Category: अपराध

अपराध

  • खरसिया के बहुचर्चित हत्या कांड में बड़ा फैसला : मजबूत विवेचना और ठोस साक्ष्यों का असर, 62 वर्षीय वृद्ध की हत्या करने वाले दो दोषियों को मिली आजीवन कारावास की सजा.

    खरसिया के बहुचर्चित हत्या कांड में बड़ा फैसला : मजबूत विवेचना और ठोस साक्ष्यों का असर, 62 वर्षीय वृद्ध की हत्या करने वाले दो दोषियों को मिली आजीवन कारावास की सजा.

    रायगढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप खरसिया के बहुचर्चित वृद्ध हत्या कांड में माननीय न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। गंभीर अपराधों में लगातार हो रहे न्यायिक निर्णय इस बात का प्रमाण हैं कि रायगढ़ पुलिस की मजबूत विवेचना के आधार पर अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाकर कठोर दंड दिलाया जा रहा है।

    इसी कड़ी में दिनांक 01 अगस्त 2026 को श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, अपर सत्र न्यायाधीश, खरसिया, जिला रायगढ़ के न्यायालय ने सत्र प्रकरण क्रमांक 01/2026 (छत्तीसगढ़ शासन विरुद्ध ओमप्रकाश डनसेना व अन्य) में निर्णय सुनाते हुए थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 684/2022 में अभियुक्त ओमप्रकाश डनसेना उर्फ गोलू एवं कार्तिक डनसेना को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302/34, 427 एवं 449 के अपराध में दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास से दंडित किया। इस मामले की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा की गई है।

    अभियोजन के अनुसार ग्राम सोण्डका निवासी गेंदलाल डनसेना (62 वर्ष) का अपने पुश्तैनी मकान एवं जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतक ने अपनी बहन को रहने के लिए घर में स्थान दिया था, जहां उसके दोनों नाती ओमप्रकाश डनसेना और कार्तिक डनसेना भी रहते थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण और संपत्ति पर अधिकार को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया। 25 दिसंबर 2022 को आरोपियों ने मृतक के छोटे भाई के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की, जिसकी रिपोर्ट थाना खरसिया में दर्ज हुई। अगले ही दिन 26 दिसंबर 2022 को पारिवारिक बैठक के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों आरोपी अपने वृद्ध नाना गेंदलाल डनसेना पर हमला करने दौड़े। जान बचाने के लिए वृद्ध कमरे में छिप गए, लेकिन आरोपियों ने गैस सिलेंडर से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और टंगिया, फावड़ा एवं डंडे से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी।

    घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन थाना प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंद किशोर गौतम (वर्तमान निरीक्षक, जिला राजनांदगांव), चौकी प्रभारी जोबी एएसआई लक्ष्मी राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक आरोपी कार्तिक डनसेना को घटना-स्थल से ही हिरासत में लिया गया, जबकि फरार आरोपी ओमप्रकाश डनसेना को अगले दिन मुखबिर की सूचना पर नावापारा रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया, फावड़ा, डंडा, गैस सिलेंडर तथा घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए। विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण भौतिक एवं मौखिक साक्ष्य संकलित कर न्यायालय में मजबूत चालान प्रस्तुत किया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशों पर चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर द्वारा मामले के साक्ष्यों की पेशी सुनिश्चित कराया गया।

    मामले में पुलिस द्वारा प्रस्तुत सुदृढ़ साक्ष्यों एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के आधार पर माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषसिद्ध ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह निर्णय गंभीर अपराधों में रायगढ़ पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना और दोषियों को न्यायालय से कठोर दंड दिलाने की प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण है।

  • डीजल चोरों के संगठित नेटवर्क का खुलासा : बोलेरो में औजार लेकर निकलते थे बदमाश, खरीदार समेत तीन गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

    डीजल चोरों के संगठित नेटवर्क का खुलासा : बोलेरो में औजार लेकर निकलते थे बदमाश, खरीदार समेत तीन गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना तमनार पुलिस ने ट्रकों एवं ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल, पेचकस तथा नकदी बरामद की गई है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त 2026 को प्रार्थी गोपेश जायसवाल निवासी तमनार ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका ट्रेलर क्रमांक CG 13 AV 7911 जेपीएल प्लांट के गेट नंबर-2, सलिहाभांठा के पास खड़ा था। रात में वाहन में लगभग 100 लीटर डीजल मौजूद था, लेकिन सुबह देखने पर डीजल टैंक का ढक्कन टूटा मिला और पूरा डीजल चोरी हो चुका था। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिली कि ग्राम भालूमुड़ा निवासी किशोर कुमार चौहान के पास चोरी का डीजल रखा हुआ है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता, कमलेश कुमार उरांव एवं कमल सिदार के साथ मिलकर ट्रकों एवं ट्रेलरों से डीजल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी का डीजल ग्राम मुड़ागांव निवासी दुर्गाचरण पटेल को मात्र 4,000/- रुपये में बेच दिया था तथा मिली रकम को आपस में बांटकर खर्च कर दिया।

    आरोपी किशोर कुमार चौहान की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 13 BM 1854, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल एवं पेचकस जब्त किया। इसके बाद आरोपी कमलेश कुमार उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बिक्री की रकम में से शेष 500/- रुपये पुलिस के समक्ष पेश किए, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

    जांच के दौरान चोरी का डीजल खरीदने वाले दुर्गाचरण पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर चोरी का डीजल 4,000/- रुपये में खरीदा था। इस आधार पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस के तहत उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरोह के अन्य आरोपी फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता एवं कमल सिदार की तलाश जारी है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य देर रात बोलेरो वाहन में लोहे का सब्बल, प्लास्टिक ड्रम, पाइप एवं अन्य औजार लेकर निकलते थे और सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रेलरों एवं ट्रकों के डीजल टैंक का ढक्कन तोड़कर पूरा डीजल चोरी कर लेते थे। यदि मौके पर चालक मौजूद रहता तो उसे धमकाकर भगा देते थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

    गिरफ्तार आरोपियों किशोर कुमार चौहान (37 वर्ष), कमलेश कुमार उरांव (23 वर्ष) एवं दुर्गाचरण पटेल (42 वर्ष) को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  • कई राज्य और दस दिन तक लगातार पीछा…नाबालिग दुष्कर्म का फरार आरोपी सरगुजा पुलिस द्वारा पटना बिहार से गिरफ्तार, मोबाइल बंद कर ठिकाने बदलता रहा था आरोपी, लेकिन तकनीकी ट्रैकिंग और पुलिस की सतर्कता ने पटना में दबोच लिया.

    कई राज्य और दस दिन तक लगातार पीछा…नाबालिग दुष्कर्म का फरार आरोपी सरगुजा पुलिस द्वारा पटना बिहार से गिरफ्तार, मोबाइल बंद कर ठिकाने बदलता रहा था आरोपी, लेकिन तकनीकी ट्रैकिंग और पुलिस की सतर्कता ने पटना में दबोच लिया.

    मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा (छ.ग.) के अपराध क्रमांक-504/2026, धारा-65 (1), बी.एन.एस. पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के प्रकरण के आरोपी तरूण जायसवाल साकिन भफौली थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर घटना दिनांक के पश्चात से ही लगातार फरार चल रहा था। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु 02 विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु सार्थक सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति अथवा गिरफ़्तारी कराने में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति को 5000/- रुपये के इनाम देने की उद्घोषणा भी की गई हैं। आरोपी को पूर्व में जारी शस्त्र लायसेंस के अनुसार एक 12 बोर बंदूक डीबीबीएल प्राप्त था, जिसका लाइसेंस निरस्त होने के पश्चात आरोपी के घर से उक्त लायसेंसी बन्दुक 01 नग 12 बोर बंदूक डीबीबीएल मय लायसेंस जप्त किया गया था।

  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी का पूरा माल बरामद, फरार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बुलेट चोरी का भी हुआ खुलासा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी का पूरा माल बरामद, फरार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बुलेट चोरी का भी हुआ खुलासा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन पर संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना भूपदेवपुर पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी सनत कुमार उर्फ नानू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया चांदी का एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया तथा POCO कंपनी का स्मार्ट मोबाइल सहित पूरा चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है।

    चोरी के संबंध में 4 अगस्त 2026 को ग्राम डोंगाढकेल निवासी घनश्याम साहू ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3-4 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसका पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड एवं स्कूल बैग घर के बाहर आंगन में पड़े हैं। कुछ देर बाद गांव के एक परिचित ने बताया कि उसने गांव के ही सनत कुमार साहू को उक्त सामान फेंकते हुए देखा था। घर की जांच करने पर आलमारी में रखे लगभग ₹20,000 कीमत के चांदी के पायल, ₹1,000 कीमत की चांदी की बिछिया तथा करीब ₹9,000 कीमत का POCO मोबाइल गायब मिले। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अपराध क्रमांक 112/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी गांव छोड़ कर अपने परिचित के यहां लुक छिप रहा था, लेकिन पुलिस की सतत निगरानी, मुखबिर सूचना और प्रभावी घेराबंदी के चलते उसे गांव लौटते ही दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रात करीब 2:00 बजे घर के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश कर आलमारी से चांदी के जेवर एवं मोबाइल चोरी किया और पीछे के दरवाजे से फरार हो गया।

    आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के चांदी के पायल, बिछिया एवं POCO मोबाइल ( कुल 30,000 रूपये) की शत-प्रतिशत बरामदगी की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने 4-5 जुलाई 2026 की रात थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर के सामने से बुलेट क्लासिक-350 (CG 13 BL 4096) भी चोरी की थी, जिसे उसने ग्राम बरक्षगुड़ा के पास मांड नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। उक्त मोटरसाइकिल को थाना चंद्रपुर पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।

    गिरफ्तार आरोपी सनत कुमार उर्फ नानू साहू (29 वर्ष) निवासी ग्राम डोंगाढकेल, थाना भूपदेवपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  • तीन चालकों पर पुलिस का शिकंजा : नशे में स्टेयरिंग थामना पड़ा भारी ! तीन वाहन चालक पकड़े गए, कोर्ट ने सुनाया 30 हजार रुपये के अर्थदंड का फैसला.

    तीन चालकों पर पुलिस का शिकंजा : नशे में स्टेयरिंग थामना पड़ा भारी ! तीन वाहन चालक पकड़े गए, कोर्ट ने सुनाया 30 हजार रुपये के अर्थदंड का फैसला.

    सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में यातायात शाखा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीएक्स/4819 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, चालक द्वारा अपना नाम नंदूराम आत्मज सुखलाल सिंह उम्र 20 वर्ष साकिन गंगापुर थाना जयनगर का होना बताया। वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे में धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर भी शराब के नशे में धुत्त होना पाया गया।

    दूसरे प्रकरण में यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/ईके/5839 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया। चालक द्वारा अपना नाम अजय कुजूर आत्मज सिलमन कुजूर उम्र 24 वर्ष साकिन सुखरी थाना गांधीनगर का होना बताया गया। वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे में धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर भी शराब के नशे में धुत्त होना पाया गया।

    तीसरे प्रकरण में यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सूमो क्रमांक सीजी/29/एसी/1148 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, चालक द्वारा अपना नाम प्रकाश यादव आत्मज देवनारायण उम्र 25 वर्ष साकिन पोड़ी थाना प्रतापपुर का होना बताया गया। वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे में धुत्त होना पाया गया, सूमो चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर भी शराब के नशे में धुत्त होना पाया गया। मोटरसायकल चालकों एवं सूमो चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त सभी प्रकरण में वाहन चालकों को 10,000/- रुपये प्रत्येक के अनुसार अर्थदंड कुल 30000/-रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।

  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गांधीनगर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी की जब्त.

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गांधीनगर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी की जब्त.

    जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 02/08/2026 की देर रात्रि ग्राम खलिबा का सुरेन्द्र चेरवा प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को पसंद करने की बात बोलकर शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर मोटरसायकल से भगा कर ले गया और पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। घटना की जानकारी मिलने पर अपहृत बालिका के परिजनों द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी के घर से लाया गया हैं। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 497/26 धारा 137(2), 65(1) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन लेख किया गया, पीड़िता अपने कथन में बताई कि आरोपी सुरेन्द्र चेरवा पीड़िता को पसंद करने की बात बोलकर शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी सुरेन्द्र चेरवा आत्मज सुखलाल चुरवा उम्र 20 वर्ष साकिन खलिबा थाना गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता से दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

  • पुरानी दुश्मनी ने लिया खूनी मोड़ ! लाठी-डंडों से युवक पर ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला ! पुलिस ने 4 हमलावरों को गिरफ्तार कर बरामद किए हथियार.

    पुरानी दुश्मनी ने लिया खूनी मोड़ ! लाठी-डंडों से युवक पर ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला ! पुलिस ने 4 हमलावरों को गिरफ्तार कर बरामद किए हथियार.

    दिनांक 14.07.2026 को ग्राम गौरीपुर निवासी मटुकधारी यादव ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13.07.2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे ग्राम कंचनपुर का रविन्द्र रजक पेट्रोल पंप से उधारी लिया पेट्रोल का पैसा लेने आया था जिसे प्रार्थी अपने दुकान में अण्डा खिला रहा था उसी दौरान लक्ष्मण, संदीप, जमुना व कमलेश तैयारी के साथ लाठी डण्डा लेकर जान से मारने की नियत से दुकान के पास आकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर यहां पर भीड़ लगा कर हल्ला कर रहे हो कहकर लाठी डण्डा से रविन्द्र रजक को मारपीट करते हुए प्राण घातक हमला किए, जिसे उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे में चोरी की बाइक बरामद, पुलिस ने बिछाया जाल ! 24 घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे में चोरी की बाइक बरामद, पुलिस ने बिछाया जाल ! 24 घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार थानों को सफलता मिल रही है । इसी कड़ी में डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सतत पर्यवेक्षण पर कोतरारोड़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CU 1251 बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    जानकारी के अनुसार थाना कोतरारोड़ में प्रार्थी बसंत कुमार चंद्रा (40 वर्ष) निवासी भोथीडीह, जिला सक्ती, वर्तमान निवासी शिवम विहार गली, कोतरारोड़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि राजीव नगर स्थित उनकी इलेक्ट्रिकल दुकान के कर्मचारी मनीष सिदार के रहने के लिए कोतराफाटक स्थित पटेल निवास में किराए का कमरा लिया गया है। वहां उनके ससुर अमरनाथ चंद्रा की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 04 CU 1251) 26 जुलाई 2026 की रात बरामदे में खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान आज दोपहर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमलनगर के आजाद चौक में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक वैष्णव (19 वर्ष) पिता माखनलाल वैष्णव, निवासी छपोरा थाना मालखरौदा जिला सक्ती, हाल मुकाम रेलवे क्रॉसिंग के पास शनि साहू के किराए के मकान, थाना कोतरारोड़ बताया।

    सशक्त ऐप से आरोपी के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल के इंजन एवं चेसिस नंबर का मिलान करने पर वह चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CU 1251 होना पाया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल विधिवत जप्त कर आरोपी दीपक वैष्णव को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

  • खरसिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : ‘सीरियल चोर’ की पूरी कुंडली खुली ! खंडहर से निकली बाइक, स्कूटी और चोरी का खजाना, चोरी का माल बेचने निकला, पुलिस के जाल में फंसा ! एक गिरफ्तारी से खुल गए खरसिया के कई हाई-प्रोफाइल चोरी के राज.

    खरसिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : ‘सीरियल चोर’ की पूरी कुंडली खुली ! खंडहर से निकली बाइक, स्कूटी और चोरी का खजाना, चोरी का माल बेचने निकला, पुलिस के जाल में फंसा ! एक गिरफ्तारी से खुल गए खरसिया के कई हाई-प्रोफाइल चोरी के राज.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रहार कर रही रायगढ़ पुलिस को खरसिया क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं नव पदस्थ एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन पर थाना व चौकी खरसिया की संयुक्त पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर सीरियल चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अलग-अलग स्थानों से बाइक, स्कूटी, सूने मकानों और घरों से चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ थाना खरसिया एवं चौकी खरसिया के दो दर्ज मामलों का खुलासा हुआ है, वहीं पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल, टीवीएस जुपिटर स्कूटी, एक्टिवा स्कूटी, पोको कंपनी का मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बॉक्स बरामद किया है।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में आज खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोढ़ा चौक के पास चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने तत्काल थाना खरसिया से पुलिस टीम रवाना की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन चौहान (21 वर्ष), निवासी गांधीनगर मदनपुर, थाना खरसिया बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने पास रखे सामान को चोरी का होना स्वीकार किया। थाना लाकर की गई विस्तृत पूछताछ में आरोपी ने खरसिया क्षेत्र में एक के बाद एक कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

    आरोपी ने बताया कि उसने 12 जुलाई को उत्तम ढाबा खरसिया से एक एक्टिवा स्कूटी सीजी 13 BM 3078 चोरी की थी, जिसे बाद में रेलवे साइडिंग में छोड़ दिया। 23 जुलाई को ग्राम बासमुड़ा से चाबी लगी स्कूटी जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 13 AY 8518 चोरी की। 24 जुलाई की रात ग्राम बगबुढ़वा में सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, सीसीटीवी डीवीआर बॉक्स और फैशन प्रो मोटरसाइकिल CG 13 BE 3863 चोरी की। इसके बाद 29 जुलाई को मदनपुर बस्ती से अलग-अलग घरों से तीन खाली गैस सिलेंडर तथा 1 अगस्त को ग्राम पतरापाली के एक घर से चार्जिंग पर लगा पोको मोबाइल चोरी कर लिया। आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में था और उसने अधिकांश सामान मदनपुर चौक के पास स्थित एक खंडहर मकान में छिपाकर रखा था।

    आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति एवं वीडियोग्राफी के साथ खंडहर मकान से चोरी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BE 3863, टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 13 AY 8518, स्कूटी सीजी 13 BM 3078, पोको मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी डीवीआर बॉक्स कुल संपत्ति की कीमत करीब 2 लाख रूपये का बरामद किए। आरोपी ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर भी उसी स्थान पर छिपाने की बात कही, लेकिन तलाशी के दौरान जेवर बरामद नहीं हो सके। आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    आरोपी की गिरफ्तारी से चौकी खरसिया में दर्ज अपराध क्रमांक 355/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना खरसिया में दर्ज अपराध क्रमांक 397/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस का सफल खुलासा हुआ है। अन्य चोरी के प्रार्थी संपर्क में विवेचना जारी है।

  • जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 7 दिन में बाइक चोरी का खुलासा, बेचने की फिराक में घूम रहा 16 मामलों का निगरानी बदमाश दीपक बरेठ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 7 दिन में बाइक चोरी का खुलासा, बेचने की फिराक में घूम रहा 16 मामलों का निगरानी बदमाश दीपक बरेठ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने दूध विक्रेता की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक निगरानी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-13-U-4525) बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में 30 जुलाई 2026 को प्रार्थी अर्जुन मौर्य (44 वर्ष), निवासी तुर्कुमुड़ा, जूटमिल ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से झोपड़ीपारा स्थित अभिनव स्कूल के सामने दूध बेचने आया था। दोपहर लगभग 12:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 426/2026 अंतर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    विवेचना के दौरान 03 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कबीर चौक निवासी निगरानी बदमाश दीपक बरेठ थाना जूटमिल के पीछे चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया। बरामद मोटरसाइकिल की आगे-पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई मिली।

    पूछताछ एवं मेमोरेंडम के दौरान आरोपी दीपक बरेठ (34 वर्ष), निवासी कबीर चौक, वार्ड क्रमांक-35, थाना जूटमिल ने स्वीकार किया कि उसने झोपड़ीपारा स्थित अभिनव स्कूल के सामने दूध बेचने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी ने यह भी बताया कि बाइक में रखे तीन दूध के डिब्बों को उसने केलो नदी में फेंक दिया था, जो पानी के तेज बहाव में बह गए। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दीपक बरेठ थाना जूटमिल का निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध लूट, चोरी, दुष्कर्म एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।