जशपुर: सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन, सीएचसी पत्थलगांव में 15 मरीजों ने लिया उपचार एवं परामर्श

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 02 सितम्बर/ स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में संगवारी द्वारा सिकल सेल रोगियों को उपचार एवं परामर्श दिया। इस दौरान सांवरी से जिला समन्वयक देवेश, सहायक जिला समन्वयक बिक्रम प्रमाणिक,डॉ. जेम्स मिंज एवं अन्य मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव के ओपीडी में आज 15 मरीजों ने परामर्श एवं उपचार लिया। इस दौरान मरीजों को सिकलसेल बीमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दिया गया।

Read More

स्वस्थ बचपन, सुनहरा भविष्य : देवांश अब सुनेगा और बोलेगा, परिवार में खुशी का माहौल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 1 सितंबर/ देवांश अब न केवल सुनेगा अपितु बोलेगा भी। यह संभव हुआ है सारंगढ के चिरायु टीम के द्वारा, जिनकी मदद से ग्राम हिच्छा के 2 वर्षीय बालक का चिरायु योजना के तहत सफल इलाज किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की तहत चिरायु योजना जन्म से 18 वर्ष तक आयु के जरूरमंद बच्चों के लिए ही है जिनकी बीमारियों को समय पर पहचान कर निःशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करायी जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के चिरायु टीम (ब) अपने दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण के…

Read More

पॉवर कंपनी से ईडी श्री अशोक कुमार वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई : प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित.

ईडी श्री वर्मा ने सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार किया व्यक्त. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 अगस्त / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा को सेवानिवृत्ति पश्चात् भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर सहित कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे। प्रबंधक निदेशकगणों ने सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक श्री वर्मा को प्रतीकात्मक भेंट एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित कर उनके…

Read More

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: जशपुर में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा अभियान, विधायक ने किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 अगस्त/जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की उपस्थिति में राष्ट्रीय   कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विगत दिवस शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुत्रीशाला जशपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्रीमती भगत ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से स्कूली बच्चों को बताते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया और बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने सभी जनों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आहवान किया गया। जिला नोडल अधिकारी श्री आशुतोष तिर्की ने…

Read More

तंबाकू के खिलाफ लड़ाई में शिक्षकों की अहम भूमिका, छात्रों के भविष्य के लिए शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 29 अगस्त/ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत संभाग स्तरीय शिक्षा विभाग जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होटल सिमरन इन्टरनेशनल पंडरी में सम्मपन किया गया। जिसमें तंबाखू के नशे से होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में एवं तंबाकू उत्पादों  से होने वाले विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनेश पांडे संयुक्त संचालक एवं श्रीमती नीलम शर्मा सहायक संचालक, अजीत सिंह जाट असिस्टेंट डायरेक्टर, संयुक्त संचालक डाँ. एम पी  महेश्वर, डां कमलेश…

Read More

औषधि और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की मेडिकल स्टोर्स की जांच : बिना डॉक्टर पर्ची के प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री नहीं करने दी गई चेतावनी.

संयुक्त टीम द्वारा की गई रायगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 29 अगस्त / कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में आज औषधि विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रायगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच की गई। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना डॉक्टर की जांच पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए…

Read More

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना : 25 हजार घरों को योजना से रोशन करने का रखा गया है लक्ष्य, सोलर प्लांट लगने के बाद अनुदान राशि उपभोक्ता के खाते में की जाएगी हस्तांतरित.

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 29 अगस्त / ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना’ के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ के 25 हजार घरों को रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इन घरों में एक से तीन किलोवाट तक क्षमता के सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे, जिससे लोग अपने घर की छतों पर तीन किलोवाट के संयंत्र से हर महीने 300 यूनिट बिजली का उत्पादन कर पाएंगे। इस योजना में 50 हजार से 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी…

Read More

डायरिया और H1N1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी जिलों को अलर्ट

डायरिया, H1N1 प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं रोकथाम एवं उपचार हेतु तैयारियों की हुई समीक्षा : स्वास्थ्य संचालक ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों को दिए सावधानी बरतने एवं मरीजों के त्वरित उपचार करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों को बीमारियों  को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…

Read More

मंकी पॉक्स (एम-पॉक्स) नामक बीमारी के बचाव व रोकथाम हेतु एडवायजरी जारी : मंकी पॉक्स को डब्ल्यूएचओ ने 14 अगस्त 2024 को पब्लिक हेल्थ एमरजेन्सी ऑफ इंटरनेशनल कान्स घोषित किया

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को शिविर लगाकर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने किया निर्देशित, कहा- एडवायसरी में दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरपूर्वक किया जाए पालन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को मंकी पॉक्स (एम-पॉक्स) नामक बीमारी के बचाव व रोकथाम हेतु जारी एडवायजरी में दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरपूर्वक पालन करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2024…

Read More

मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था : आयोजित बैठक में संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय.

बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और एसडीएम प्रवीण तिवारी ने की, जिसमें मेडिकल कॉलेज के डीन, सीएमएचओ, अस्पताल अधीक्षक, चिकित्सक और नर्सिंग कॉलेज प्रमुख सम्मिलित थे. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 28 अगस्त / आज पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में जिले के मेडिकल कॉलेज, शासकीय अस्पताल और नर्सिंग कॉलेजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और एसडीएम प्रवीण तिवारी ने की, जिसमें मेडिकल कॉलेज के डीन, सीएमएचओ, अस्पताल अधीक्षक, चिकित्सक और नर्सिंग कॉलेज प्रमुख सम्मिलित थे।…

Read More