H1N1/स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह जशपुर : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में H1N1/स्वाइन फ्लू के प्रकरण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दुर्ग, बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा ने जिलेवासियों से संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
2,157 बच्चों के दिल की हुई जांच, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ ने बढ़ाई उम्मीद—रायपुर के स्कूलों में निःशुल्क स्क्रीनिंग से बच्चों के स्वास्थ्य की मजबूत निगरानी
प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 2 हजार 157 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत जिले भर में आज कुल 2 हजार 157 बच्चों के हृदय की निःशुल्क जांच की गई। जिला प्रशासन तथा सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अभनपुर टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला में 128 बच्चों, अभनपुर टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला…
Read Moreजशपुर की 8 वर्षीय स्वर्णि को मिली नई जिंदगी, दिल में 5.4 MM का जन्मजात छेद कैथेटर से हुआ बंद; बिना ओपन हार्ट सर्जरी के सफल उपचार
सांस फूलती थी, धड़कन बढ़ जाती थी… जांच में मिला दिल में छेद, बिना ओपन हार्ट सर्जरी के हुआ इलाज जशपुर की 8 वर्षीय स्वर्णि बाई को मिली नई जिंदगी, समय पर हुई पहचान के बाद रायपुर में कैथेटर से सफल डिवाइस क्लोजर रायपुर : जशपुर के छोटे से गांव जैकुदर की 8 वर्षीय स्वर्णि बाई अब सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही है। कभी बार-बार छाती में संक्रमण, सांस लेने में तकलीफ और तेज धड़कन से परेशान रहने वाली स्वर्णि के दिल में जन्मजात विकार का पता चला। समय…
Read Moreजटिल हार्ट केस में डॉक्टरों की बड़ी सफलता, PLSVC वाली महिला में अल्फा लूप तकनीक से सफल पेसमेकर इम्प्लांटेशन; आयुष्मान योजना से हुआ इलाज
दिल की नसों की दुर्लभ बनावट बनी चुनौती, अल्फा लूप तकनीक से लगाया डुअल चैंबर पेसमेकर रायपुर में पहली बार परसिस्टेंट लेफ्ट सुपीरियर वेना कावा (PLSVC) वाली 41 वर्षीय महिला में सफल प्रक्रिया, पूर्ण हृदय अवरोध (Complete Heart Block/CHB) के इलाज के लिए लगा पेसमेकर ( Pacemaker) आयुष्मान योजना के तहत हुआ उपचार रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में परसिस्टेंट लेफ्ट सुपीरियर वेना कावा (Persistent Left Superior Vena Cava/PLSVC) वाली 41 वर्षीय महिला मरीज…
Read Moreविश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जागरूकता का संदेश, कार्डियोवैस्कुलर रोग और स्ट्रोक में फिजियोथेरेपी की उपयोगिता पर छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय रायपुर में मनाया गया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस रायपुर : शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय रायपुर में आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। महाविद्यालय में अध्ययनरत बीपीटी के छात्रों हेतु रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का थीम ‘कार्डियोवैस्कुलर कंडीशंस और स्ट्रोक में फिजियोथेरेपी की उपयोगिता’ रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ कृष्णकांत साहू, विभागाध्यक्ष, कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी, डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय ने विद्यार्थीयों के पोस्टर प्रस्तुतिकरण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा की लाइफस्टाइल संबंधी रोगों से बचने के लिए व्यायाम करना,…
Read Moreजहां खेती करना था मुश्किल, वहीं किसान ने कमा डाले लाखों! ग्राफ्टेड टमाटर-बैंगन से 2.80 लाख का शुद्ध लाभ, आधुनिक तकनीक ने बदली बंजर जमीन की तस्वीर
बंजर जमीन पर लहलहाई ग्राफ्टेड फसल : रायगढ़ के किसान ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से कमाए 4.25 लाख रायपुर : ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती (जिसमें नीचे जंगली बैंगन यानी रूटस्टॉक और ऊपर टमाटर या हाइब्रिड बैंगन यानी सायन होता है) पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक फायदेमंद और रोग-प्रतिरोधी है। यह पौधा अधिक पानी या लंबे समय तक सूखा और भारी बारिश को आसानी से सहन कर लेता है। ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती 4.25 लाख की आमदनी भी अर्जित की छत्तीसगढ़ के रायगढ़…
Read Moreसोहन सिंह के हाथ लगी किसान किताब, खेती की राह हुई आसान! KCC कार्ड से खाद-बीज खरीदने की बढ़ी सुविधा, किसान ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
किसान सोहन सिंह को मिला किसान किताब : खेती-किसानी के लिए खाद और बीज खरीदने में हो रही आसानी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में किसानों को किसान किताब उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा मिल रही है। इसी कड़ी में ग्राम बरगांव डूमरटोली निवासी किसान श्री सोहन सिंह को किसान किताब के साथ केसीसी कार्ड प्राप्त हुआ। किसान किताब और केसीसी कार्ड मिलने से अब उन्हें खेती-किसानी के लिए खाद, बीज सहित…
Read Moreछत्तीसगढ़ में H1N1/स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता! जशपुर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बुखार-खांसी और सांस की तकलीफ को नजरअंदाज न करने की अपील
H1N1/स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह जशपुर : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में H1N1/स्वाइन फ्लू के प्रकरण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दुर्ग, बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा ने जिलेवासियों से संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की…
Read Moreसफलता की कहानी : करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत, प्रति एकड़ कमाया 1.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
रायुपर : पारंपरिक खेती से इतर आधुनिक तकनीकों और उद्यानिकी फसलों को अपनाने से किसानों की तकदीर बदल रही है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम टेंगराही के कृषक श्री नारायण प्रसाद वर्मा ने इसे सच कर दिखाया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के सहयोग से करेले की व्यावसायिक खेती अपनाकर वे न केवल अपनी आय दोगुनी कर चुके हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। सरकारी अनुदान और योजनाओं का मिला लाभ युवा किसान की करेले की खेती से किस्मत…
Read Moreरात-दिन की जंग में जीती जिंदगी! जशपुर जिला अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंची 10 वर्षीय बच्ची की बची जान, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का भी सफल ऑपरेशन—बड़ी राहत!
जिला अस्पताल जशपुर में गंभीर मरीजों का सफल उपचार विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और त्वरित उपचार से मरीजों को मिली राहत सेप्टिक शॉक में 10 वर्षीय बच्ची की जान बचाई, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का सफल ऑपरेशन जशपुर : जिला चिकित्सालय जशपुर में गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। चिकित्सकों एवं नर्सिंग टीम की तत्परता, त्वरित चिकित्सकीय निर्णय और बेहतर समन्वय से हाल ही में दो गंभीर मरीजों का सफल उपचार किया गया।…
Read More