थाना उरला के NDPS के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया रायपुर : दिनांक 01.04.2025 को थाना उरला क्षेत्र स्थित रियल इस्पात कंपनी के गार्ड राजेश सिंह द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कंपनी में माल लोड करने आये ट्रक क्रमांक GJ 01 JT 4272 के चालक द्वारा टूल बॉक्स में 4 सफेद प्लास्टिक की बोरी में गांजा नुमा पदार्थ रखा हुआ है।सूचना पर थाना उरला टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई। मौके पर ट्रक क्रमांक GJ…
Read MoreCategory: होम
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलने के मामले में छह गिरफ्तार! रायपुर में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद सभी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए।
नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने के वायरल वीडियो पर गोलबाजार पुलिस ने लिया संज्ञान, छह गिरफ्तार; न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल रायपुर : नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर थाना गोलबाजार पुलिस ने संज्ञान लेकर वीडियो की तस्दीक की। अब तक मामले में शामिल मनोज लालवानी निवासी ललिता चौक, बढ़ईपारा, थाना मौदहापारा, रायपुर; प्रदीप चौहान निवासी फूल चौक, थाना मौदहापारा, रायपुर; चंदू यादव निवासी अश्वनी नगर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर; रजत बावनकर निवासी फूल चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर; जयंत साहू…
Read Moreहत्या-अपहरण के खुलासे से साइबर ठगी की रकम वापसी तक, रायपुर पुलिस के जांबाज सम्मानित! पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए प्रशस्ति पत्र।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा नॉर्थ जोन एवं ACCU के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित हत्या एवं अपहरण के मामलों का खुलासा, चोरी की संपत्ति की बरामदगी, अवैध हथियार की जब्ती तथा साइबर ठगी के पीड़ितों को राशि वापस दिलाने में उत्कृष्ट कार्य की सराहना नॉर्थ जोन के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा हत्या एवं अपहरण जैसे गंभीर मामलों का खुलासा, अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी, चोरी की घटनाओं का खुलासा तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य…
Read Moreडेंटल कॉलेज में रैगिंग पर पुलिस का सख्त संदेश, कानूनी कार्रवाई से लेकर बचाव तक की दी जानकारी! रायपुर कमिश्नरेट ने नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर ठगी पर भी किया जागरूक।
रायपुर कमिश्नरेट द्वारा श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस में एंटी रैगिंग कार्यशाला आयोजित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले एवं डीसीपी नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप ने विद्यार्थियों से किया संवाद रैगिंग के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी। नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, पिंक पेट्रोलिंग एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक। रायपुर : दिनांक 28.10.2026 को श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस, रायपुर में रायपुर कमिश्नरेट द्वारा एंटी रैगिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले एवं डीसीपी नॉर्थ…
Read Moreअरपा नदी से रेत का अवैध परिवहन पड़ा भारी, आरोपी को 3 साल का कठोर कारावास! बिलासपुर न्यायालय ने ₹26 हजार का जुर्माना भी लगाया।
रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना कलेक्टर के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में दर्ज प्रकरण पर न्यायालय ने सुनाया फैसला बिलासपुर : रेत के अवैध परिवहन के मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी को तीन वर्ष के कठोर कारावास और कुल 26 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यह प्रकरण दर्ज किया गया था।…
Read Moreमिठाइयों को चमकाने वाले चांदी वर्क की गुणवत्ता पर नजर, गोलबाजार में सघन जांच! 4 प्रतिष्ठानों से जुड़े ब्रांडों के नमूने प्रयोगशाला भेजे, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई।
त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती, गोलबाजार में चांदी वर्क विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच रायपुर : त्योहारी सीजन में आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) ने त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित एवं सघन निरीक्षण के निर्देश…
Read Moreखादी से गांवों में रोजगार की नई राह, उत्पादन-विपणन बढ़ाने पर जोर! छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 46वीं बैठक में आगामी लक्ष्यों और बुनकरों के हितों पर मंथन।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 46वीं बैठक संपन्न, योजनाओं की प्रगति एवं आगामी लक्ष्यों की समीक्षा खादी उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर रायपुर : छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के संचालक मंडल की 46वीं बैठक आज बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में गांधी भवन, केयूर भूषण स्मृति परिसर, कंकाली पारा में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन…
Read Moreछोटे देवगांव में गांजा बिक्री की तैयारी, खरसिया पुलिस की दबिश में 5.025 किलो गांजा जब्त! ₹2.50 लाख के मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार।
ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार आरोपी से ₹2.50 लाख का गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध की गई एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस ने…
Read More40 महिला हितग्राहियों की ₹7.58 लाख की किस्तों का गबन करने का आरोप, हैदराबाद में कपड़े की दुकान से पकड़ा गया आरोपी! रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत की कार्रवाई।
“ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने 40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्तें लेकर कंपनी में नहीं की जमा मोबाइल बंद कर फरार हुआ आरोपी हैदराबाद में बदल रहा था ठिकाना, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध में कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए…
Read Moreइंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का प्रलोभन और फिर रायगढ़ से डोंगरगढ़ तक का सफर! ‘अभियान संवेदना’ के तहत पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल खोजा, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।
“अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला बालिका की 6 माह पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी आरोपित युवक से दोस्ती, युवक ने शादी का प्रलोभन देकर बालिका को भगा ले गया बालिका को रायगढ़ से ट्रेन में बैठाकर डोंगरगढ़ ले गया था आरोपी, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में गुम बालक-बालिकाओं की पतासाजी एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत…
Read More