भाजयुमो गुढ़ियारी बिजली दफ्तर का करेगी घेराव, बिजली बिल में बढ़ोतरी, सुरक्षा निधि के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पूर्व मंत्री मूणत करेंगे भाजयुमो के प्रदर्शन का नेतृत्व.

बिजली बिल हाफ का वायदा कर सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस ने 4 साल में 4 बार बिजली बिल में वृद्धि कर दी, मेन्टेन्स के नाम पर लगातार बिजली में कटौती जारी है  अब सुरक्षा निधि के नाम पर की जा रही है मनमानी वसूली समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : बिजली में मनमानी कटौती, बिजली बिल में बढ़ोतरी, सुरक्षा निधि के नाम से अवैध वसूली समेत दर्जनभर बिजली से जुड़ी समस्याओं पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को दोपहर 12 बजे गुढ़ियारी बिजली दफ्तर का घेराव…

Read More

कोंडागांव-कांकेर के बीच चार दिन से लापता परिवार की मिली लाश, हादसा है या हत्या ? – देवलाल

राज्य की कांग्रेस सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है, कानून व्यवस्था इसीलिए पटरी से उतर गई है और अपराधों की बाढ़ आ गई है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कोंडागांव-कांकेर के बीच चार दिन से लापता परिवार की लाश एक कुएं में बरामद होने पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि गहराई से जांच की जरूरत है कि यह हत्या का मामला है या हादसा है ? छत्तीसगढ़ में आये दिन ऐसी वारदात सामने आ रही हैं कि पूरे परिवार की…

Read More

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं नव चेतना जागरण के कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल

जब हर कोई दुखी हो, तो सुख आध्यात्म से मिलता है, पूजा-पाठ से मिलता है: बृजमोहन अग्रवाल शांति कुंज ने इस वर्ष को नारी सशक्तिकरण वर्ष के रूप में चुना, पीएम मोदी जी भी लगातार इसी कार्य में लगे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर के सुंदर नगर स्थित ॐ सोसायटी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं नव चेतना जागरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यज्ञ स्थल का भूमि पूजन लोगों का आकर्षण केंद्र रहा। यहां पर आए लोगों ने गायत्री मंत्र…

Read More

कलेक्टर श्री सिन्हा ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जनदर्शन में 60 आवेदन हुए प्राप्त

जनदर्शन में पहुची महिला ने कलेक्टर से दिप्ती बिल्डर्स के विरूद्ध की शिकायत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर बताई अपनी समस्याएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में पहुची एक महिला द्वारा अकलतरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक द्वारा दिप्ती बिल्डर्स के नाम से शासकीय भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत की गई। जिस पर कलेक्टर ने नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन…

Read More

अपर कलेक्टर ने किया छात्रावास का निरीक्षण, छात्राओं से की चर्चा : सब्जी, चावल सहित किचन, शौचालय की जाँच की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के तहत अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने बम्हनीडीह ब्लॉक के बिर्रा में संचालित कस्तूरबा गाँधी आवसीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शौचालय में साफ-साफाई व्यवस्था, छात्राओं को भोजन के रूप में दिए जाने वाले चावल एवं सब्जी की गुणवत्ता की भी जांच की। अपर कलेक्टर ने मेनू के अनुसार छात्राओं को पोषक आहार से संबंधित सब्जियां एवं समय पर नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय…

Read More

पचेड़ा एवं सिंघुल के ग्रामीणों को कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर जनदर्शन में शिवरीनारायण के ग्राम सिंघुल से आए ग्रामीणों द्वारा शादी के नाम से गांव में किए गए अतिक्रमण हटाने की शिकायत किए जाने पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह जांजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम पचेड़ा के ग्रामीणों ने तालाब को मत्स्य पालन हेतु दिए जाने वाले लीज का विरोध करते हुए कलेक्टर से शिकायत किया कि मछली पालन होने से ग्रामीणों को निस्तारी की समस्या उत्पन्न होगी। कलेक्टर ने इस मामले…

Read More

राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 : प्रभारी सचिव ने राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण सचिव और जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन द्वारा आज जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र में दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। प्रभारी सचिव ने दिव्यांग खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनकों बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतियोगिता के उद्घाटन में जांजगीर-चांपा और कोरबा के बीच पहला मैच खेला गया।…

Read More

प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर की योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध कार्य एवं पारदर्शी प्रशासन की दिशा में कार्य करें – धनंजय देवांगन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण सचिव श्री धनंजय देवांगन ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कलेक्टर का अंग बताते हुए जिले के विकास हेतु समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रशासन के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने जांजगीर-चांपा जिले को मैदानी जिला बताते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, रोजगार, की दिशा में बेहतर कार्य करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगो तक योजनाओं को…

Read More

जिले के 14 हजार 593 गोबर विक्रेताओं ने गोबर बेचकर कमाये छह करोड़ 85 लाख रूपए

गौठानों में अब तक तीन लाख 42 हजार क्विंटल से अधिक की हुई गोबर खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल साबित हो रही है। जिले में गोधन न्याय योजना के प्रारंभ से अब तक योजना अंतर्गत 14 हजार 593 गोबर विक्रेताओं ने तीन लाख 42 हजार क्विंटल गोबर बेचकर छह करोड़ 85 लाख 17 हजार 489 रूपए कमाये हैं। जिले में गोधन न्याय योजना के सुचारू संचालन से ग्रामीणों को गांव में ही आर्थिक लाभ कमाने…

Read More

कलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न : आपसी सद्भाव-भाईचारे की परंपरा कायम रखते हुए मनायें त्यौहार, सभी धर्मों का करें सम्मान : कलेक्टर श्री झा

निर्धारित रूट अनुसार निकलेगी रैली-जुलुस, आयोजन के लिए एसडीएम की अनुमति जरूरी कार्यक्रमों की अनिवार्य रूप से हो वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने से बचें लोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा आगामी दिनों में आयोजित त्यौहारों गुरू घासीदास जयंती, क्रिसमस पर्व एवं गुरू गोविंद सिंह जयंती को शांति पूर्वक मनाने के लिए आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक मेें सभी पर्वों को शांति पूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति के सदस्यों…

Read More