छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित एक एडीईओ के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा रायपुर : आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने राज्य के विभिन्न जिलों में शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और नियंत्रण में लापरवाही के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। निलंबित अधिकारियों में बालोद जिले के गुरूर के श्री आशाराम शाक्य (आबकारी…
Read MoreCategory: होम
इंडिया रूरल कोलोक्वी 2026 में ग्रामीण विकास का नया विज़न: TRI–छत्तीसगढ़ सरकार की साझेदारी, ग्रीन इकोनॉमी, महिला नेतृत्व और मजबूत ग्राम शासन पर बना भविष्य का रोडमैप
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी छोटे किसान और स्वयं-सहायता समूहों की महिलाएँ ही ग्रामीण बदलाव की असली प्रेरक हैं”: इंडिया रूरल कोलोक्वी 2026 में राहुल भगत ग्रीन इकोनॉमिक ट्रांज़िशन (हरित आर्थिक बदलाव) पर एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें जलवायु-अनुकूल और समावेशी ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं के रास्ते बताए गए छठे संस्करण में ज़मीनी स्तर के नेतृत्व, मजबूत स्थानीय शासन और समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए सरकार, समुदाय और विकास क्षेत्र के नेताओं को एक…
Read Moreछत्तीसगढ़ को मिला पहला BEML निर्माण संयंत्र, मुंगेली बनेगा भारी मशीन निर्माण का नया केंद्र; 79.70 एकड़ भूमि स्वीकृत, हजारों रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार राज्य मंत्रिपरिषद से 79.70 एकड़ भूमि को मंजूरी रायपुर : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक मानचित्र पर मुंगेली जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद ने मुंगेली जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम चंद्रगढ़ी में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के प्रस्तावित हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट निर्माण संयंत्र की स्थापना हेतु 79.70 एकड़ शासकीय भूमि रियायती दर पर आबंटित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। प्रदेश का…
Read Moreभाजपा युवा मोर्चा कुनकुरी की पहली परिचयात्मक बैठक में संगठन विस्तार का शंखनाद, ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘एक बूथ-20 यूथ’ अभियान को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प
‘तिरंगा यात्रा‘ और ‘एक बूथ-20 यूथ‘ अभियान को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, युवाओं से संगठन की ताकत बनने की अपील कुनकुरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल कुनकुरी द्वारा नवीन मंडल गठन के पश्चात नगर के मंगल भवन में प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, युवा मोर्चा की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि…
Read Moreवृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान: राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने केक काटकर और फल वितरण कर समाजसेवा की मिसाल पेश की
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने सेवा के साथ मनाया जन्मदिन, वृद्धाश्रम में केक काटकर किया फल वितरण जशपुर : सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा फल वितरित कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और अपनत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम के…
Read Moreजशपुर: 2% महंगाई राहत और एरियर की मांग को लेकर गरमाया माहौल, पेंशनर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जशपुर : जिंदगी भर शासन और समाज की सेवा में अपना पसीना बहाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जब उनके हक के लिए संघर्ष करना पड़े, तो यह निराशाजनक स्थिति बन जाती है। केंद्र सरकार द्वारा अपने पेंशनरों को दिए जा चुके वित्तीय लाभ से छत्तीसगढ़ के लाखों पेंशनभोगी अभी भी वंचित हैं। इसी असंतोष और न्याय की आस के साथ बुधवार को जशपुर में पेंशनरों ने अपनी आवाज बुलंद की। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ (छत्तीसगढ़ प्रदेश) के प्रांतीय आह्वान पर आज जिला शाखा जशपुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान का किया शुभारंभ; वन महोत्सव-2026 के तहत 15 एकड़ में 2500 से अधिक पौधों का रोपण, प्रदेश में ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश में इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, पिछले दो वर्षों में 7 करोड़ से अधिक पौधों का हुआ रोपण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की ऐतिहासिक पहल: विश्व स्तनपान सप्ताह पर स्थापित होगा प्रदेश का पहला ‘मदर मिल्क बैंक’, 10 प्रेरणादायी माताओं को मिलेगा ‘माता यशोदा सम्मान’
विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक) ‘माता यशोदा सम्मान’ से सम्मानित होंगी 10 प्रेरणादायी माताएं रायपुर : विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एसएचएसआरसी) के सहयोग से 6 अगस्त 2026 को रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित जवाहरलाल नेहरू…
Read Moreजनसेवा में रचा नया कीर्तिमान: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा ने सेवा सेतु पोर्टल पर 13,912 आवेदनों का सफल निराकरण कर हासिल किया प्रदेश का शीर्ष स्थान, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं को आमजन तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पहुंचाने की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सेवा सेतु केंद्र में कार्यरत वीएलई (Village Level Entrepreneur) श्री निर्दोष लकड़ा ने वर्ष…
Read Moreडीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण, कैदियों के लिए कई नई सुविधाओं की दी स्वीकृति
रायपुर : जेल महानिदेशक (डीजी जेल) श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा आज बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कैदियों की समस्याएं सुनीं और जेल के सुदृढ़ीकरण तथा कैदियों के कल्याण हेतु विभिन्न आधुनिक सुविधाओं की स्वीकृति प्रदान की। डीजी जेल ने खुद ली अंग्रेजी की क्लास निरीक्षण के दौरान डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता ने एक अनोखी पहल करते हुए कैदियों की अंग्रेजी की क्लास ली और उन्हें पढ़ाई तथा भाषा सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके…
Read More