निजात अभियान के अंतर्गत चौकी मोरगा थाना बांगो के ग्रामीण क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

हमर बेटी-हमर मान,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच,  आदि की दी गई विस्तृत जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17 दिसंबर 2022 को पुलिस चौकी मोरगा थाना बांगो के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को, हमर बेटी-हमर मान,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच,  आदि की विस्तृत जानकारी देकर नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए  निजात अभियान के…

Read More

जिले में चलाया गया विशेष अभियान : अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही में कुल 54 प्रकरण में 54 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय में किया गया पेश

विशेष अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक एवं आम स्थानों पर शराब पीने वालों तथा पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर अभियान चलाकर की गई कार्यवाही कार्यवाही हेतु सभी थानों/चौकी से लगाई गई थी पेट्रोलिंग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 16-17 दिसंबर 22 को जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सार्वजनिक एवं आम स्थानों पर शराब पीने वाले तथा शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जांजगीर 05, अकलतरा 08, मुलमुला…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज : राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना लागू होगी, वृक्षों के व्यवसायिक के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल

मुख्यमंत्री ने योजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभानाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री वृक्ष  सम्पदा योजना लागू किए जाने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने राज्य में निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के संबंध में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का प्रस्ताव…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज : राज्य में शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों का होगा कायाकल्प, भवनों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए विशेष प्लान तैयार होगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासकीय भवनों जैसे कलेक्टोरेट, अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, चौकी जहां शासकीय काम के चलते बड़ी संख्या में लोगों का आना होता है, उनके मरम्मत व रख-रखाव को भी कार्ययोजना में शामिल करने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्य सचिव को शैक्षणिक संस्थाओं सहित अन्य शासकीय भवनों के मरम्मत एवं रख-रखाव…

Read More

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर प्रदर्शनी : राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों ने सराहा, राजधानी रायपुर में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने 4 साल की गौरवमयी यात्रा पूरी कर ली है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसे गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास छत्तीसगढ़ सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूली बच्चे के साथ-साथ नागरिकों ने भी किया और इसकी सराहना की। छत्तीसगढ़ कॉलेज के बी.ए.फाइनल में पढ़ने वाले भरत मनहर ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में बनने वाले ‘गांधी सेवा ग्राम‘ स्थल का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर में महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप बनने वाले ‘गांधी सेवा ग्राम‘ स्थल का निरीक्षण किया। नवा-रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम के लिए 75 एकड़ की जमीन चिन्हांकित की गई है। इसे ग्रामीण परिवेश के रूप में विकसित किया जाएगा। गौरतलब है कि लोक सभा सांसद श्री राहुल गांधी ने 3 फरवरी 2022 को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गांधी सेवा ग्राम की आधारशिला रखी थी। सेवा ग्राम में छत्तीसगढ़ की परंपरागत ग्रामीण…

Read More

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस: मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की *प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां कलेक्टोरेट चौक स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप…

Read More

साकार हो रहा है पुरखों, किसानों, नौजवानों का सपना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के वर्चुअल कार्यक्रम को किया सम्बोधित

’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा’ योजना की घोषणा: योजना के लिए 100 करोड़ रूपए का प्रावधान शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए की स्वीकृति की घोषणा ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा: 1200 करोड़ रूपए की राशि से होगा आईटीआई का उन्नयन नवा रायपुर में बनने वाले संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय का भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में तेजी से साकार हो रहा है हमारे पुरखों, किसानों और नौजवानों…

Read More

मुख्यमंत्री ने ’न्याय के चार साल’ एवं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ पुस्तकों का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों ’न्याय के चार साल’ एवं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ का विमोचन किया। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री विनोद वर्मा और श्री राजेश तिवारी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, आदिम जाति कल्याण विभाग के…

Read More

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर किए 33.96 करोड़ रूपए की लागत के 14 कार्यो का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

नवा रायपुर में 4.86 करोड़रूपए की लागत से बनने वाले संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय का भूमिपूजन अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अनेक कन्या एवं बालक छात्रावास-आश्रमों का भूमिपूजन-लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में 33 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने इनमें से 30 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 12 कार्यो का भूमिपूजन और 3.83…

Read More