सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का किया जाएगा वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। 42 तरह की जनजातियां प्रदेश में निवास करती हैं। इन सभी जनजातियों के अपने-अपने तीज-त्यौहार हैं, अपनी-अपनी संस्कृति है, अपनी-अपनी कला परंपराएं हैं। इन्हीं सबसे मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य की सुंदर संस्कृति और परंपराओं का निर्माण होता है। छत्तीसगढ़ में जनजातियों की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 31 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
“वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस” पर लोगों को किया गया जागरूक, 27 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन
घेंघा रोग के लक्षण, कारण तथा निवारण के बारे में बताते हुए आयोडीन युक्त नमक खाने के लिए उनको प्रेरित किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर/तखतपुर आयोडीन की कमी से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्यगत समस्याएं होती हैं और बच्चों के विकास पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इससे बचने के लिए आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करना चाहिए। “वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस” के अवसर पर इसकी जानकारी दे कर लोगों को जागरूक किया गया, साथ ही 27 अक्टूबर तक आयोडीन अल्पता से होने वाली बीमारियों से बचाव…
Read Moreट्यूमर की बीमारी से पीड़ित चार साल की अदिति का वेल्लोर में होगा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने अदिति के परिजनों से की बात, कहा सरकार उठाएगी इलाज का पूरा खर्च समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जन्म से ही नाक के ऊपर ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अदिति का इलाज राज्य शासन करवाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने अदिति के परिजनों से बातकर उसके संपूर्ण इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टेट नोडल एजेंसी के माध्यम से चिरायु योजना के अंतर्गत अदिति के इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। एम्स (AIIMS) रायपुर के डॉक्टरों ने अदिति…
Read Moreप्रदेश में 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा “वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस”
आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक 21 अक्टूबर को वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक ‘‘वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता अभियानों का आयोजन प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में किया जाएगा। आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों से बचाव के संबंध में जन-साधारण में जागरूकता लाने अनेक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। आयोडीनयुक्त नमक की…
Read Moreरायगढ़ के गेरवानी में स्थापित 220/132 के.व्ही. अतिउच्चदाब उपकेन्द्र में 9.29 करोड़ रूपये की लागत से 160 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर किया गया ऊर्जीकृत, क्षमता बढ़कर हुई 446 एमवीए
रायगढ़ जिला के डेढ़ सौ गावों सहित उद्योगों को समुचित वोल्टेज पर बिजली आपूर्ति करने में मिलेगी सहायता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा प्रदेश में बढ़ती हुई विद्युत मांग की सतत् आपूर्ति बनाये रखने अनेक कारगर कदम उठाये गये हैं। इस हेतु अति उच्चदाब उपकेन्द्रों में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों की स्थापना के साथ ही लाईनों का सुदृढ़ीकरण तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रायगढ़ के गेरवानी में स्थापित 220/132 के.व्ही. अतिउच्चदाब उपकेन्द्र में 160 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत…
Read Moreटीबी रोग पर नियंत्रण के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण : मेडिकल कॉलेज, सीएचसी और आईएमए चिकित्सकों ने जाने क्षय रोग गाइडलाईन और नियंत्रण के उपाय
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य को 2023 तक टीबी मुक्त बनाने का लिया गया है निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा टीबी (क्षय) रोग पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा में ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जिला क्षय केंद्र और मेडिकल कॉलेज कोरबा के मार्गदर्शन में ‘क्षयरोग (टीबी) के नवीन मॉड्यूल्स का संवेदीकरण’ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीबी की गाइडलाइन और उसमें हुए बदलाव और प्रबंधन विषय पर निजी चिकित्सकों, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के मेडिकल ऑफिसर, ग्रामीण चिकित्सा सहायकों,…
Read Moreदो दिवसीय प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे राजनांदगांव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की शुभकामनाएं !
दीपावली मिलन, कार्यकर्ता सम्मेलन, रक्तदान शिविर और कवि सम्मेलन में हुए सम्मिलित कवि सम्मेलन में भारी जनसमूह के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने बैठकर सुनी कविताएं और कलाकारों को किया सम्मानित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कल मनाए गए जन्मदिवस के उपरांत ग्राम पंचायत बिल्हारी, राजनांदगांव में छात्र युवा मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पहुंचकर क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवा वर्ग की इस पहल की सराहना करते हुए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य के लिए…
Read Moreग्लोबल हैंड वाशिंग डे : बीमारियों से बचाती है हाथों की सफाई, स्कूली बच्चों को हाथों की सफाई का महत्व बताकर हाथों को स्वच्छ रखने के लिए किया जागरूक
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अच्छी तरह से हाथ साफ करने के तरीके से कराया गया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर/तखतपुर “हाथों की स्वच्छता हर संक्रमण से बचाती है। स्वस्थ रहने के लिए हाथों को स्वच्छ रखना बहुत जरूरी है। अधिकतर बीमारियों का संक्रमण हाथों के माध्यम से ही फैलता है। इसलिए हाथों की स्वच्छता के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। उक्त बातें ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील हंसराज ने स्कूली बच्चों के लिए शासकीय स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही।“ साथ…
Read Moreछ.ग. राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर ने किया ‘राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता’ का आयोजन : स्मार्टनेस कई कलाओं के माध्यम से जीवन में आती है, जिंदगी को निखारती है – बृजमोहन अग्रवाल
पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ‘राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता’ के आयोजन में हुए सम्मिलित, कहा- जिस चीज को 100 पन्नों की किताबों में नहीं लिखा जा सकता, उसे अभिव्यक्त कर देती है एक पेंटिंग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, रायपुर के तत्वाधान में आयोजित ‘राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता’ में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता में सम्मिलित दिव्यांग सहित विभिन्न जिलों के 600 से अधिक बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में…
Read More‘क्रिएटिव किड्स सेंटर’ में बच्चों एवं किशोरों की हुई मनोवैज्ञानिक जांच, अभिभावकों को दी गई मनोचिकित्सा संबंधी जानकारी
आयोजित कार्यक्रम में लगभग 13 बच्चों एवं किशोरों की की गई निःशुल्क मनोवैज्ञानिक जांच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा/अंबिकापुर व्यक्ति के लिए जितना शारीरिक स्वास्थ्य जरूरी है उतना ही मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। मानसिक रोग का इलाज संभव है। झाड़फूंक न कराकर मनोचिकित्सक से इलाज कराना चाहिए। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए ‘क्रिएटिव किड्स ट्रेनिंग सेंटर’ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर बच्चों एवं किशोरों की मनोवैज्ञानिक जांच कर उनकी मानसिक समस्याओं को जाना गया। वहीं अभिभावकों और…
Read More