Category: अपराध

अपराध

  • सीमावर्ती सख्ती का असर : सरहद पर धान माफियाओं की चाल नाकाम ! झारखंड से लाया जा रहा 30 क्विंटल अवैध धान जशपुर में पकड़ा गया, अवैध धान लदी पिक-अप को कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को.

    सीमावर्ती सख्ती का असर : सरहद पर धान माफियाओं की चाल नाकाम ! झारखंड से लाया जा रहा 30 क्विंटल अवैध धान जशपुर में पकड़ा गया, अवैध धान लदी पिक-अप को कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को.

    मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि वर्तमान परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में चल रहे धान खरीदी के सीजन में, सरहदी राज्यों से अवैध धान की परिवहन पर रोक लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार सरहदी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 की सुबह चौकी ऊपर कछार पुलिस के द्वारा, ऊपर कछार स्कूल के पास नाका बंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध पिक-अप वाहन क्रमांक JH -07-M -9320 आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की टीम को देख, गाड़ी को पीछे कर भागने का प्रयास कर रहा था, संदेह होने पर चौकी ऊपर कछार पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदेही पिक-अप का पीछा कर, ग्राम पोखरा टोली के पास उक्त संदिग्ध पिक-अप वाहन क्रमांक JH -07-M -9320 को रोका गया।

    पुलिस के द्वारा जब पिक-अप वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें 65 बोरी में लगभग 30 क्विंटल धान लोड मिला, पूछताछ पर पिक-अप में बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः 1. शिवम् यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सिंगीबहार, थाना तपकरा, 2. मनोज यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गोड़ अम्बा, चौकी ऊपर कछार का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा जब उनसे धान को कहां से लेकर आने के बारे पूछने पर उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जा सका व साथ ही धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं किया जा सका,  जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त पिक-अप वाहन को धान सहित जप्त कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। जप्त धान की कीमत लगभग 69,000/- रुपये है।

  • ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस की बड़ी कामयाबी : हैदराबाद से झारखंड तक हाई-इंटेंसिटी सर्च, गुम हुईं नाबालिग बेटियां, 15 दिन में सब मिल गईं ! जशपुर पुलिस की ज़बरदस्त एक्शन से अपराधियों में खौफ.

    ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस की बड़ी कामयाबी : हैदराबाद से झारखंड तक हाई-इंटेंसिटी सर्च, गुम हुईं नाबालिग बेटियां, 15 दिन में सब मिल गईं ! जशपुर पुलिस की ज़बरदस्त एक्शन से अपराधियों में खौफ.

    गुम बच्चों के प्रकरणों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गुम बच्चों को ढूंढने हेतु, विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चला रही है, जिसके तहत पुलिस के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर, गुम इंसान के मामलों में, गुम बच्चों को खोजने हेतु विशेष प्रयास किया जा रहा है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गत 15 दिवस के भीतर, मुखबिर, परिजनों के सहयोग व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से, प्रदेश व प्रदेश से बाहर जाकर 06 गुम नाबालिग बच्चियों को खोज, उनके परिजनों के चेहरे मुस्कान लौटाने में सफलता मिली है।

    सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत क्रमशः 14 व 16 वर्षीय दो नाबालिग बच्चियों के गुम होने की सूचना परिजनों के द्वारा दिनांक क्रमशः 28 अक्टूबर 2025 व 16 नवंबर 2025 को दर्ज कराई गई थी, जिन्हें कि पुलिस के द्वारा पातासाजी कर दिनांक क्रमशः 14 नवंबर 2025 व 17 नवंबर 2025 को जशपुर क्षेत्र से दस्तयाब किया गया था। पूछताछ पर बच्चियों ने बताया था कि वे परिजनों की किसी बात से नाराज होकर, बिना बताए अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी। पुलिस के द्वारा दोनों बच्चियों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटित हुई है।

    इसी प्रकार चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी आरा में दिनांक 20 नवंबर 2025 को अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी की, दिनांक 17 नवंबर 2025 से घर से बिना बताए कहीं चली जाने के संबंध में सूचना दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस की टेक्निकल टीम व परिजनों के सहयोग से सूचना दिनांक को ही गुमला झारखंड से उक्त गुम बच्ची को ढूंढकर, सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया है। इस प्रकरण में भी, बच्ची परिजनों से नाराज होकर, अकेले बस में बैठ कर कर गुमला झारखंड क्षेत्रांतर्गत अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी।

    थाना दुलदुला में दर्ज मामले में दिनांक 23 नवंबर 2025 को एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उक्त दिनांक को उसकी बेटी दोपहर को गांव में ही एक पड़ोस के घर में जा रही हूं कहकर निकली थी, परंतु शाम तक वापस नहीं लौटने पर  उनके परिजनों के द्वारा आस पास, रिश्तेदारों में पता साजी किया गया था, परंतु कहीं पता नहीं चलने पर, उनके द्वारा दुलदुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। उन्हें संदेह भी था कि उक्त नाबालिग बालिका को किसी के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है। मामले में पुलिस के द्वारा गुम इंसान व बीएनएस 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, सूचना दिनांक को ही, उक्त नाबालिग बालिका को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम से आरोपी के घर से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया था। मामले में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चौकी पंडरपाठ में भी उसी क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने दिनांक 15 अगस्त 2025 को अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को किसी के द्वारा बहला फुसलाकर कर ले जाने का संदेह जताते हुए गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज कर गुम बच्ची की पता साजी की जा रही थी, उक्त नाबालिग बालिका को भी एक 20 वर्षीय आरोपी के द्वारा भगा कर चेन्नई ले जाया गया था। फिर दिनांक 27 नवंबर 2025 को आरोपी के द्वारा नाबालिग बालिका को वापस लेकर, चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम ला रहा था, तभी पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए पंडरा पाठ क्षेत्र से ही आरोपी धर दबौचा गया, व उसके कब्जे से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को बरामद कर, परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक 14 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका के मामले में पुलिस के द्वारा गुम बालिका को हैदराबाद, तेलांगना से ढूंढ कर, वापस लाया गया है व सकुशल परिजनों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

    चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22 नवंबर 2025 को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 02 नवंबर 202 5 को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी, घर में बिना बताए कहीं चली गई है, उन्हें संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाया गया है। जिस पर पुलिस के द्वारा चौकी सोन क्यारी में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत् मामला पंजीबद्ध कर जांच पता साजी में लिया गया था। पातासाजी के दौरान पुलिस को परिजनों व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से गुम बच्ची का हैदराबाद तेलांगना में होना पता चलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर गुम बच्ची की पता साजी हेतु तेलंगाना भेजी गई थी, जहां पुलिस की टीम के द्वारा हैदराबाद, महबूब नगर जिले से, एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर वापस लाया गया है। पूछताछ पर नाबालिग बालिका ने बताया था कि उसके दीदी जीजा जो कि हैदराबाद में रहते थे, उनसे मिलने के लिए वह घर में बिना बताए, चली गई थी। नाबालिग बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

    इस प्रकरण की कार्यवाही व गुम नाबालिग बालिका को हैदराबाद से लाने में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक वैभव सिंह, नगर सैनिक शिव शंकर रवि व गुम बच्ची के परिजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

  • मल्टीप्लेक्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा: दो लड़कियों ने पीड़िता को पीटा, वीडियो वायरल—मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी तीन युवक जेल भेजे गए

    मल्टीप्लेक्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा: दो लड़कियों ने पीड़िता को पीटा, वीडियो वायरल—मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी तीन युवक जेल भेजे गए

    चांपा के मुकुंद मल्टीप्लेक्स परिसर में मारपीट कर उत्पात मचाने वाली दोनो लड़कियों को किया गया गिरफ्तार

    दोनों लड़कियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो हुआ था वायरल

    पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर किया गया गिरफ्तार

    मारपीट में सहयोग करने वाले तीन लड़कों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा गया जेल

    मारपीट में सहयोग करने वाले

    1- राहुल बरेठ उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम महुदा चांपा

    2- राहुल बरेठ उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम महुदा चापा

    3- रामधन बरेठ उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम महुदा चाम्पा

    जांजगीर-चांपा : पीड़िता द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 5-12-25 को दोपहर करीबन 3:00 बजे मुकुंद मल्टीप्लेक्स के टिकट काउंटर के पास खड़ी थी। तभी दोनों लड़कियां वहां पर आए और पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे पीड़िता के द्वारा मना करने पर उससे मारपीट करने लगे थोड़ी देर बाद दोनों लड़कियों ने अपने जन पहचान व दोस्तों को मौके पर बुला लिया और अपने साथियों की उपस्थिति में पीड़िता एवं उनकी बहन के साथ अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किया हल्ला होने से वहां पर खड़े लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया तथा घटना की रिकॉर्डिंग की गई मारपीट की रिकॉर्डिंग वायरल होने पर थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों के विरुद्ध मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया गया मारपीट में सहयोग करने वाले तीन लड़कों को पुलिस टीम के द्वारा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया

    उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, उप निरीक्षक सिलमनी टोप्पो, आरक्षक वीरेश सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी का विशेष योगदान रहा

  • अंतर-जिला चोर गिरोह बेनकाब! भतीजे के दसगात्र से लौटे परिवार की टूटी अलमारी से शुरू हुई जांच, पुलिस ने कोरबा से पकड़े दो चोर — सोनार भी चढ़ा हत्थे

    अंतर-जिला चोर गिरोह बेनकाब! भतीजे के दसगात्र से लौटे परिवार की टूटी अलमारी से शुरू हुई जांच, पुलिस ने कोरबा से पकड़े दो चोर — सोनार भी चढ़ा हत्थे

    थाना चांपा एवं साइबर टीम पुलिस की सक्रियता से चोरी के प्रकरण में खरीददार  एवं दो चोर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने और चांदी किया गया बरामद तथा खरीददार  के कब्जे से सोना गलाने के उपकरण किए गए जप्त

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    1- सत्य प्रकाश महंत पिता गेंद दास महंत उम्र 19 वर्ष निवासी जैन मंदिर के पीछे बुधवारी चौक थाना कोतवाली कोरबा

    2- अनिल काले पिता अपासो काले उम्र 44 वर्ष निवासी रामसागर पारा थाना कोतवाली कोरबा

    3- मोहन मिंज पिता गोपाल मिंज उम्र 24 वर्ष निवासी नेहरू नगर कुआं भट्टा बुधवारी बायपास रोड चौकी मानिकपुर थाना सिविल लाइन जिला कोरबा

    जांजगीर-चांपा : प्रार्थी धनीराम देवांगन निवासी आनंद विहार कॉलोनी सिवनी चापा ने दिनांक 8-11-25 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने भतीजे के दसगात्रा कार्यक्रम में शामिल होने चापा गए हुए थे जो कार्यक्रम से वापस रात्रि करीबन 10:30 बजे अपने घर पहुंचे तो देखें कि घर का ताला टूटा हुआ है अलमारी के अंदर रखें सोनी एवं चांदी के जेवर को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है की रिपोर्ट पर थाना चापा में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया।

     गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, SDOP चापा श्री यदुमणी सिदार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा अज्ञात आरोपी का पता तलाश कर कार्यवाही करने थाना चाम्पा एवं साइबर सेल से एक संयुक्त टीम अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु लगाया गया था जो टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया पता तलाश के दौरान प्रार्थी के बताएं अनुसार चोरी गये मोबाइल के संबंध में साइबर सेल के द्वारा मोबाइल का डिटेल निकाला गया तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कोरबा से दो आरोपी सत्य प्रकाश महंत एवं मोहन मिंज को अलग-अलग स्थान से पकड़ा गया पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अन्य 03  साथियों के साथ मिलकर चोरी का अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषणों को अनिल काले सोनार के पास देना बताएं दोनों आरोपियों के निशानदेही पर सोनार अनिल काले को पकड़ा गया पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी गए सोने चांदी के आभूषणों को गलाना स्वीकार किया गया अनिल काले के कब्जे से सोना गलाने के उपकरण तथा गले हुए सोनी एवं चांदी को बरामद किया गया तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया प्रकरण में तीन अन्य आरोपी फरार है जिनका पता तलाश किया जा रहा है

     उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक दादुरैया ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह,प्रधान आरक्षक विवेक, आरक्षक प्रदीप,माखन श्रीकांत, रोहित,शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी, रूप नारायण का विशेष योगदान रहा

  • अचानक छापेमारी, जुआ खेलते 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार — 7500 रुपये नगद और 52 ताश पत्ती जब्त

    अचानक छापेमारी, जुआ खेलते 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार — 7500 रुपये नगद और 52 ताश पत्ती जब्त

    जूवारियों से कब्जे से नगदी रकम 7500/ रूपये एंव 52 पत्ती तास बरामद

    जूवारियों विरूद्ध धारा 3 (2) जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

    जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खिलाने एवं खिलाने के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के कुशल मार्गदर्शन में थाना अकलतरा एवं पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पीपरसत्ती में रेड कार्यवाही कर जुआरियो को पकड़ा जिसके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत करवाई की गई

    जुवारीयों का नाम

    01. केशर खान उम्र 32 वर्ष निवासी पीपरसत्ती थाना अकलतरा

    02. लोकेश केसकर उम्र 30 साल निवासी मुड़पार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

    03. सुनील कुर्रे उम्र 31 वर्ष निवासी कछार

    04. सुमित कुमार भार्गव उम्र 34 साल 31 वर्ष निवासी कछार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एंव ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

  • पेट्रोल पंपों पर धावा बोलने वाला गैंग गिरफ्तार! चाकू की नोक पर लूट और रात के सन्नाटे में चोरी करने वाले 4 आरोपी व 1 बालक पुलिस की गिरफ्त में

    पेट्रोल पंपों पर धावा बोलने वाला गैंग गिरफ्तार! चाकू की नोक पर लूट और रात के सन्नाटे में चोरी करने वाले 4 आरोपी व 1 बालक पुलिस की गिरफ्त में

    थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित आरती फ्युल्स के0एस0के0 एवं मां शीतला फ्युल्स पेट्रोल पंप को बनाये थे अपना निशाना।

    आरोपी विनोद निषाद पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।

    दोनों प्रकरणों में आरोपियों/अपचारी के कब्जे से चोरी/लूट की मोबाईल फोन, नगदी रकम तथा घटनाओं में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।

    जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,50,000/- रूपये।

    आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 236/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. तथा अपराध क्रमांक 269/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध है पंजीबद्ध।

    एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    रायपुर : विवरण 01. – प्रार्थी अश्वनी त्रिवेन्द्र ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ग्राम छछानपैरी मुजगहन रायपुर – पुराना धमतरी रोड किनारे आरती फ्युल्स के0एस0के0 नाम से पेट्रोल पंप है। दिनांक 22-23.10.2025 के दरमियानी रात में प्रार्थी पेट्रोल पंप मंे अकेला था। प्रार्थी पेट्रोल पंप के आफिस के दरवाजा को बंद कर सो गया तथा पेट्रोल पंप के लाक को बंद नहीं किया था। प्रार्थी प्रातः आफिस अंदर देखा तो चिल्हर पैसा का डिब्बा नहीं था जिस पर उसके द्वारा ऑफिस मंे लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को देखने पर पाया कि रात्रि 04.19 बजे एक बाईक में 02 लड़के आये और स्वयं पेट्रोल पंप से मोटर सायकल मंे पेट्रोल भर लिये और चले गये। उसके कुछ देर बाद एक बाईक में फिर 02 लडके आये जो मोटर सायकल में पेट्रोल डालने के लिये पंप को चालू कर रहे थे किंतु पंप को चालू नहीं कर पाये तथा उनमें से एक लड़का ऑफिस का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर खिड़की मंे रखें एक टाईटन घड़ी, दो डिब्बा मंे रखंे चिल्हर पैसा, 40 लीटर पेट्रोल एवं तीन मोबाईल फोन तथा पर्स जिसमें क्रेडिट कार्ड एसबीआई बैंक का, डेबिट कार्ड आईडीबीआई, एसबीआई बैंक का ड्रायविंग लायसेंस, वोटर आईडी कार्ड था को चोरी कर ले जा रहा था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 236/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    02. विवरण – प्रार्थी जय प्रकाश निषाद ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित मां शीतला फ्युल्स पेट्रोल पंप मंे सेल्समैन का काम करता है। दिनांक 01.12.2025 को रात्रि करीबन 11.15 बजे पेट्रोल पंप में बिना नंबर सोल्ड काले रंग का एक्टीवा में सवार होकर 04 लडके पेट्रोल भराने के नाम से आये तथा पेट्रोल पंप के कैबिन अंदर 02 लड़के प्रवेश किये जिस पर प्रार्थी दोनों को कैबिन से बाहर जाने कहा तो लड़के अपने पास रखंे चाकू को निकालकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर उसका मोबाईल फोन व पेट्रोल डीजल की बिक्री व प्रार्थी का निजी पैसा को लूट लिये। प्रार्थी द्वारा कैबिन के दरवाजा को बाहर से बंद करने पर अंदर दोनों लडको ने दरवाजा के शीशा को तोड़ा तथा चारों भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 269/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    चोरी व लूट की घटना को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री कर्ण कुमार उके, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मुजगहन को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोनों घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से घटना व आरोपियों के हुलियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण मंें मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये दोपहिया वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

    जिस पर अपराध क्रमांक 236/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के प्रकरण में आरोपी कुणाल साहू को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी टोमन साहू उर्फ मोनू साहू, विनोद निषाद तथा एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी टोमन साहू उर्फ मोनू साहू एवं विनोद निषाद की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 01 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 2500/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/क्यू क्यू/1110 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

    इसी प्रकार अपराध क्रमांक 269/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. के प्रकरण में आरोपी कुणाल साहू, विनोद निषाद, अनिमेष राठौर उर्फ अंशु तथा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर चारों के द्वारा लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। चारों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की नगदी रकम 9,000/- रूपये तथा घटना मंे प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं चाकू को जप्त कर चारों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    आरोपी विनोद निषाद वर्ष 2025 में नकबजनी के प्रकरण में थाना टिकरापारा से जेल निरूद्ध रह चुका है।

    गिरफ्तार आरोपी (अपराध क्रमांक 236/25) –

    01.    कुणाल साहू पिता गेंदूराम साहू उम्र 19 साल निवासी गांधी चौक देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।

    02.    टोमन साहू उर्फ मोनू साहू पिता अशोक साहू उम्र 19 साल निवासी सोनपैरी थाना मुजगहन जिला रायपुर।

    03.    विनोद निषाद पिता स्व. राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी तरपोंगी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा। हाल पता – आदर्श नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

    गिरफ्तार आरोपी (अपराध क्रमांक 269/25) –

    01.    कुणाल साहू पिता गेंदूराम साहू उम्र 19 साल निवासी गांधी चौक देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।

    02.    विनोद निषाद पिता स्व. राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी तरपोंगी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा। हाल पता – आदर्श नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

    03.    अनिमेष राठौर उर्फ अंशु पिता कृष्णधन उम्र 20 साल निवासी हर्ष टॉवर चौथी मंजिल मकान नंबर सी-403 देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।

    04.    विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

           कार्यवाही में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी मुजगहन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, विजय बंजारे तथा थाना मुजगहन से सउनि. दीपक साहू, प्र.आर. गिरीश सक्सेना, आर. निराधर ध्रुव, लोकेश कुर्रे, रामेश्वर सोनी, राकेश ठाकुर एवं चंद्रेश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

  • मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा: संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक से मिली चोरी की बाइक, पुलिस की सतर्कता लाई रंग

    मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा: संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक से मिली चोरी की बाइक, पुलिस की सतर्कता लाई रंग

    रायपुर : थाना उरला क्षेत्र में दिनांक 14.07.25 को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना उरला में अपराध क्रमांक 469/25, धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। चोरी एवं नकबजनी के मामलों के निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मुताबिक थाने में विशेष टीम गठित की गई।

    जांच के दौरान पुलिस को दिनांक 07.12.25को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई।

    दबिश के दौरान संदेही चुम्मन लाल साहू, पिता तुकाराम साहू उम्र 21 साल साकिन साईं नगर बजरंग चौक सरोरा थाना उरला रायपुर को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया,निशानदेही,पर,मोटरसाइकिल बरामद,की गई आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल hf deluxe no CG 04 MM 6743 कीमती 30000रु को बरामद की गई। पुलिस द्वारा विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी चुम्मन लाल साहू को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.12.25 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

    थाना उरला रायपुर पुलिस की सतत कार्यवाही

    थाना उरला पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु,सतत,गश्त,नाकेबंदी,संदिग्ध व्यक्तियों की जांच,तथा तकनीकी निगरानी,की जा रही है।

    अपील

    पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना उरला या डायल 112 पर दें।

    आरोपी को पकड़ने संपत्ति बरामद करने में उप निरीक्षक जे डी दिवान , आर नरेश प्रधान ,आर सत्येंद्र प्रधान एवं मगरलोड धमतरी पुलिस का विशेष योगदान रहा!

    गिरफ्तार आरोपी

    चुम्मन लाल साहू, पिता तुकाराम साहू उम्र 21 साल साकिन साईं नगर बजरंग चौक सरोरा थाना उरला रायपुर

    बरामद संपत्ति

    मोटरसाइकिल hf deluxe no CG 04 MM 6743 कीमती 30000रु

  • पुलिस की ईमानदार कोशिश रंग लाई: गुम हुआ 3 तोला सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट बरामद, महिला ने जताया आभार

    पुलिस की ईमानदार कोशिश रंग लाई: गुम हुआ 3 तोला सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट बरामद, महिला ने जताया आभार

    पुलिस की सराहनीय कार्य : गुम हुये लाखों रूपये कीमत के सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट ढूंढ़कर प्रार्थिया को किया गया वापस

    रायपुर : दिनांक 03.12.2025 को प्रार्थिया श्रीमती प्रीति लुणावत पति श्री प्रकाश लुणावत, उम्र 60 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, थाना गंज, रायपुर द्वारा थाना गंज में उपस्थित होकर महिला हेल्प डेस्क में सूचना दी गई, कि दिनांक 03.12.2025 को शाम लगभग 06ः30 बजे उसकी ननंद श्रीमती रश्मि जैन का रेलवे स्टेशन के पास एक नग सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट (वजन लगभग 03 तोला, कीमत लगभग 5,00,000 रूपये) गिरकर गुम हो गया, जिसे काफी ढूंढने पर भी नहीं मिला।

    सूचना को थाना प्रभारी गंज द्वारा गंभीरता से लेते हुये तत्काल महिला हेल्प डेस्क प्रभारी महिला प्रधान आरक्षक 1674 दुर्गा बघेल चौधरी, आरक्षक 2309 सौरभ यादव, आरक्षक 1924 अशोक राठौड़ एवं आरक्षक 2428 दिनेश वर्मा को रेलवे स्टेशन पर रवाना किया गया। उक्त कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन के पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आसपास के लोगों व आटो चालकों से पूछताछ कर ब्रेसलेट को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त ब्रेसलेट रेलवे स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा चालक को रास्ते में मिला था, जिस पर ई-रिक्शा चालक की पतासाजी कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त ब्रेसलेट को रेलवे स्टेशन के पास रास्ते में मिलना एवं अपने पास रखना बताया गया तथा चालक द्वारा उक्त ब्रेसलेट को पुलिस टीम को वापस किया गया।

           थाना गंज के उक्त कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास एवं सतत् मेहनत से त्वरित कार्यवाही कर प्रार्थिया का उक्त रत्न-जड़ित सोने का ब्रेसलेट बरामद कर दिनांक 06.12.25 को प्रार्थिया श्रीमती प्रीति लुणावत को गुम हुये एक नग सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट सौंपा गया।

  • जन-जन तक पुलिस की पहल: ग्राम रूपडेगा की जन चौपाल में नशाबंदी, यातायात और महिला सुरक्षा पर बेबाक राय, पुलिस ने दिए समाधान के आश्वासन

    जन-जन तक पुलिस की पहल: ग्राम रूपडेगा की जन चौपाल में नशाबंदी, यातायात और महिला सुरक्षा पर बेबाक राय, पुलिस ने दिए समाधान के आश्वासन

    ग्राम रूपडेगा में पुलिस जन चौपाल : थाना प्रभारी लैलूंगा का ग्रामीणों से सीधा संवाद, नशाबंदी और घरेलू विवाद पर खुली चर्चा

    रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आज थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूपडेगा में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की महिलाएं-पुरूषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि शराब के कारण घरों में झगड़े, आर्थिक नुकसान और सामाजिक ताना-बाना बुरी तरह प्रभावित होता है और इसी कारण पुलिस नशाबंदी को लेकर पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्य कर रही है। चौपाल में महिलाओं ने घरेलू विवाद, सुरक्षा, महिला उत्पीड़न, यातायात व्यवस्था और युवाओं में बढ़ते नशे जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

    थाना प्रभारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आसपास के इलाकों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और गांव में अवैध शराब बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं ने कई स्थानों पर गश्त बढ़ाने की मांग भी रखी, जिसे प्रभारी ने तुरंत नोट कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने छोटी-छोटी बातों पर होने वाली मारपीट को गलत बताते हुए कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों का हश्र हमेशा बुरा होता है, जिससे न केवल आरोपी का भविष्य तबाह होता है बल्कि पूरा परिवार भी टूट जाता है। वहीं गांव के बुजुर्गों ने भी जन चौपाल का समर्थन करते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे गांव की शांति और सुरक्षा के लिए अहम कदम बताया।

  • रात के अंधेरे में धान तस्करी का खेल बेनकाब : जशपुर पुलिस ने उड़ाई कोचियों का नींद, बॉर्डर पर अलर्ट मोड ! पुलिस ने तीन वाहनों से पकड़ा 238 क्विंटल धान, तस्करों में हड़कंप.

    रात के अंधेरे में धान तस्करी का खेल बेनकाब : जशपुर पुलिस ने उड़ाई कोचियों का नींद, बॉर्डर पर अलर्ट मोड ! पुलिस ने तीन वाहनों से पकड़ा 238 क्विंटल धान, तस्करों में हड़कंप.

    जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन पर निरंतर निगाह रखी हुई है व निरंतर धान कोचियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। पुलिस के द्वारा गत दिनों में सरहदी राज्यों से अनाधिकृत रूप से धान लाने वाले ट्रकों व पिक-अप से कुल 800 क्विंटल से अधिक अवैध धान को पकड़, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। इसी क्रम में दिनांक 04 दिसंबर 2025 को पुलिस को दो ट्रक व एक पिक-अप से कुल 520 बोरी में 238 क्विंटल अवैध धान को पकड़ने में सफलता मिली है।

    मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र से रात्री पेट्रोलिंग के दौरान बरटोली से एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक JH 07-L -4320 को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है, जिसमें की 200 बोरी धान लोड था। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम सुखदेव चौहान उम्र 35 वर्ष, निवासी जोरातराई, कुनकुरी का रहने वाला बताया व धान को बरटोली से कुनकुरी ले जाना बता रहा था। पुलिस के द्वारा जब उससे धान के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग की गई, तो उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका।

    इसी प्रकार थाना कुनकुरी पुलिस के द्वारा भी एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक CG 14-MR-6997 को पकड़ा गया है, जिसमें भी 250 बोरी में कुल 100 क्विंटल धान लोड था, ट्रक के ड्राइवर जमीर अंसारी उम्र 21 वर्ष, निवासी लोहरदगा के द्वारा उक्त ट्रक को जशपुर से लेकर आना बताया जा रहा है, परंतु पुलिस को संदेह है कि उसके द्वारा धान को झारखंड राज्य से लाया जा रहा था। पुलिस के द्वारा धान से संबंधित दस्तावेजों की मांग करने पर उसके द्वारा भी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। पुलिस ने उक्त दोनों ट्रकों से कुल 450 बोरी धान को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा है।

    चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत भी पुलिस ने उड़ीसा राज्य से ग्रामीण रास्ते से होकर छत्तीसगढ़ ला रहे एक पिक-अप वाहन क्रमांक CG 13-AF-1379 से भी 70 बोरी में कुल 38 क्विंटल धान को पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा है।

    इस प्रकार पुलिस के द्वारा दो ट्रक व एक पिक-अप वाहन से अनाधिकृत रूप से छत्तीसगढ़ में लाए जा रहे, 520 बोरी में कुल 238 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। जप्त धान की कीमत लगभग 5 लाख 1 हजार 4 सौ रुपए है।