Category: होम

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ बना जनआंदोलन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वृहद वृक्षारोपण और एटीएम ट्री वाहन ने बढ़ाई हरित क्रांति की रफ्तार

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ बना जनआंदोलन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वृहद वृक्षारोपण और एटीएम ट्री वाहन ने बढ़ाई हरित क्रांति की रफ्तार

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’’ अभियान को मिल रहा जन-जन का साथ

    प्रदेशभर में हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिल रही नई गति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वृहद वृक्षारोपण एवं एटीएम ट्री वाहन का शुभारंभ

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में वन महोत्सव के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवागांव (पेण्ड्रा) में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पौधे पहुंचाने के उद्देश्य से एटीएम ट्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति संरक्षण, जनसहभागिता और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

    कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए साइकिल स्टैंड निर्माण की घोषणा की। जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा पैकरा ने विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा ने कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रेरणादायी संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने बादाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा ने आंवला, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आम तथा वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद ने कदम का पौधा रोपित किया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों तथा नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा उपेंद्र बहादुर, पेंड्रा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री राकेश जालान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, सरपंच श्री नरेश पैकरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, एनसीसी, स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान संचालित कर रही है। ‘‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’’ अभियान इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है, जो हरित, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • PMEGP योजना ने बदली तुलेन्द्री ठाकुर की तकदीर, मिनी राईस मिल से बनीं सफल उद्यमी, खुद आत्मनिर्भर होकर 4 लोगों को भी दिया रोजगार

    PMEGP योजना ने बदली तुलेन्द्री ठाकुर की तकदीर, मिनी राईस मिल से बनीं सफल उद्यमी, खुद आत्मनिर्भर होकर 4 लोगों को भी दिया रोजगार

    आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को

    नारायणपुर में मिनी राईस मिल से 4 लोगों को मिला रोजगार

    रायपुर : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) देश के बेरोजगार युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का एक प्रमुख साधन बना है, जिसके तहत विनिर्माण क्षेत्र में 50 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र में 20 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है।

     मन में यदि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और शासकीय योजनाओं का सही मार्गदर्शन कैसे किसी साधारण महिला के जीवन को बदलकर उसे उद्यमी बना सकता है, इसकी जीवंत मिसाल पेश की है नारायणपुर जिले के ग्राम गुरिया की श्रीमती तुलेन्द्री ठाकुर ने। ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (PMEGP) का सहारा लेकर उन्होंने न केवल मिनी राईस मिल स्थापित की, बल्कि खुद को स्वावलंबी बनाते हुए अपने साथ-साथ चार अन्य स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा है।

    सीमित संसाधनों से स्वरोजगार का सफर

     नारायणपुर जिले के ग्राम गुरिया की तुलेन्द्री ठाकुर वर्षों से अपने पति श्री गजेन्द्र ठाकुर के साथ कृषि कार्यों में हाथ बंटाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। सीमित आय के कारण दो बच्चों की उच्च शिक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियाँ निभाना एक बड़ा संकट था। इस चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

     जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नारायणपुर के अधिकारियों की सलाह और मार्गदर्शन से उन्होंने PMEGP योजना के तहत आवेदन किया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (शाखा नारायणपुर) द्वारा उनकी 5 लाख रूपए की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें 50 हजार रुपए का स्वयं का अंशदान तथा 4.50 लाख रूपए का बैंक ऋण शामिल था।

    “मेसर्स ठाकुर मिनी राईस मिल” की स्थापना और आधुनिक सुविधाएँ

     वित्तीय सहायता मिलने के बाद तुलेन्द्री ने अपने गाँव में मेसर्स ठाकुर मिनी राईस मिल की शुरुआत की। इस इकाई में सोलर पॉलिशर और आधुनिक आटा चक्की लगाई गई है। आज यह मिल आसपास के दर्जनों गाँवों के किसानों के लिए धान कुटाई, चावल पॉलिशिंग और गेहूँ पिसाई का एक प्रमुख व भरोसेमंद केंद्र बन चुकी है।

    सफलता का बहुआयामी मॉडल

     राईस मिल के संचालन से क्षेत्र के 4 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला। धान प्रसंस्करण के दौरान निकलने वाले कोंडा को तेल निर्माण उद्योग हेतु और भूसे को ईंट निर्माण के लिए बेचा जाता है। इससे मिलने वाली अतिरिक्त आय से मिल के संचालन व्यय का कुशलतापूर्वक प्रबंधन हो जाता है। मिल संचालन से तुलेन्द्री को वर्तमान में प्रतिवर्ष लगभग 2.40 लाख रूपए का शुद्ध लाभ हो रहा है। वे बैंक ऋण की बड़ी राशि का नियमित भुगतान कर चुकी हैं तथा योजना के तहत 35 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान का लाभ भी प्राप्त कर रही हैं।

     शुरुआत में मशीनों के संचालन का अनुभव न होने के बावजूद तुलेन्द्री ने अपनी सीखने की ललक और दृढ़ इच्छाशक्ति से व्यवसाय में दक्षता हासिल की। अपनी इस सफलता का श्रेय वे छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा यूनियन बैंक को देती हैं। श्रीमती तुलेन्द्री ठाकुर कहती है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो और शासकीय योजनाओं का सही लाभ मिले, तो कोई भी महिला आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार कर सकती है।

  • बाघों को बचाने के लिए दौड़ेगा छत्तीसगढ़! अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बीजापुर में ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन, युवाओं से प्रकृति संरक्षण का बड़ा आह्वान

    बाघों को बचाने के लिए दौड़ेगा छत्तीसगढ़! अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बीजापुर में ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन, युवाओं से प्रकृति संरक्षण का बड़ा आह्वान

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन का आयोजन

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़ेंगे युवा और नागरिक

    रायपुर : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बाघों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों को बचाने के प्रति दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है l बाघ हमारे पर्यावरण और जंगल के संतुलन को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। lअवैध शिकार और वनों की कटाई के कारण बाघों की जान को खतरा है, जिसे रोकने के लिए यह दिन प्रेरित करता है।

    वन्यजीव, जैव विविधता एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना

     वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 29 जुलाई 2026 (अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस) के अवसर पर ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों में बाघ, वन्यजीव, जैव विविधता एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

     यह मैराथन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व और वहां की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगी।

    दो श्रेणियों में होगी मैराथन

     प्रतियोगिता 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। 10 किलोमीटर दौड़ में प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 4 हजार रुपए एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 4 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 3 हजार रुपए एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

    ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

     इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों से समय रहते अपना पंजीयन पूरा करने की अपील की गई है।

    सुबह 7 बजे होगी मैराथन की शुरुआत

     ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन 29 जुलाई को प्रातः 7 बजे इंदिरा स्टेडियम, बीजापुर से प्रारंभ होगी। प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर का वितरण सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा।

    प्रकृति संरक्षण के लिए बढ़ाएं एक कदम

     आयोजकों ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, वन्यजीव प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है कि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर ‘रन फॉर इंद्रावती’ से जुड़ें और बाघों, वन्यजीवों तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

  • खेल मैदान में पावर कंपनीज़ के खिलाड़ियों का धमाका : शतरंज और कैरम में छत्तीसगढ़ का जलवा, रायपुर सेंट्रल-कोरबा वेस्ट ने जीते खिताब, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखेगा दम, चैंपियन बनने के बाद तिरुपति राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट किया पक्का.

    खेल मैदान में पावर कंपनीज़ के खिलाड़ियों का धमाका : शतरंज और कैरम में छत्तीसगढ़ का जलवा, रायपुर सेंट्रल-कोरबा वेस्ट ने जीते खिताब, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखेगा दम, चैंपियन बनने के बाद तिरुपति राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट किया पक्का.

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ की अंतर-क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष टीम वर्ग में रायपुर सेंट्रल चैंपियन तथा दुर्ग रीजन उपविजेता रहा। महिला टीम वर्ग में कोरबा वेस्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रायपुर सेंट्रल उपविजेता रहा।

    22 से 24 जुलाई तक जगदलपुर में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता में भी विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला एकल वर्ग में रायपुर (सेंट्रल) की कंचन महेश ठाकुर विजेता तथा नमिता जैन उपविजेता रहीं। महिला युगल वर्ग में भी दोनों की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दुर्ग की शकुंतला कारक एवं अनीता रोही की जोड़ी उपविजेता रही। पुरुष एकल वर्ग में कोरबा (वेस्ट) के विनोद राठौर विजेता तथा जगदलपुर के कमलेश ठाकुर उपविजेता रहे। पुरुष टीम स्पर्धा में जगदलपुर ने खिताब अपने नाम किया, जबकि दुर्ग उपविजेता रहा।

  • हॉकी के रोमांच से गूंजा जशपुर, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ, 240 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की होगी जंग

    हॉकी के रोमांच से गूंजा जशपुर, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ, 240 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की होगी जंग

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित

    5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल

    जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में किया गया है।

    उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा ध्वजारोहण एवं टीमों को सलामी के साथ किया गया जिसमें 05 संभागीय मुख्यालय के 160 बालक एवं 80 बालिकाओं सहित कुल 240 खिलाड़ी एवं 35 से अधिक कोच एवं मैनेजर शामिल रहे।

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता क़े उद्घाटन समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत नगरपालिका उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव राजा सोनी संतोष सिंह जी एवं डिप्टी कलेक्टर खेल अधिकारी समीर बड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिन्हा गणमान्य नागरिकों के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

    जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और अपने जिले राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर रोशन करने के लिए कहा।

    नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हम सब के लिए खुशी की बात है कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कराने का अवसर मिला है।

    पिछले वर्ष भी 25 वां राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया था। जशपुर में खिलाड़ियों के लिए अच्छा हॉकी खेल का मैदान बनाया गया है ताकि खिलाड़ियों को खेलने के साथ अभ्यास का भी लाभ मिल सके।

  • कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा : सरेआम चाकू लहराकर मचा रहा था दहशत, कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, हथियार समेत आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे.

    कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा : सरेआम चाकू लहराकर मचा रहा था दहशत, कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, हथियार समेत आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे.

    मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था, पेट्रोलिग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कलेक्ट्रेट मोड वसुंधरा गार्डन के पास में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा है और आने जाने वाले लोगों को हथियार लहरा कर डरा रहा है। जिसकी सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को ड़ी गई, जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए।

    जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मड़वा चौक से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक यादव निवासी भदौरा मस्तूरी बताया जिसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

  • ‘मन की बात’ में फिर गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव, कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री मोदी ने की खुलकर सराहना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—प्रदेश की उपलब्धियों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान

    ‘मन की बात’ में फिर गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव, कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री मोदी ने की खुलकर सराहना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—प्रदेश की उपलब्धियों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान

    ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

    प्रधानमंत्री श्री साय ने ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत कोरबा में जल संरक्षण के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की

    जल संचयन को जन-अभियान बनाने का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित दया भवन में युवा साथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का श्रवण किया।

    कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के साथ संवाद का एक ऐसा सशक्त मंच बन गया है, जो समाज के बीच हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। देशभर के लोगों को प्रत्येक माह इस कार्यक्रम की उत्सुकता से प्रतीक्षा रहती है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों, संस्थाओं, नवाचारों और जन-अभियानों को सामने लाते हैं, जो बिना किसी प्रसिद्धि या व्यक्तिगत अपेक्षा के समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ के नवाचारों को लगातार मिल रही राष्ट्रीय पहचान

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले कुछ महीनों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लगातार छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और नवाचारों का उल्लेख किया जाना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले मल्हार की समृद्ध पुरातात्विक विरासत, बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे अभिनव आयोजनों का उल्लेख कर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक शक्ति, जनजातीय परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया था।

    उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कोरबा में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण की दिशा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया गया। यह छत्तीसगढ़ के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की उपलब्धियों का राष्ट्रीय मंच पर उल्लेख किए जाने से न केवल छत्तीसगढ़वासियों का उत्साह बढ़ता है, बल्कि राज्य के नवाचारों और जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल को देशभर में नई पहचान भी मिलती है।

    कोरबा के जल संरक्षण प्रयासों की प्रधानमंत्री ने की सराहना

    ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत देशभर में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पुराने जल स्रोतों के पुनर्जीवन और वृक्षारोपण के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कोरबा में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को उत्साहजनक बताते हुए उनकी सराहना की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोरबा में वैज्ञानिक पद्धति से जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के लिए भू-स्थानिक मैपिंग, शैलो एक्विफर मैनेजमेंट, रिचार्ज वेल तथा अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य वर्षा जल को अधिकतम मात्रा में संरक्षित करना, भूजल स्तर में सुधार लाना और क्षेत्र में जल उपलब्धता को दीर्घकालिक रूप से सुनिश्चित करना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से बारिश की प्रत्येक बूंद को सहेजने का जो संदेश दिया है, वह वर्तमान और भविष्य दोनों की आवश्यकता है। जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि मानव जीवन, कृषि, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।

    जल संरक्षण को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएगी राज्य सरकार

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, तालाबों और अन्य परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण तथा वृक्षारोपण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि जल संरक्षण के कार्य केवल सरकारी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से एक व्यापक जन-अभियान का स्वरूप लें।

    कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात’ की शुरुआत कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की। कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, अप्रतिम शौर्य, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की शौर्यगाथा सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साह से सहभागिता की अपील

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह और गौरव के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के इस उत्सव में सहभागी बनें।

    स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय हस्तशिल्प, कोसा, हथकरघा वस्त्र, बेलमेटल, बांस शिल्प, माटी कला और वन उत्पादों में अपार संभावनाएं हैं। इन्हें अपनाना स्थानीय कारीगरों के श्रम और सृजनशीलता का सम्मान है।

    मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं अपनाने का आह्वान

    मुख्यमंत्री श्री साय ने आगामी गणेशोत्सव के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश की मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाने की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण-अनुकूल उत्सव हमारी संस्कृति और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने कहा कि स्थानीय मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना से स्थानीय कुम्हारों और शिल्पकारों को रोजगार मिलता है, स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलता है और जल स्रोतों को रासायनिक प्रदूषण से बचाने में सहायता मिलती है। मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग परंपरा, पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था – तीनों के हित में है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए वृक्षारोपण को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

    युवा शक्ति की उपलब्धियां देश का गौरव

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष और नवाचार के क्षेत्र में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की। निजी क्षेत्र द्वारा विकसित रॉकेट के सफल प्रक्षेपण, अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल जगत में प्राप्त उपलब्धियां नए भारत की युवा शक्ति, प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाती हैं।

    उन्होंने कहा कि भारत का युवा आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, खेल और नवाचार के क्षेत्र में विश्व पटल पर देश का नाम रोशन कर रहा है। राज्य सरकार भी छत्तीसगढ़ के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, खेल सुविधाएं और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों को अवसरों से जोड़ना विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। राष्ट्र की युवा शक्ति ही आने वाले समय में भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाएगी।

     इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव लोचन महाराज सहित बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और गणमान्यजन उपस्थित थे।

  • नुक्कड़ नाटक से रील तक… जशपुर के युवाओं ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम, सांस्कृतिक मंच बना जागरूकता का अभियान

    नुक्कड़ नाटक से रील तक… जशपुर के युवाओं ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम, सांस्कृतिक मंच बना जागरूकता का अभियान

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुर : मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से एम.एल.बी. कन्या विद्यालय, जशपुर एवं संकल्प स्कूल, जशपुर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की सहभागिता रही।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पतनवार एवं विशिष्ट अतिथि शासकीय राम भजन राम एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमरेन्द्र रहे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, श्री संकेत मित्तल उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में नृत्य, संगीत, वाद-विवाद, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील निर्माण एवं शॉर्ट फिल्म जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    इस अवसर पर प्राचार्य, एन.ई.एस. महाविद्यालय ने युवाओं से केवल नशे से ही नहीं, बल्कि सभी बुरी आदतों एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर अच्छे संस्कारों, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

    प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन करने हेतु जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ निर्णायकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की।

  • स्क्रैप कॉपर वायर चोरी का खुलासा और गहराया : चांपा पुलिस ने खरीदार को भी दबोचा, पूरे नेटवर्क पर कसा शिकंजा, मुख्य आरोपी के बाद खरीदार भी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

    स्क्रैप कॉपर वायर चोरी का खुलासा और गहराया : चांपा पुलिस ने खरीदार को भी दबोचा, पूरे नेटवर्क पर कसा शिकंजा, मुख्य आरोपी के बाद खरीदार भी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

    जिले के चांपा थाना पुलिस द्वारा चोरी के स्क्रैप कॉपर वायर की खरीद-फरोख्त करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इससे पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 303(ए) एवं 317 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की गई है।

    महामाया मोटर्स, चांपा के प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने 19 जुलाई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि थी, वाहन रिपेयरिंग संस्थान में स्टॉक की जांच के दौरान लगभग 30 से 35 किलो स्क्रैप कॉपर वायर कम पाया गया, जिसकी कीमत करीब ₹20,000 थी।

    सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन अज्ञात युवक संस्थान की बाउंड्री फांदकर अंदर प्रवेश करते हुए और कॉपर वायर चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 393/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बिरजू सूर्यवंशी (28 वर्ष), निवासी हथनेवरा, थाना चांपा को 20 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

    विवेचनाक्रम में थाना चांपा पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले योगेश्वर कुमार साहू (34 वर्ष), निवासी जर्वे (च), थाना जांजगीर को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर चोरी के 10 किलो स्क्रैप कॉपर वायर को ₹6,000 में खरीदना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

  • बरसात में टपकते कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक… प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदल दी फूलमती ठाकुर की पूरी जिंदगी

    बरसात में टपकते कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक… प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदल दी फूलमती ठाकुर की पूरी जिंदगी

    सफलता की कहानी : प्रधानमंत्री आवास योजना बनी जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान, लोगों का अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार

    जशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के तपकरा निवासी फूलमती ठाकुर कभी अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर थीं। बरसात के मौसम में घर टपकता था और हर वर्ष परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत फूलमती ठाकुर को पक्के आवास की सौगात मिली। योजना से मिली सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का घर बनवाया, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला।

    फूलमती ठाकुर बताती हैं कि कच्चे मकान में जीवन काफी कठिन था, लेकिन अब अपना पक्का घर होने से परिवार निश्चिंत होकर रह रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में नया विश्वास और खुशियां लेकर आई हैं।

    प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्का घर ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान कर रही है।