जशपुर में होगा दिव्य दीक्षा समारोह, महाराज नरेंद्राचार्य जी के सान्निध्य में नई ऊर्जा का होगा संचार. रक्तदान और सेवा का विश्व रिकॉर्ड, अब जशपुर में होगा आध्यात्मिक संगम. जशपुर : जशपुर में आध्यात्मिक और सामाजिक ऊर्जा का अद्भुत संगम होने जा रहा है। जगद्गुरु श्रीमद रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी महाराज के आगमन के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भक्तों को दिव्य प्रवचन, दर्शन, समस्या समाधान और दीक्षा समारोह का अनुभव मिलेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी और जन-सहयोग सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सच्चिदानंद उपासने की…
Read MoreCategory: होम
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल : 93% से अधिक नामांकन और 84% स्वीकृति दर के साथ छत्तीसगढ़ ने पीएमएमवीवाई में किया ऐतिहासिक प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और मंत्री ने दी बधाई
बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई रायपुर : महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के क्रियान्वयन की फरवरी 2026 की स्टेट-वाइज राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। राज्य ने अन्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। जारी रैंकिंग के अनुसार छत्तीसगढ़…
Read Moreजशपुर: एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों का फरवरी 2026 तक का वेतन कोषालय में प्रस्तुत, 5% वेतन वृद्धि सहित जल्द होने वाला भुगतान
जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों को 02 मार्च से नहीं दिया गया मानदेय‘‘ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि सॉप्टवेयर में परिवर्तन होने के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 की राशि राज्य स्तर से ही नियमित रूप से उपलब्ध नहीं होने के कारण नवम्बर 2025 से वेतन भुगतान में विलम्ब हुआ है किन्तु माह फरवरी 2026 का तक का वेतन कोषालय में प्रस्तुत किया जा चुका है, जिसमें 5 प्रतिशत इन्क्रीमेन्ट भी सामिल है, एक-दो…
Read Moreसरकारी जांच में सामने आया राहत भरा तथ्य: बेलपहाड़ पर अब नहीं हो रहा अवैध मुरूम खनन, पिछले मकान निर्माण से पहले की स्थिति
जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘बेलपहाड़ पर पेड़ कटाई और बेखौफ खनन जारी सरकारी जमीन पर मकान बनाकर बस रहे बाहरी” के संबंध में सहायक खनि अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज मिट्टी व मुरूम के उत्खनन की जांच ग्राम तेतरटोली, ग्राम पंचायत जुरगुम में किया गया। जांच में सरपंच एवं ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि तेतरटोली में पहाड़ी के कुछ हिस्से को काटकर 03 वर्ष पहले कुछ लोगों द्वारा मकान बनाया गया है। पहाड़ी से मुरूम खनन वर्तमान में नही हो रहा है। जांच के…
Read Moreसेम्हर कछार की महिलाएं बिहान योजना से बनी आत्मनिर्भर: पारंपरिक हस्तशिल्प से कमा रहीं अपनी पहचान और सम्मान
स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान योजना के तहत जशपुर जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल गढ़ रही हैं। कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेम्हर कछार की हरियाली स्वसहायता समूह की 11 महिलाओं ने छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत किया है। समूह की सदस्य श्रीमती बालमुनि भगत ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें…
Read Moreनशे के धंधे पर पुलिस का शिकंजा, गांजा तस्करी केस में फरार आरोपी की तलाश खत्म, महीनों से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुलिस ने आखिरकार किया गिरफ्तार.
एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपी को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार. सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को चौकी बसदेई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, लेकिन पुलिस टीम की सतत पतासाजी और त्वरित कार्रवाई के चलते उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मीडिया विभाग से संवाद, विकास योजनाओं के प्रचार और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान की आवाज बुलंद करने का किया आग्रह
प्रदेश के विकास और नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक दौर में पहुंचे अभियान की आवाज बुलंद करने का किया आग्रह मीडिया विभाग ने ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का अभिनंदन किया। रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित कक्ष में भाजपा मीडिया विभाग के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति, जनहितकारी योजनाओं और विशेष रूप से राज्य की सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। श्री साय ने अपने प्रबोधन में मीडिया विभाग की भूमिका को रेखांकित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट 2026-27 विशेषांक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट पर आधारित विशेषांक का विमोचन किया रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट 2026-27 पर आधारित विशेषांक का नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में विमोचन किया। इस विशेषांक में केंद्रीय बजट के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास को भी विस्तृत रूप से समाहित किया गया है, जो प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश…
Read Moreसम्मान और जोश का संगम : सूरजपुर पुलिस में महिला दिवस पर महिला कर्मियों ने दिखाया दमखम, महिला दिवस पर पुलिस लाइन में दिखा महिला शक्ति का दम, खेल प्रतियोगिताओं में जमकर मचा उत्साह, स्मृति-चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर हुआ सम्मान.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित, स्मृति–चिन्ह व प्रशस्ति–पत्र देकर की उनके कार्यो की सराहना. खेलकूद प्रतियोगिता में महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने दिखाया दमखम. सूरजपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूरजपुर पुलिस ने महिला शक्ति को सम्मान देने का अनूठा संदेश दिया। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन और विभिन्न थाना-चौकियों में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने…
Read Moreछत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फैसला, 25 लाख किसानों से धान खरीदी और 72 घंटे में भुगतान व्यवस्था के साथ 6216 करोड़ का बजट मंजूर
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित किसानों और गरीबों की खाद्य सुरक्षा पर सरकार का जोर धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री 73 लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त चावल, चना-गुड़ और नमक योजनाओं पर जोर किसानों को 33 हजार करोड़ का भुगतान, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का विस्तार नई राशन दुकानों और भंडारण क्षमता बढ़ाने पर सरकार का बड़ा कदम रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण…
Read More