अभियान संवेदना : जम्मू में थी 16 वर्षीय नाबालिग, तलाश में पहुंची पुलिस, वापस लौटते ही आरोपी के घर पड़ा छापा, दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, बालिका बरामद और युवक गिरफ्तार.

बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार. अपहरण एवं दुष्कर्म के अपराध में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई. रायगढ़ : “अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस को गुम नाबालिग बालिका की तलाश में बड़ी सफलता मिली है। पुसौर थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय बालिका के जम्मू में होने की जानकारी पर पुलिस टीम वहां रवाना हुई, लेकिन इसी बीच उसके वापस सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में आने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।…

Read More

रात में कुएं से पंप चोरी कर ले गया आरोपी, सुबह पुलिस ने बिछाया जाल और 24 घंटे के भीतर आरोपी हुआ गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ माल, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 252/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज. टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, भेजा जेल. रायगढ़ : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में टूल्लू पंप चोरी के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कुएं से चोरी हुए करीब ₹4 हजार कीमत के टूल्लू पंप की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कटंगडीह में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में…

Read More

“ऑपरेशन अंकुश” में बड़ी कार्यवाही : खम्हार में दो जुआ फड़ों पर धरमजयगढ़ पुलिस की दबिश, छह जुआरी गिरफ्तार, ₹1.13 लाख की संपत्ति जप्त, की गयी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी.

जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई. रायगढ़ : रायगढ़ जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ धरमजयगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खम्हार में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी में छह जुआरी रंगेहाथ पकड़े गए। मौके से ₹8,590 नगद, तीन मोटरसाइकिल और ताश की पत्तियां बरामद हुईं। पुलिस ने कुल ₹1,13,590 की जप्ती कर आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच…

Read More

कुनकुरी में आज गूंजेगा तिरंगे का जयघोष! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर से रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे 1:30 बजे कुनकुरी पहुंचकर आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।आयोजित इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहभागिता को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी…

Read More

जशपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन : घर से 160 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, 24 हजार की शराब और बिक्री रकम 900/- रुपये जब्त, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

पण्ड्रापाठ पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, घर में हाथ भट्ठी से तैयार कर रखी 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त ₹24,000/- कीमत की अवैध शराब एवं ₹900/- बिक्री रकम बरामद, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई. मामला चौकी पण्ड्रापाठ, थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गायबुडा स्कूलपारा का, नाम आरोपी – मोहन रवि उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम गायबुड़ा चौकी पंडरापाठ जिला जशपुर छग. जशपुर : जशपुर जिले के पण्ड्रापाठ क्षेत्र में अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर…

Read More

जसवंत क्लॉडियस ने खोली खेल रणनीति की परतें: कम देशों की भागीदारी वाले मुकाबलों पर फोकस किया तो भारत की पदक तालिका बदल सकती है!

खेलकूद में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होने के लिए विश्लेषण जरूरी ऐसे इवेंट में ध्यान दें जिसमें कम होते हैं प्रतिभागी आलेख .. जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार, टीवी कमेंटेटर, रायपुर, छ.ग. रायपुर : राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 1934 से भाग लेना आरंभ किया और 1950, 1962, 1986 को छोड़कर 19 संस्करणों में भाग लिया है तथा अब तक कुल 216 स्वर्ण, 207 रजत 180 कांस्य पदक सहित कुल 603 पदक जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में आने के पश्चात खेलकूद को…

Read More

युवाओं के लिए बड़ी राहत! शिक्षक और पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखें टकराने पर CM साय का त्वरित एक्शन, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी SI मुख्य परीक्षा

युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा 02, 03 एवं 04 नवम्बर को होगी आयोजित मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – परीक्षा तिथियों के टकराव से कोई भी पात्र युवा अवसर से वंचित न रहे रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं के हित…

Read More

पत्थलगांव के रथ मेला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई :  दो जुआ फड़ों से 77,240/- रुपये नकद जब्त, खुड़खुड़िया खेलाने वाले सात आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

पत्थलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रथ मेला में खुड़खुड़िया पट्टी एवं गोटी से जुआ खेलाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार दो जुआ फड़ों से ₹77,240 नगद सहित जुआ सामग्री जप्त, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा रथ मेला का. छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर. पुलिस ने मौके से खुड़खुड़िया पट्टी, 06 नग प्लास्टिक की गोटी, बांस की टोकरी, प्लास्टिक की चटाई, लाल रंग का लगभग 03 लीटर क्षमता का पेट्रोमैक्स गैस लैंप, सहित जुआ खेलने एवं खेलाने में प्रयुक्त…

Read More

छत्तीसगढ़ में उद्योग-व्यापार के खुलेंगे नए रास्ते! राज्यपाल डेका बोले—आपसी सहयोग से बढ़ेगा कारोबार, पूर्वोत्तर और दिल्ली-NCR से मजबूत होंगे व्यापारिक रिश्ते

छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल श्री डेका रायपुर : पूर्वाेत्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड कम्युनिटी, दिल्ली-एनसीआर तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने आज समन्वयक श्री सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वाेत्तर तथा दिल्ली-एनसीआर के बीच व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां वनोपज, कृषि…

Read More

राजनांदगांव में बैडमिंटन का महाकुंभ शुरू, 25वीं स्टेट जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में प्रदेशभर के युवा शटलरों का जोरदार मुकाबला

राजनांदगांव में 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की किया शुभारंभ रायपुर : राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया। 9 से 13 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले…

Read More