होटल व्हाइट रोज में जांच दौरान पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार और शांति भंग की आशंका पर संचालक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश. अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान जारी, अन्य होटलों में भी होगी कार्रवाई. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस ने जिले में होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में सुरक्षा व्यवस्था तथा अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान होटल व्हाइट रोज में सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर पुलिस ने…
Read MoreCategory: होम
‘माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता-2026’ का शानदार आगाज़: 70 से अधिक टीमों और 800 खिलाड़ियों के साथ नारायणपुर में खेलों के जरिए युवाओं को मिल रहा नई दिशा का मंच, पुलिस और जनता के बीच बढ़ रहा विश्वास
माड़ मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ 70 से अधिक टीमों ने कराया पंजीयन, 800 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा जिले के चारों जोनों में खेले गए उद्घाटन मुकाबले, पालकी, भिरागांव, कुतुल ‘ए’ एवं उमरगांव ने दर्ज की जीत नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा प्रदान करने, उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास एवं सहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज…
Read Moreनारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: संयुक्त सर्चिंग अभियान में 15 किलो प्रेशर कुकर IED, रॉकेट लॉन्चर और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
नारायणपुर पुलिस एवं 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई सर्चिंग अभियान के दौरान 15 किलोग्राम प्रेशर कुकर आईईडी सहित भारी मात्रा में देशी हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद नारायणपुर : नक्सलमुक्त घोषित क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संचालित संयुक्त अभियान के दौरान नारायणपुर पुलिस एवं 53वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की संयुक्त…
Read Moreसिद्धखोल जलप्रपात बना ग्रामीणों की समृद्धि का नया केंद्र: ईको-टूरिज्म मॉडल से स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार, प्लास्टिक मुक्त पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल
सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका बलौदाबाजार : जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति कुकरीकोना द्वारा यहां संचालित किए जा रहे ईको-टूरिज्म प्रबंधन ने न केवल वनों और पर्यावरण के संरक्षण की एक नई मिसाल पेश की है, बल्कि स्थानीय आदिवासी व ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका का एक सशक्त माध्यम भी बनकर उभरा है। स्थानीय समिति के युवाओं को मिल रहा रोजगार- कुकरीकोना…
Read Moreभोरमदेव शक्कर कारखाना से जुड़े 4,691 किसानों का वर्षों का इंतजार खत्म: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र, अंशधारी सदस्यता से बढ़ेगी किसानों की भागीदारी, आय और सहकारिता की ताकत
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों को वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र अंशधारी सदस्यता से किसानों की भागीदारी होगी और मजबूत : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भोरमदेव शक्कर कारखाना में 4 हजार 691 किसानों को मिला अंशधारी सदस्यता का अधिकार भोरमदेव शक्कर कारखाना से जुड़ी किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी रायपुर : भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना से जुड़े 4 हजार 691 गन्ना उत्पादक किसानों के लिए रविवार ऐतिहासिक दिन बन गया। वर्षों से अंशधारी सदस्य बनने की प्रतीक्षा कर रहे इन किसानों को नवीन अंशधारी सदस्य…
Read Moreउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल रंग लाई: सहसपुर लोहारा के विशेष राजस्व शिविर में 96 में से 85 मामलों का मौके पर हुआ समाधान, जुलाई-अगस्त में 4 और शिविरों से हजारों लोगों को मिलेगी राहत
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर सहसपुर लोहारा में लगा विशेष राजस्व शिविर, जुलाई और अगस्त में लगाए जाएंगे 4 और शिविर रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा तहसील में विशेष राजस्व समस्या निवारण शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ शनिवार को मंगल भवन, सहसपुर लोहारा में हुआ। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित पहले शिविर में राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के लिए आमजन से आवेदन प्राप्त कर उनका मौके पर समाधान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री…
Read Moreसंवेदनशील पहल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 30 जरूरतमंदों और सामाजिक संस्थाओं को ₹13.05 लाख की सहायता राशि सौंपी, शिक्षा, इलाज और सामाजिक कार्यों को मिला बड़ा सहारा
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 30 जरूरत मंद व्यक्तियों एवं संस्थाओं को 13 लाख 5 हजार रूपए की सहायता राशि के चेक का किया वितरण राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्पीकर हाऊस में 30 जरूरत मंद व्यक्तियों एवं संस्थाओं को 13 लाख 5 हजार रूपए की सहायता राशि केे चेक का वितरण किया। जिसके अंतर्गत वार्ड नंबर 5 मोतीपुर निवासी चंचल निर्मलकर को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए 25 हजार रूपए, वार्ड नंबर 32 तेलीपारा निवासी मोहम्मद शमिम बदगुजर को मुस्लिम सामुहिक…
Read More₹20.01 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी राजनांदगांव की तस्वीर: डॉ. रमन सिंह ने मंडी से ग्राम पंचायतों तक विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, किसानों से आधुनिक और विविधीकृत खेती अपनाने की अपील
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 20.01 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण – आदर्श कृषि उपज मंडी राजनांदगांव प्रदेश की प्रमुख मंडियों में से एक : विधानसभा अध्यक्ष – आदर्श कृषि उपज मंडी में किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध – विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा – फसल विविधीकरण को अपनाएं किसान राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आदर्श कृषि उपज मंडी प्रांगण राजनांदगांव में 20 करोड़ 1 लाख 67…
Read Moreसनातन संस्कृति के संरक्षण का सशक्त संदेश, श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा— आध्यात्मिक विरासत, नैतिक मूल्य और धार्मिक आस्था ही विकसित समाज की वास्तविक पहचान
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक विरासत हमारी सबसे बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा वाचन की जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया तथा श्रीमद्भागवत जी का विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ आरती-वंदन किया। मुख्यमंत्री…
Read Moreछत्तीसगढ़ में जनजातीय उत्थान का नया अध्याय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा— विकास, सम्मान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ आदिवासी समाज को मिल रही नई पहचान
छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन हॉल में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के…
Read More