बालवाडी के छोटे बच्चों के निरंतर सीखने की क्षमता विकास हेतु बी.ई.ओ. ने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी नगरी विकासखण्ड के वंनाचल क्षेत्रों में स्थित शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था में सुद्रढ़ता लाने तथा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने हेतु दिनांक 21 जुलाई 2022 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बालबाड़ी केंद्र प्राथमिक शाला सरईटोला “ब” एवं संकुल केंद्र गुहाननाला के शालाओं का निरीक्षण किया । बीईओ श्री सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला सरईटोला “ब”, शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल गुहाननाला का आकस्मिक निरीक्षण कर…
Read MoreCategory: शिक्षा
शिक्षा
प्रोक्सी या एवजी शिक्षकों के विरूद्ध तत्काल एक्शन के निर्देश, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश
सभी शासकीय शिक्षकों की विवरण सहित फोटो शाला परिसर की बाहरी दीवार में होगी प्रदर्शित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सुदूर अंचलों में स्थित शालाओं में निरीक्षण के दौरान प्रोक्सी मतलब अपने स्थान पर एवजी शिक्षकों के कार्यरत होने की जानकारी प्राप्त होने पर स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री नरेन्द्र दुग्गा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत करने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही प्रोक्सी अथवा एवजी शिक्षकों की जानकारी प्राप्त होने पर संकुल समन्वयकों के माध्यम…
Read Moreप्रत्येक माह के प्रथम, द्वितीय, तृतीय शनिवार को सभी स्कूलों में दूसरे कालखण्ड में होगा साप्ताहिक मूल्यांकन, आज जिले के सभी स्कूलों में बच्चों की ली गई परीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार आज जिले के सभी शासकीय हाई स्कूलों में कक्षा 10 वी का साप्ताहिक परीक्षा आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री भुरे ने परीक्षा सत्र 2022 में शासकीय स्कूलों के कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम आशानुरूप नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए थे।उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में बेहतर परिणाम लाने के लिए विद्यार्थियों का मूल्यांकन जरूरी होने की बात कही थी।नियमित मूल्यांकन होने से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा। स्कूल शिक्षा…
Read Moreसफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता इसके लिए कड़ी परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है, सफलता के शिखर पर हमेशा ही स्थान रिक्त होता है और इस शिखर पर पहुँचने का एकमात्र उपाय है मेहनत : यू. डी. मिंज
संसदीय सचिव यु.डी.मिंज ने बच्चों को सफलता का मंत्र दिया कहा परीक्षा की चिंता न कर, करें कड़ी मेहनत सफलता खुद आपके कदमों में होगी संसदीय सचिव यु.डी.मिंज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी के शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यु.डी.मिंज की उपस्थिति मे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया! ज्ञात हो कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्वकांक्षी योजना है. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी में शाला प्रवेश उत्सव मे…
Read Moreस्कूल प्राचार्य की दो और व्याख्याता की एक वेतन वृद्धि रोकी गई, विलंब से स्कूल पहुंचने वाले 10 कर्मियों का वेतन काटने का आदेश
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. भारतीदासन ने शिक्षा का स्तर परखने विद्यार्थियों की क्लास ली पढ़या गणित और विज्ञान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लेने आकस्मिक रूप से मंदिर हसौद हायर सेकेण्डरी स्कूल पहुंचे शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता एवं प्रबंधन की खामियों के चलते गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने शाला संचालन की अव्यवस्था के लिए शाला प्राचार्य की दो वेतन वृद्धि तथा व्याख्याता की एक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के…
Read Moreस्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग 18 जुलाई से 30 जुलाई तक, राज्य स्तरीय अधिकारियों को जिला आबंटित
संभागीय, जिला और विकासखण्ड स्तर के अधिकारी 10-10 स्कूलों का करेंगे आकस्मिक निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के सभी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग 18 जुलाई से 30 जुलाई तक की जाएगी। स्कूलों शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिला आबंटित कर शैक्षणिक संस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नये शिक्षा सत्र में विशेष तौर पर स्कूलों में शिक्षक और प्रधान पाठकों की अनुपस्थिति या विलंब से उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, प्रार्थना का क्रियान्वयन, निर्धारित शैक्षणिक कैलेण्डर अनुसार शिक्षकों द्वारा कराए जा…
Read Moreबच्चों और पालकों को स्कूल से जोड़ने और पढ़ने-पढ़ाने का बेहतर माहौल तैयार करने सभी स्कूलों में शुरू होगा पालक जागरूकता अभियान : अभियान के क्रियान्वयन के लिए गठित होंगे कोर ग्रुप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए नवाचार एवं विविधि गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में पालक जागरूकता अभियान सभी स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पालकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पठन-पाठन के स्तर को बेहतर बनाना है। सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में पालक जागरूकता अभियान का पालन सुनिश्चित करने और इस अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की…
Read Moreकलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड-वर्क करवाएं – कलेक्टर चंदन कुमार
छात्रा के तत्परता से जवाब पर खुश होकर कलेक्टर ने पुरस्कार स्वरूप उसे दिया अपना कलम कुदालगांव स्कूल निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षकों को अनुपस्थित पाए जाने पर सम्बंधितों के खिलाफ कार्यवाही करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क अधिक से अधिक करवाएं। साथ ही अंग्रेजी की पढ़ाई करवाते समय शिक्षक अलग-अलग शब्दों की जानकारी देने साथ ही उसके भावार्थ को भी समझाएं, जिससे बच्चों में अंग्रेजी की समझ विकसित हो। उक्त निर्देश कलेक्टर ने…
Read Moreस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की छात्रा मर्यादा जैन को मिली आई.बी.सी. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर की छात्रा कु. मर्यादा जैन को जिले में कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में बालिका वर्ग में सर्वाेच्च अंक प्राप्त पर स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कु. मर्यादा जैन को जिले में बालिका वर्ग में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन करें।…
Read Moreछत्तीसगढ़ भाषा सर्वेक्षण एवं बहुभाषा शिक्षा योजना विमर्श पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला : भाषा सर्वे के परिणामों के आधार पर तैयार हो ठोस कार्ययोजना – मंत्री डॉ.टेकाम
शिक्षकों को ऑन डिमांड दिया जाए भाषायी प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने और बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सर्वे के परिणामों के आधार पर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करें। शिक्षकों को भी भाषायी शिक्षा शिक्षण के लिए आवश्यकता अनुसार ऑन डिमांड प्रशिक्षण दिया जाए। मंत्री डॉ.टेकाम आज यहां नवीन विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ भाषा सर्वेक्षण एवं…
Read More