Category: होम

  • JSPL रेल अंडरब्रिज 20 दिनों के लिए बंद: रायगढ़–किरोड़ीमलनगर मार्ग पर बड़ा असर, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें

    JSPL रेल अंडरब्रिज 20 दिनों के लिए बंद: रायगढ़–किरोड़ीमलनगर मार्ग पर बड़ा असर, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें

    रेलवे अंडरब्रिज में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल

    रोड सरफेसिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य हेतु JSPL रेल अंडरब्रिज (LHS – 290) बंद रहेगी

    बिलासपुर : मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत रेल अंडरब्रिज में लोगों को बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है | इसी क्रम में रायगढ़–किरोड़ीमलनगर सेक्शनों के मध्य किमी 590/04-590/18 में स्थित JSPL रेल अंडरब्रिज (LHS-290) को दिनांक 15 मई (शुक्रवार) से 03 जून 2026 (बुधवार) तक पूर्णतः बंद कर रोड सरफेसिंग सहित एवं अन्य आवश्यक कार्य करने का निर्णय लिया गया है ।

     इसके फलस्वरूप यह रोड अंडरब्रिज दिनांक 15 मई (शुक्रवार) से 03 जून 2026 (बुधवार) तक सड़क आवागमन हेतु पूर्णतः बंद रहेगी।

     इस अवधि में सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में अप साइड में कलमी एवं डाउन साइड में जेएसपीएल प्लांट रोड का उपयोग किया जा सकता है।

     सड़क यातायात बंद होने के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

  • भीड़ से राहत की बड़ी पहल: विशाखापट्नम–नई दिल्ली के बीच 1-1 फेरे की समर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

    भीड़ से राहत की बड़ी पहल: विशाखापट्नम–नई दिल्ली के बीच 1-1 फेरे की समर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

    विशाखापट्नम-नई दिल्ली-विशाखापट्नम के मध्य 01-01 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    ग्रीष्मकालीन मौसम में यात्रियों के सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल

     बिलासपुर : ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विशाखापट्नम-नई दिल्ली-विशाखापट्नम के मध्य 01-01 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

     गाड़ी संख्या 08517 विशाखापट्नम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन विशाखापट्नम से दिनांक 22 मई 2026 शुक्रवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08518 नई दिल्ली-विशाखापट्नम साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दिनाँक 25 मई 2026 सोमवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में दिया गया है |

    👉 गाड़ी संख्या 08517 विशाखापट्नम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन, विशाखापट्नम से दिनांक 22 मई 2026 शुक्रवार को 03.30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के ठहराव वाले मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये बिलासपुर आगमन 19.20 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, अनूपपुर आगमन 21.15 बजे, प्रस्थान 21.20 बजे, शहडोल आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.07 बजे तथा दूसरे दिन 22.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

    👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08518 नई दिल्ली-विशाखापटनम समर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दिनाँक 25 मई 2026 सोमवार को 01.45 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के ठहराव वाले मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये शहडोल आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.52 बजे, अनूपपुर आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, बिलासपुर आगमन 22.35 बजे, प्रस्थान 22.50 बजे तथा दूसरे दिन 16.00 बजे विशाखापट्नम पहुंचेगी ।

     गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव –

     रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में विजयनगरम, रायगड़ा, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटिलागढ़, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा रोड, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, प्रयागराज, गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी |

     कोच संरचना

     इस स्पेशल समर ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 02 जनरल, 18 स्लीपर सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी |

     यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त विशेष ट्रेन की विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

  • रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट! बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन कार्य से चांपा सेक्शन ठप, लंबी दूरी की ट्रेनों पर भारी असर

    रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट! बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन कार्य से चांपा सेक्शन ठप, लंबी दूरी की ट्रेनों पर भारी असर

    बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जायेगा

    चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन मे ऑटो सिग्नलिंग का कार्य एवं चौथी रेलवे लाइन का कार्य किया जायेगा

    बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेलवे लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी

    इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

    बिलासपुर : अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है । इसी प्रकार बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है यह व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर एवं दक्षिण भारत से जोड़ती है । परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इससे आधारभूत संरचना में तथा यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में वृद्धि होगी ।

     इसी क्रम में बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है । जिसमे अब तक 180 किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है । इसके अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन में चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ।

     चांपा स्टेशन में चौथी रेललाइन में जोड़ने का यहा कार्य दिनांक 07 जून से 19 जून, 2026 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा । रेल यात्रियो को कम से कम असुविधा हो इसलिए ये कार्य किए जा रहे है । रेल विकास से संबधित इस कार्य के लिए इन ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा एवं इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।

     इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः

     प्रभावित होने पैसेंजर गाडियां:-

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

          दिनांक 07 से 18 जून 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक गेवरारोड से चलने वाली 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

          दिनांक 07 से 18 जून 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

          दिनांक 07 से 18 जून 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक बिलासपुर व गेवरारोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

     प्रभावित होने वाली एक्सप्रेस गाडियां :-

          दिनांक 07 से 18 जून 2026 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से चलने वाली 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

          दिनांक 12 से 16 जून 2026 तक दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

          दिनांक 10 से 14 जून 2026 तक आरा से चलने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

          दिनांक 11 से 15 जून 2026 तक अहमदाबाद व हावड़ा से चलने वाली 12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 जून 2026 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 14 जून 2026 को सीएसएमटी से चलने वाली 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 व 15 जून 2026 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 14 व 17 जून 2026 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 10 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 13 जून 2026 को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 10 व 11 जून 2026 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 व 13 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 14 जून 2026 को ओखा से चलने वाली 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 16 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 13 जून 2026 को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 16 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 13 जून 2026 को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 14 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 10 जून 2026 को गया से चलने वाली 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 जून 2026 को वास्कोडिगमा से चलने वाली 17321 वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 15 जून 2026 को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 11 जून 2026 को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 14 जून 2026 को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 09 व 13 जून 2026 को चर्लपल्ली से चलने वाली 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 व 16 जून 2026 को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 14 जून 2026 को श्रीगंगानगर से चलने वाली 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 17 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 13 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 16 जून 2026 को भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 10 जून 2026 को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 11 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 10 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 11 जून 2026 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 जून 2026 को पोरबंदर से चलने वाली 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 14 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 09 जून 2026 को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 11 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 11 जून 2026 को बलसाड से चलने वाली 22909 बलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 14 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 22910 पुरी-बलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 09 जून 2026 को पुरी से चलने वाली 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 11 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 13 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 15 जून 2026 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 जून 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 13 जून 2026 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 13 जून 2026 को मालदाटाउन से चलने वाली 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 15 जून 2026 को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 15 जून 2026 को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 17 जून 2026 को सांतरागाछी से चलने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 व 13 जून 2026 को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 14 व 15 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 व 13 जून 2026 को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 13 व 14 जून 2026 को अमृतसर से चलने वाली 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 09 व 12 जून 2026 को यशवंतपुर से चलने वाली 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 11 व 14 जून 2026 को कोरबा से चलने वाली 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 11 व 15 जून 2026 को तिरुअनंतपुरम नॉर्थ से चलने वाली 22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 13 व 17 जून 2026 को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 10 व 11 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 12 व 13 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

          दिनांक 11 से 15 जून 2026 तक पुरी व योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

    परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-

          दिनांक 11 व 13 जून 2026 को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।

          दिनांक 13 व 15 जून 2026 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।

          दिनांक 11 व 13 जून 2026 को सीएसएमटी से चलने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।

          दिनांक 12 व 15 जून 2026 को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।

          दिनांक 12 व 13 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।

          दिनांक 14 व 15 जून 2026 को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।

          दिनांक 11 व 15 जून 2026 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।

          दिनांक 13 व 17 जून 2026 को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।

    बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी :-

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक 68861/ 68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त तथा प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

          दिनांक 07 से 18 जून 2026 तक विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी ।

          दिनांक 08 से 19 जून 2026 तक कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

          दिनांक 10 व 13 जून 2026 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी ।

          दिनांक 12 व 15 जून 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

    विलंब से रवाना होने वाली गाडियां:-

          दिनांक 11 से 15 जून 2026 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी।

          दिनांक 11 से 15 जून 2026 तक सीएसएमटी से चलने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट घंटे देरी से रवाना होगी।

          दिनांक 12 से 16 जून 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी।

          दिनांक 12 से 16 जून 2026 तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249 व 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

          दिनांक 12 से 16 जून 2026 तक कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

    नोट – दिनाँक 08 से 19 जून 2026 तक 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर बनकर चलेगी।

  • सरगुजा पुलिस की अनूठी पहल : युवाओं को मिला जनसेवा का अवसर, 18 अभ्यर्थी बने सामुदायिक पुलिसिंग का हिस्सा, पुलिस मितान के साथ मिलकर चलाएंगे जागरूकता अभियान.

    सरगुजा पुलिस की अनूठी पहल : युवाओं को मिला जनसेवा का अवसर, 18 अभ्यर्थी बने सामुदायिक पुलिसिंग का हिस्सा, पुलिस मितान के साथ मिलकर चलाएंगे जागरूकता अभियान.

    सरगुजा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से युवाओं एवं जागरूक नागरिकों के लिए विशेष चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं साक्षात्कार आयोजित कर 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

    साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की संवाद क्षमता, सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता एवं जनहित कार्यों के प्रति रुचि का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में प्रथम स्थान पर भार्गवी द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर आस्था गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर डिंपल चौधरी रहीं। अन्य सभी चयनित अभ्यर्थियों ने भी साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा समाज के प्रति सकारात्मक सोच एवं सेवा भावना प्रदर्शित की।

    चयनित स्वयंसेवक भविष्य में सरगुजा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान एवं अन्य सामाजिक जनहित कार्यक्रमों में नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। इनका उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा समाज में जागरूकता को बढ़ावा देना रहेगा।

    सरगुजा पुलिस वर्ष 2022 से ही सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। वर्ष 2022 में चयनित पुलिस मितान एवं साइबर वॉलंटियर्स द्वारा पूरे अंबिकापुर क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाती रही हैं। स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों, नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में देखने को मिला है।

  • यात्रियों के लिए अलर्ट: पुरी स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते एलटीटी, इंदौर, गांधीधाम सहित कई ट्रेनों के रूट और टर्मिनल में बदलाव

    यात्रियों के लिए अलर्ट: पुरी स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते एलटीटी, इंदौर, गांधीधाम सहित कई ट्रेनों के रूट और टर्मिनल में बदलाव

    खोरधा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

    बिलासपुर : ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन कार्य का कार्य किया जा रहा है | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा | इस दौरान निम्न गाड़ियां पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त/प्रारम्भ होगी।

     विवरण इस प्रकार है –

    दिनाँक 17 व 24 मई 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा दिनाँक 19 व 26 मई 2026 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12146 पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।

    दिनाँक 15, 22 व 29 मई 2026 को गांधीधाम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा दिनाँक 18 व 25 मई 2026 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।

    दिनाँक 20 व 27 मई 2026 को गांधीधाम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा दिनाँक 23 व 30 मई 2026 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।

    दिनाँक 17 व 24 मई 2026 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा दिनाँक 21 व 28 मई 2026 को वलसाड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होगी ।

    दिनाँक 19 व 26 मई 2026 को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस हमसफर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा दिनाँक 21 व 28 मई 2026 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।

    दिनाँक 17 व 24 मई 2026 को श्री गंगानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20471 श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा दिनाँक 20 व 27 मई 2026 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी ।

    यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    रायपुर : राज्य में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।

    बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के सभी प्रभागों एवं शाखाओं की बारी-बारी से गहन समीक्षा की। इस दौरान अस्पतालों के बुनियादी ढांचे, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति का विस्तार से आकलन किया गया। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी लक्ष्यों के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आमजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार निरंतर प्रयासरत है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ, प्रभावी और जनहितकारी बनें, जिससे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

  • बेहतर स्वास्थ्य के लिए छत्तीसगढ़ में बड़ा निर्णय: सिकल सेल मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

    बेहतर स्वास्थ्य के लिए छत्तीसगढ़ में बड़ा निर्णय: सिकल सेल मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

    85 करोड़ रुपए की मंजूरी — सिकल सेल संस्थान बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘: श्याम बिहारी जायसवाल

    रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में दशकों से पीड़ा झेल रहे सिकल सेल मरीजों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने। एक आदेश के  तहत सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़ को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करने हेतु रु. 8 हजार 509 लाख रुपए यानी लगभग 85 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। वित्त विभाग ने भी इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।

    सिकल सेल एक गंभीर अनुवांशिक रक्त विकार है जिसमें लाल रक्त कणिकाएं असामान्य आकार की हो जाती हैं, जिससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    इस स्वीकृति के तहत संस्थान में उच्च स्तरीय आधुनिक लैब का निर्माण किया जाएगा, जिससे मरीजों को त्वरित और सटीक जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। समय पर निदान होने से मरीजों का इलाज जल्दी शुरू हो सकेगा, जो सिकल सेल जैसी बीमारी में जीवन और मृत्यु का फर्क साबित हो सकता है। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, ब्लड ट्रांसफ्यूजन सुविधा और जेनेटिक काउंसलिंग जैसी सेवाएं भी एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी।

    स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि यह संस्थान न केवल इलाज बल्कि रोकथाम और जागरूकता की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग से लेकर वाहक दंपतियों की काउंसलिंग तक, यह केंद्र छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन अभियान को नई गति देगा।

  • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार द्वारा प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं और ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी एवं संग्रहण से बचने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें। केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें तथा किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आपकी सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था निरंतर सुचारू बनी रहेगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और संयम, सहयोग तथा सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

  • ‘शून्य त्रुटि’ के लक्ष्य पर धमतरी मॉडल को मिली राष्ट्रीय सराहना : रिकॉर्ड ऑफ राइट्स के डिजिटल सत्यापन से बदल रहा भूमि प्रबंधन, नागरिक सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार

    ‘शून्य त्रुटि’ के लक्ष्य पर धमतरी मॉडल को मिली राष्ट्रीय सराहना : रिकॉर्ड ऑफ राइट्स के डिजिटल सत्यापन से बदल रहा भूमि प्रबंधन, नागरिक सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार

    नक्शा प्रोजेक्ट: धमतरी में डिजिटल क्रांति, केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश

    रायपुर : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (भूमि संसाधन विभाग) के सचिव श्री नरेंद्र भूषण ने आज धमतरी जिले का दौरा कर महत्वाकांक्षी ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया। नगर पालिक निगम धमतरी के आकाशगंगा कॉलोनी और गोकुलपुर पहुंचे सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन ‘शून्य त्रुटि’ (Zero Error) के साथ समय सीमा में पूरा किया जाए। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को सर्वे टीमों की संख्या तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए।

    ग्राउंड पर देखा ‘रिकॉर्ड ऑफ राइट्स’ का प्रदर्शन

     निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सचिव ने श्री डोमार सिंह साहू के मकान में चल रहे आरओआर (Record of Rights) निर्माण कार्य का प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखा। उन्होंने नक्शा पोर्टल की कार्यप्रणाली, प्लॉट सत्यापन और भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझा। सचिव ने सर्वे टीम से तकनीकी सवाल भी किए। जैसे:एक प्रविष्टि में कितना समय लगता है?दर्ज भूमि और वास्तविक कब्जे के अंतर को कैसे सुलझाया जा रहा है? शासकीय भूमि के संरक्षण के लिए क्या उपाय किए गए हैं?

    विवादों का अंत और पारदर्शिता का नया युग

     श्री नरेंद्र भूषण ने कहा कि शहरी भू-अभिलेखों का सटीक डिजिटलीकरण भविष्य में नागरिक सुविधाओं और पारदर्शिता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने ड्राफ्ट प्रकाशन, दावा-आपत्ति और निराकरण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए कहा कि “नागरिकों की सहभागिता ही इस योजना की सफलता की आधारशिला है।”

    धमतरी बना प्रदेश का रोल मॉडल

     संचालक भू-अभिलेख श्री विनित नंदनवार ने बताया कि छत्तीसगढ़ के तीन शहरों धमतरी, जगदलपुर और अंबिकापुर में यह पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। धमतरी इसमें अग्रणी है, जहाँ ग्राउंड ट्रूथिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और सर्वाधिक अधिकार अभिलेखों के ड्राफ्ट तैयार किए जा चुके हैं।

    डिजिटल डोर नंबरिंग (DDN) से जुड़ेंगी नागरिक सेवाएँ

     कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सचिव को बताया कि जिले में प्रोजेक्ट के साथ-साथ डिजिटल डोर नंबरिंग भी लागू की जा रही है। भविष्य में इसके माध्यम से ऑनलाइन टैक्स और यूटिलिटी बिल का भुगतान आसान होगा। नागरिक सेवाओं का एकीकृत डिजिटल प्रबंधन हो सकेगा और ‘स्मार्ट गवर्नेंस’ को बढ़ावा मिलेगा।

     नगर निगम आयुक्त एवं नोडल अधिकारी प्रिया गोयल ने वार्डवार जनसंख्या और सर्वे अमले की जानकारी दी। वहीं, स्टेट मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती ने पोर्टल की तकनीकी चुनौतियों और विधिक समाधानों पर प्रकाश डाला।

  • अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाजसेवा और सादगी की मिसाल थे राठौड़

    अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाजसेवा और सादगी की मिसाल थे राठौड़

    अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राठौड़ ने सार्वजनिक जीवन में सदैव समर्पण, सादगी और समाजहित की भावना के साथ कार्य किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री राठौड़ का जीवन जनसेवा, संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सरल, सौम्य और कर्मठ व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत था। उन्होंने कहा कि श्री राठौड़ के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और सेवाओं को सदैव स्मरण किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।