ऑपरेशन आघात : गांजा तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही, दुलदुला क्षेत्र में 8.250 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंगुर केला का जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये। आरोपी अपने घर में गांजा छिपाकर बिक्री हेतु ग्राहक की कर रहा था तलाश, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। आरोपी राजकुमार दानी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा, थाना दुलदुला जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध थाना दुलदुला में अपराध क्रमांक 75/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट…
Read MoreCategory: अपराध
अपराध
घर में बाहर से लगा था ताला, अंदर टूट चुका था अलमारी का लॉकर! चोरी के सोने के चैन, चांदी के 12 बेलपत्र और 89,495 रुपये बरामद, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सोने का चैन, चांदी के बेलपत्र एवं नगदी रकम बरामद पुलिस की त्वरित कार्यवाही रायपुर : मध्य जोन थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में प्रार्थी डॉ. स्नेहिल दीवान द्वारा थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 18.11.2026 को परिवार सहित वाराणसी जाने के दौरान घर में ताला…
Read Moreहाथ में धारदार चाकू लेकर सरेराह लोगों को डरा रहा था बदमाश, सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस, हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाशों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार। हाथ में धारदार चाकू रखकर आने जाने वाले को कर रहा था भयभीत। बदमाश के कब्जे से धारदार चाकू किया गया बरामद। बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर। बिलासपुर : आज दिनांक 20.11.2026 को सूचना मिला कुदुदण्ड माता चौरा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहरात हुये आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा कुदुदण्ड…
Read Moreमहिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष पर 4.14 लाख रुपये के गबन का आरोप, 12 महिलाओं की जमा पूंजी का हिसाब मांगने पर खुला मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला स्व-सहायता समूह की 4,14,800 रुपये की राशि का गबन करने के आरोप में समूह अध्यक्ष गिरफ्तार, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ग्राम नागपुरा के सपूरा माता सहायता समूह की 12 महिला सदस्यों द्वारा समूह की राशि के गबन के संबंध में थाना पुलगांव में शिकायत दर्ज कराई गई थी। समूह की सदस्य महिलाओं की नियमित बचत एवं बैंक खाते में प्राप्त शासकीय सहायता राशि मिलाकर कुल 4,14,800 रुपये की राशि का हिसाब नहीं मिलने का मामला सामने आया। समूह की अध्यक्ष द्वारा…
Read Moreजमीन बेचने के नाम पर ऐंठे 20.95 लाख रुपये, फिर चुपचाप किसी और के नाम कर दी पूरी जमीन! आखिर कैसे रची गई धोखाधड़ी की साजिश, रानीतराई पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख 95 हजार रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को जमीन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए थाना रानीतराई क्षेत्र के ग्राम बीजाभाठा में जमीन बिक्री का सौदा कर प्रार्थी से कुल 20,95,000 रुपये प्राप्त किए गए थे। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपियों द्वारा संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई तथा प्रार्थी की रकम वापस करने में लगातार टालमटोल की गई। प्रकरण में मुख्य आरोपी के साथ जमीन बिक्री की प्रक्रिया निष्पादित कराने में सहयोग करने वाले दूसरे…
Read Moreगांजा कारोबार का नेटवर्क खंगालने में जुटी दुर्ग पुलिस, मुख्य आरोपी से पूछताछ में खुला था एक और नाम! छह दिन की तलाश के बाद महासमुंद से फरार सह-आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में भेजा गया रिमांड पर
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार सह-आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की टीम ने 06 दिनों की लगातार पतासाजी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर की कार्रवाई थाना पुलगांव, चौकी अंजोरा में अपराध क्रमांक 1012/2026, धारा 25(ख) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार का प्रकरण दर्ज है। प्रकरण में लगभग 2.5 किलोग्राम गांजा के अवैध कारोबार के संबंध में विवेचना के दौरान किशन यादव की संलिप्तता सामने आई थी। प्रकरण में संलिप्तता की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस टीम द्वारा फरार…
Read Moreतीन साल तक मालिक का भरोसा जीतता रहा ड्राइवर, फिर शादी में जाने का बहाना बनाकर स्कॉर्पियो लेकर हुआ फरार! 2.50 लाख की भी लगाई चपत, तीन साल बाद गुजरात के सूरत से पुलिस ने दबोचा
ड्राइवर द्वारा धोखाधड़ी कर स्कॉर्पियो वाहन एवं 2.50 लाख रुपये हड़पने का मामला, खुर्सीपार पुलिस ने गुजरात के सूरत से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा आरोपी पिछले लगभग 03 वर्षों से प्रार्थी के यहां ड्राइवर के रूप में कार्यरत था तथा शादी कार्यक्रम में जाने के बहाने स्कॉर्पियो वाहन लेकर फरार हो गया था। आरोपी ने वाहन के रखरखाव एवं तकनीकी सुधार के नाम पर प्रार्थी से नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 2,50,000 रुपये छलपूर्वक प्राप्त कर हड़प लिए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना…
Read Moreखंडहर के पास बरगद के पेड़ तले चल रहा था गांजे की बिक्री का खेल! ग्राहक तलाशते 34 वर्षीय आरोपी को कुम्हारी पुलिस ने दबोचा, ₹1.01 लाख का माल जब्त; पुराने नशा तस्करी केस में भी थी तलाश
अवैध गांजा बिक्री करने वाले पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, एक आरोपी गिरफ्तार, 1.516 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की रकम सहित कुल ₹1,01,340 की संपत्ति जप्त, पूर्व के एक NDPS प्रकरण में आरोपी फरार था थाना कुम्हारी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर डीएमसी खंडहर, बरगद पेड़ के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 1.516 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹75,000 है, जप्त किया गया। गांजा बिक्री की रकम ₹26,340 जप्त की गई। कुल जप्त संपत्ति की कीमत ₹1,01,340…
Read Moreरात के अंधेरे में पांच ट्रकों की डीजल टंकियां तोड़कर उड़ाया 300 लीटर ईंधन! चोरी का डीजल खरीदने में ढाबा संचालक भी निकला शामिल, पूंजीपथरा पुलिस ने जाइलो कार समेत दो आरोपियों को दबोचा
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार मेन रोड़ पर खड़ी पांच ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोप, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त जाइलो कार और 80 लीटर डीजल जब्त चोरी का डीजल खरीदने वाले पूजा ढाबा संचालक पर भी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए रिमांड पर रायगढ़ : पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का डीजल खरीदने वाले ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर डीजल चोरी के मामले का खुलासा किया…
Read Moreशादी का भरोसा देकर लंबे समय तक करता रहा महिला का शारीरिक शोषण, फिर शादी से मुकरकर दी धमकी! शिकायत के बाद फरार आरोपी को महिला पुलिस ने गांव में दबिश देकर दबोचा
शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की टीम ने जूटमिल क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दी दबिश देकर फरार आरोपी को पकड़ा आरोपित पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी से मुकरने, धमकी देने का आरोप, आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में भेजा गया रिमांड पर रायगढ़ : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया…
Read More