एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रायपुर को जटिल हृदय रोग के इलाज में मिली बड़ी सफलता, मरीज की छाती पर बिना चीरे के ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व किया गया इंप्लांट

छत्तीसगढ़ में पहली बार एसीआई में हुआ ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व इंप्लांट (टीएमवीआर) वाल्व-इन-वाल्व का पहला केस मुख्यमंत्री श्री साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने चिकित्सकों की टीम को दी बधाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में कॉर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व इम्प्लांट (टीएमवीआर) वॉल्व इन वॉल्व प्रक्रिया के जरिए एक 70 वर्षीय महिला मरीज की जिंदगी बचाई। इस प्रक्रिया के साथ एसीआई पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रति गुरूवार को की जा रही है इकोकार्डियोग्राफी जांच

कल्याण आश्रम के विषेशज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रवीण एम कर रहें हैं इकोकार्डियोग्राफी की जांच अब तक 289 मरीजों की इको जांच की गई है, 61 बच्चों का कराया गया है निःशुल्क ईलाज समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.सी.एच. भवन में प्रति गुरूवार को जिला प्रशासन के सहयोग से कल्याण आश्रम के विषेशज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रवीण एम के द्वारा इकोकार्डियोग्राफी की जांच की जा रही है। जिसमें जन्मजात हद्यरोग व अन्य हद्य संबंधी बीमारीयों की जांच कर उचित उपचार एवं ऑपरेशन हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर के…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया अम्बेडकर अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अम्बेडकर अस्पताल के मेडिसिन वार्ड तथा गहन चिकित्सा इकाई (इंटेंसिव केयर यूनिट) का निरीक्षण कर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने मेडिसिन वार्ड में भर्ती एवं उपचाररत मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के…

Read More

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन : मुहीम में जशपुर जिला दे रहा है बेहतर योगदान

स्वस्थ देश और सिकल सेल मुक्त बनाने की दिशा में मिशन मोड में कार्य   प्रतिदिन 20 हजार का लक्ष्य, शत-प्रतिशत सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन के शुभारंभ के बाद से ही देश को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में कार्य लिया जा रहा है। मिशन का लक्ष्य वर्ष 2047 तक लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता को खत्म करना है। ऐसे में इस मुहीम में जशपुर जिला भी बेहतर योगदान दे रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Read More

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर फाउंडेशन एवं वीएचएआई द्वारा एंटी कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू ने तंबाकू निषेध कानून में सख्ती लाने और तंबाकू उत्पादों का सेवन लोगों से छोड़ने की अपील की समदर्शी न्यूज़, रायपुर : 4 फरवरी को प्रति वर्ष विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन एवं वॉलिंटरी हेल्थ एसोशियन ऑफ इंडिया (वीएचएआई) के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने तंबाकू उत्पाद नियंत्रण कानून में सख्ती लाने और इसका सेवन छोड़ने की अपील…

Read More

अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने रचा नया कीर्तिमान : 2023 में किये 295 जटिल ऑपरेशन

जिसमें 74 ओपन हार्ट सर्जरी के, 80 फेफड़े एवं छाती से संबंधित एवं 141 खून की नसों के नवंबर 2017 (विभाग के प्रारंभ होने का वर्ष) से अभी तक लगभग 1250 जटिल ऑपरेशन किये जा चुके हैं जिसमें 197 ओपन हार्ट के, 638 वैस्कुलर (खून की नसों के) एवं 465 छाती एवं फेफड़ों की सर्जरी है यह विभाग छ. ग. के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में, एकमात्र ऐसा विभाग है जहां पर हृदय, छाती, फेफड़ा एवं खून की नसों से संबधित जटिल ऑपरेशन किये जाते हैं इस विभाग में ऐसी जटिल…

Read More

जशपुर जिला अस्पताल में बढ़ रही है स्वास्थ्य सुविधाएं, लोगों को मिल रही सीटी स्कैन की सुविधा

10 दिनों में 30 मरीजों का हुआ सीटी स्कैन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : स्वास्थ्य क्षेत्र में आमजनों को बेहतर सुविधाएं देने  सरकार लगातार प्रयासरत हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश भर में हर स्तर पर सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रही। जशपुर जिले की बात करे तो यहां भी मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। जिला अस्पताल जशपुर  में आमजन को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु नई-नई सुविधाओं, मशीनों की स्थापना की जा रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे है। इसी कड़ी में विगत माह सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ…

Read More

पत्थलगाँव ब्लॉक के स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में खान-पान एवं पोषण प्रशिक्षण का आयोजन, आईआईटी बॉम्बे द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : गर्भवती महिला पोषण एवं प्रभावी स्तनपान तथा पूरक आहार के सम्बन्ध में विकासखंड पत्थलगांव में आईआईटी बॉम्बे के मार्गदर्शन में सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों के मितानिनो एवं सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो अपने क्षेत्र के सभी गर्भवती माताओं एवं शिशुवती माताओं को प्रभावी स्तन पान एवं पूरक पोषण आहार के बारे में बताएँगे |जिससे  कुपोषण को कम करने में मदद मिलेगा | स्तनपान शिशुओं के स्वास्थ्य, वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इससे माँ को भी लाभ होता…

Read More

दुर्गा महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण एवं एमओयू के अंतर्गत धमतरी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘Psyche Insight’ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम.

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के मनोविज्ञान विभाग से मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशील होने हेतु शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविधालय की प्राचार्या डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार के मार्गदर्शन में किया गया, प्राचार्या ने इस कार्यक्रम को दोनों महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों के व्यक्तिव विकास के लिए  आवश्यक बताया। शैक्षणिक भ्रमण धनवंतरी मानसिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल कोलार रोड पर किया गया, जहां विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शकुंतला दुल्हानी, स्क्वाड्रन लीडर डॉक्टर विजय कुमार चौबे, सहायक प्राध्यापक डॉक्टर लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा हिंदी विभाग…

Read More

जशपुर जिले में 10 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

1 वर्ष से 19 वर्ष तक समस्त छात्र-छात्राओं एवं शालात्यागी किशोर-किशोरियों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा ऐलबेन्डाजोल की गोली समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी 2024 एवं मॉपअप दिवस 15 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाना है। विगत दिवस कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। बैठक में दिए गए निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर अतर्गत 10 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय…

Read More