिए आगे आई साय सरकार, सीएम विष्णु देव साय का बड़ा भरोसा- हर प्रभावित किसान को मिलेगी आर्थिक सहायता, कलेक्टरों को नुकसान के सर्वे के निर्देश

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों एवं फसल बीमा योजना के अनुसार मिलेगी पात्र सहायता राशि रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता…

Read More

योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी हुए भावुक, बोले- माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, उनका जाना अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि माँ का स्थान…

Read More

छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय मंच पर फिर दर्ज कराई अपनी उपलब्धि, पीएम स्वनिधि योजना में मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार; बड़े बचेली प्रथम तो दंतेवाड़ा और बिलासपुर ने भी हासिल किया सम्मान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए अवार्ड

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में बड़े बचेली को प्रथम, दंतेवाड़ा और बिलासपुर को द्वितीय स्थान नई दिल्ली में आयोजित स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 में छत्तीसगढ सहित तीन नगरीय निकायों को मिला राष्ट्रीय सम्मान पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिली राष्ट्रीय पहचान रायपुर : प्रधानमंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान; 20 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, 4 दिसंबर शाम 5 बजे तक जमा कर सकेंगे फॉर्म, विभागीय वेबसाइट पर जारी हुआ विस्तृत विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 तक, विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत विज्ञापन की जानकारी रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल…

Read More

नर्सिंग में प्रवेश का एक और मौका! खाली सीटों को भरने के लिए दूसरे और मॉप-अप राउंड की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू, 20 से 22 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन; नए अभ्यर्थियों को भी मिलेगा अवसर

नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 20 नवंबर से 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक आवेदन नया पंजीयन कर सकेंगे अभ्यर्थी, सभी पात्र अभ्यर्थियों को दोबारा विकल्प भरकर लॉक करना अनिवार्य रायपुर : छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु दूसरे और तीसरे (मॉप-अप राउन्ड) चरण की काउंसिलिंग संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। राज्य काउंसिलिंग समिति, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अवधि 20 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से 22 नवंबर 2026 को…

Read More

दो माह की मासूम के भविष्य पर मंडरा रहा था जन्मजात बीमारी का खतरा, चिरायु टीम की तत्परता से मिली नई उम्मीद! पोटेन्सी विधि से निःशुल्क उपचार कर विशेष जूता दिलाया, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला संबल समय पर पहचान और पोटेन्सी विधि से निःशुल्क उपचार के बाद बच्ची को उपलब्ध कराया विशेष जूता रायपुर : शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ कई बच्चों के बेहतर भविष्य की राह भी आसान बना रही हैं।  मुंगेली जिले में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) के माध्यम से बच्चों में जन्मजात बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान…

Read More

हादसे के बाद अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा था युवक, इधर पुलिस ने दिखाई ऐसी तत्परता कि तत्काल मिली ₹1.5 लाख की मदद! eDAR पोर्टल पर बिलासपुर का पहला प्रकरण दर्ज, पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना राहत प्रकरण में पीड़ित को तत्काल ₹1.5 लाख की सहायता दिलाने में सिविल लाइन पुलिस की सराहनीय पहल बिलासपुर जिले का पहला eDAR सिविल लाइन द्वारा बिलासपुर : बिलासपुर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते दुर्घटना पीड़ित को प्रधानमंत्री दुर्घटना राहत योजना के तहत ₹1.5 लाख की तत्काल सहायता दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। दिनांक 2 नवंबर 2026 को नेहरू चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग…

Read More

वीडियो कॉल पर पुलिस-अधिकारी बनकर डराने वालों से रहें सावधान! डिजिटल अरेस्ट से लेकर APK और म्यूल अकाउंट फ्रॉड तक, IG रामगोपाल गर्ग ने खोली साइबर ठगों के नए हथकंडों की परतें, NTPC सीपत में दिया सुरक्षा का मंत्र

साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप पर आईजी रामगोपाल गर्ग का महत्वपूर्ण उद्बोधन एनटीपीसी सीपत के ‘कला निकेतन’ में आयोजित हुआ भव्य साइबर जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक बिलासपुर : तेजी से बदलते डिजिटल परिवेश में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और आम नागरिकों को इनसे सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के नेतृत्व में साइबर जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 नवंबर 2026 को एनटीपीसी सीपत स्थित ‘कला निकेतन’ सभागार…

Read More

अब छटेरा गांव की बदलेगी खेती-किसानी की तस्वीर! सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई से लेकर कृषि पर्यटन तक की तैयारी, आदर्श कृषि ग्राम बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ ने बनाया बड़ा प्लान

ग्राम छटेरा को आदर्श कृषि ग्राम के रूप में किया जाएगा विकसित कृषि उत्पादन बढ़ाने, फसल विविधीकरण और किसानों की आय में वृद्धि के लिए बनेगी कार्ययोजना सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना, कृषि पर्यटन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने ली समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश रायपुर : रायपुर जिले के विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम छटेरा को समग्र एवं आत्मनिर्भर आदर्श कृषि ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने, फसल विविधीकरण, आधुनिक…

Read More

जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान और बलिदान को मीडिया नई पहचान दे, शोधार्थी बनाएं जनजातीय गौरव को रिसर्च का विषय – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

जनजातीय समाज के योगदान पर मीडिया रिसर्च करें – प्रो. दयाल रायपुर : जनजातीय गौरव माह में संगोष्ठी जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर हुई। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो. मनोज दयाल, राजीव शर्मा, अनुराग जैन, सुनील कुमार शर्मा और डॉ. आशुतोष मंडावी रहे। कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जनजाति समाज का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, झारखंड के तिलका मांझी से लेकर छत्तीसगढ़ के गुंडाधूर तक जनजाति समाज…

Read More